शनि जयंती और ज्येष्ठ अमावस्या आज:  शनि देव को चढ़ाएं तिल और तेल, 27 जुलाई से 11 दिसंबर तक मीन राशि में वक्री रहेगा शनि
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

शनि जयंती और ज्येष्ठ अमावस्या आज: शनि देव को चढ़ाएं तिल और तेल, 27 जुलाई से 11 दिसंबर तक मीन राशि में वक्री रहेगा शनि

Spread the love


7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आज (16 मई) शनि जयंती यानी ज्येष्ठ अमावस्या है। इस पर्व पर शनि देव की विशेष पूजा की जाती है, शनि को तिल और तेल चढ़ाते हैं। जिन लोगों की कुंडली में शनि से जुड़े दोष हैं, उन्हें जूते-चप्पल और छाते का दान खासतौर पर करना चाहिए। 2026 में पूरे साल मीन राशि में रहेगा। इस समय ये ग्रह मीन राशि में है। मीन राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। कुंभ राशि पर अंतिम चरण है और मेष राशि पर साढ़ेसाती का पहला चरण है। सिंह और धनु राशि के लोगों पर शनि की ढय्या चल रही है।

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए शनि 27 जुलाई से 11 दिसंबर 2026 तक मीन राशि में वक्री रहेगा। जानिए सभी 12 राशियों के लिए शनि का कैसा असर रहने वाला है…

इस राशि के लिए शनि 12वें भाव में है। साढ़ेसाती का प्रथम चरण है। विदेश यात्रा या दूर स्थान से लाभ हो सकता है। सोचे-समझे बिना निवेश न करें। नींद की कमी और आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।

शनि 11वें भाव में है, जो कि अच्छी स्थिति में है। बड़े भाइयों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। जो काम अटके हैं, वे शुरू हो सकते हैं। अपनी सफलता का अहंकार न करें, वर्ना दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

शनि 10वें भाव में है। नौकरी में प्रमोशन और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में विस्तार होगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यस्तता रहेगी। काम का बोझ तनाव का कारण बन सकता है।

शनि 9वें भाव में है। भाग्य का साथ मिल सकता है। लंबी दूरी की यात्राएं हो सकती हैं। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शिक्षा के लिए अच्छा समय है। पिता से रिश्ता सुधरेगा। मेहनत पर ध्यान दें।

शनि 8वें भाव में है। ढय्या चल रहा है। थोड़ा चुनौतीपूर्ण समय है। कोई बीमारी या धन हानि हो सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं और किसी को पैसा उधार देने से बचें।

शनि 7वें भाव में है। पार्टनरशिप में किए गए काम सफल होंगे। अविवाहितों लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं, लेकिन विवाह में देरी हो सकती है। आय बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ पारदर्शिता रखें, गलतफहमियां दूर करें।

शनि 6ठे भाव में अच्छी स्थिति में है। ये लोग शत्रुओं को परास्त करेंगे। पुराना ऋण इस साल चुक सकता है। नौकरी में वर्चस्व रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें, पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शनि 5वें भाव में है। विद्या और संतान से जुड़े मामलों को शनि प्रभावित करेगा, संतान पर ध्यान देना होगा। प्रेम संबंध के लिए यह वर्ष मुश्किल हो सकता है। पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखें। निवेश करते समय सावधानी बरतें।

शनि 4थे भाव में है। ढय्या की वजह से पारिवारिक सुख में कमी हो सकती है। घर के नवीनीकरण या जमीन-जायदाद पर खर्च होगा। सीने में दर्द या सांस से संबंधित समस्या हो सकती है। घर का कलह शांत करें।

शनि 3रे भाव में है। शनि आपके प्रदर्शन में सुधार करेगा। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप नए जोखिम उठाने के लिए तैयार रहेंगे। ध्यान रखें, आलस की वजह से काम बिगड़ सकते हैं।

शनि 2रे भाव में है। साढ़ेसाती का अंतिम चरण है। शनि धन में बढ़ोतरी करेगा, लेकिन परिवार में किसी बात पर तनाव रह सकता है। आपकी वाणी में गंभीरता आएगी। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है।

शनि इसी राशि में है। साढ़ेसाती का दूसरा चरण है। यह समय आपके व्यक्तित्व को निखारेगा। हालांकि तनाव और सिरदर्द जैसी समस्याएं रह सकती हैं। निर्णय लेने में दुविधा होगी। मेहनत ज्यादा और फल कम मिलेगा।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *