शाह बोले-देश में अंग्रेजी बोलने वालों को जल्द शर्म आएगी:  ऐसे समाज का निर्माण दूर नहीं; हमारे देश की भाषाओं के बगैर हम भारतीय नहीं
टिपण्णी

शाह बोले-देश में अंग्रेजी बोलने वालों को जल्द शर्म आएगी: ऐसे समाज का निर्माण दूर नहीं; हमारे देश की भाषाओं के बगैर हम भारतीय नहीं

Spread the love


नई दिल्ली9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
केंद्रीय मंत्री शाह दिल्ली में पूर्व सिविल सेवक IAS आशुतोष अग्निहोत्री की बुक का विमोचन करने पहुंचे थे। - Dainik Bhaskar

केंद्रीय मंत्री शाह दिल्ली में पूर्व सिविल सेवक IAS आशुतोष अग्निहोत्री की बुक का विमोचन करने पहुंचे थे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘इस देश में जो लोग अंग्रेजी बोलते हैं, उन्हें जल्द ही शर्म आएगी। ऐसे समाज का निर्माण दूर नहीं है। उन्होंने यह बयान गुरुवार को नई दिल्ली में पूर्व IAS आशुतोष अग्निहोत्री की बुक ‘मैं बूंद स्वयं, खुद सागर हूं’ के विमोचन के मौके पर दिया।

शाह ने हिंदी समेत ‘भारतीय भाषाओं के भविष्य’ पर कहा, ‘अपना देश, अपनी संस्कृति, अपना इतिहास और अपने धर्म को समझने के लिए कोई भी विदेशी भाषा पर्याप्त नहीं हो सकती। अधूरी विदेशी भाषाओं के जरिए संपूर्ण भारत की कल्पना नहीं की जा सकती।

मैं अच्छी तरह जानता हूं, यह लड़ाई कितनी कठिन है, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि भारतीय समाज इसे जीतेगा। एक बार फिर स्वाभिमान के साथ हम अपने देश को अपनी भाषाओं में चलाएंगे और दुनिया का नेतृत्व भी करेंगे।

शाह बोले- 2047 तक हम दुनिया में टॉप पर होंगे

अमृत काल के लिए पीएम मोदी ने पंच प्रण की नींव रखी है।पांच प्रतिज्ञाएं 130 करोड़ लोगों का संकल्प बन गई हैं। यही कारण है कि 2047 तक हम टॉप पर होंगे और हमारी भाषाएं इस यात्रा में प्रमुख भूमिका निभाएंगी।

शाह ने कहा कि इन पांच प्रतिज्ञाओं में विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करना, गुलामी के हर निशान से छुटकारा पाना, अपनी विरासत पर गर्व करना, एकता और एकजुटता के लिए प्रतिबद्ध रहना और हर नागरिक में कर्तव्य की भावना जगाना शामिल है।

प्रशासनिक अधिकारियों की ट्रेनिंग में बदलाव की जरूरत

शाह ने कहा कि देश में प्रशासनिक अधिकारियों की ट्रेनिंग में कुछ बदलाव की जरूरत है। उन्हें शायद ही हमारी व्यवस्था में सहानुभूति लाने के लिए ट्रेंड किया जाता है। ऐसा शायद इसलिए क्योंकि अंग्रेजों के जमाने से इस ट्रेनिंग मॉडल की प्रेरणा मिली है।

उन्होंने कहा कि मेरा मानना ​​है कि अगर कोई शासक या प्रशासक बिना सहानुभूति के शासन करता है, तो वह शासन के वास्तविक उद्देश्य को प्राप्त नहीं कर सकता।

साहित्य ही हमारे समाज की आत्मा

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि जब हमारा देश घोर अंधकार के युग में डूबा हुआ था, तब भी साहित्य ने हमारे धर्म, स्वतंत्रता और संस्कृति के दीप जलाए रखे। जब सरकार बदली तो किसी ने इसका विरोध नहीं किया, लेकिन जब भी किसी ने हमारे धर्म, संस्कृति और साहित्य को छूने की कोशिश की तो हमारा समाज उनके खिलाफ खड़ा हुआ और उन्हें हरा दिया। साहित्य हमारे समाज की आत्मा है।

ISF विधायक बोले- शाह बताएं हम कौन सी भाषा बोलें

शाह के बयान पर इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) विधायक नौशाद सिद्दीकी ने सवाल किया। उन्होंने कहा- शाह बताएं कि हमें कौन सी भाषा बोलनी चाहिए- सिर्फ हिंदी? हमारे देश में बंगाली, हिंदी, अंग्रेजी जो भी उन्हें पसंद हो, बोलेंगे। भारत कई भाषाओं का देश है। लोग अपनी पसंद की कोई भी भाषा बोलने और सीखने के लिए स्वतंत्र हैं। अंग्रेजी एक अंतरराष्ट्रीय भाषा है और इसका ज्ञान होना जरूरी है।

शाह ने कहा था- शाह बोले-तमिल न बोल पाने के लिए माफी मांगता हूं

27 फरवरी को तमिलनाडु में कोयंबटूर में ईशा फाउंडेशन के महाशिवरात्रि समारोह में अमित शाह भी शामिल हुए थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने कहा था कि सबसे पहले, मैं दुनिया की सबसे पुरानी भाषा तमिल न बोल पाने के लिए माफी मांगना चाहता हूं। पूरी खबर पढ़ें…

………………..

अमित शाह से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

जयराम बोले- शाह का कश्मीर-मणिपुर में शांति का दावा निराधार: ये सरकार की बड़ी विफलताओं से ध्यान भटकाना

कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर में शांति स्थापित करने के दावे को विचित्र बताया। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा- शाह के जम्मू-कश्मीर-मणिपुर में शांति को लेकर किए गए दावे बेतुके और निराधार हैं। ये दावे वास्तव में उनकी अपनी बड़ी विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *