शिक्षामित्र हत्याकांड: 15 लाख की जमीन और बेटी के बदलते बयान; करीबी के इर्द-गिर्द घूमी जांच की सुई, पढ़ें मामला
होम

शिक्षामित्र हत्याकांड: 15 लाख की जमीन और बेटी के बदलते बयान; करीबी के इर्द-गिर्द घूमी जांच की सुई, पढ़ें मामला

Spread the love


उन्नाव जिले में गोकुलपुर गांव में महिला शिक्षामित्र की मंगलवार की रात मारकर हत्या कर दी गई। मामले में  जांच करने गई पुलिस के सामने मृतक शिक्षामित्र की बेटी ने दो बार बयान बदले। पुलिस को पता चला कि करीब डेढ़ महीने पहले पति ने 15 लाख रुपये में एक बीघा जमीन बेची थी। पुलिस उस बिंदु पर भी जांच कर रही है।

Trending Videos


बेटी रिया ने पहले पुलिस को बताया कि मां बाथरूम से लौट रही थीं, तब सीने में सामने से गोली मारी गई। गोली मारने वाले को उसने भागते हुए देखा। कुछ देर बाद उसने बताया कि गोली की आवाज सुनकर जब आंखें खोलने का प्रयास किया, तो धुंधलापन दिख रहा था ऐसा लग रहा था आंखों में कुछ डाल दिया गया हो। पिता और बेटी के बयानों में भी अंतर मिला है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *