प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सीएसए मैदान से रिमोट का बटन दबाकर प्रदेश की 47,573 करोड़ की 15 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। मेट्रो तापीय परियोजनाओं के अलावा शहरवासियों को पुलों, सड़कों की भी सौगात मिलेगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मैदान में पीएम मोदी की जनसभा के लिए भगवा रंग से मंच और पंडाल सजाया गया है।
Trending Videos
बारिश को देखते हुए पूरे मैदान में जर्मन हैंगर टेंट लगाया गया है। कुलपति कार्यालय के सामने तीन हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल के करीब पीएम, राज्यपाल और सीएम का हेलीपैड बनाया गया है। आने वाले लाभार्थियों के वाहनों को खड़ा करने के लिए 25 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 35 मिनट में ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विकास की गौरव गाथा पर अपनी बात रखेंगे। भविष्य में शहर के विकास के रोडमैप पर बड़ी परियोजनाओं की घोषणा की भी उम्मीद है।
पटना से 2.15 बजे पहुंचेंगे चकेरी एयरपोर्ट
प्रधानमंत्री शुक्रवार को पटना से सीधे कानपुर आएंगे। करीब सवा दो घंटे शहर में रहेंगे। वह एक बजे पटना से चलेंगे और 2.10 पर चकेरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से चॉपर से 2.15 बजे रवाना होंगे और 2.35 बजे सीएसए पहुंचेंगे। 2.40 बजे पीएम कार्यक्रम मंच पर पहुंचेगे। 3.45 बजे पीएम मंच से निकलेंगे। 3.50 बजे सीएसए से चकेरी के लिए रवाना होंगे। 4.25 बजे चकेरी एयरपोर्ट से रवाना हो जाएंगे।
Spread the love बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले गोल्डी बरार गैंग के शूटर जिले में ही छिपे हो सकते हैं। टोल प्लाजा पर लगे कैमरों से मिले इनपुट के बाद नैनीताल रोड के सीमावर्ती इलाके में सघन चेकिंग शुरू की गई है। छह टीमें इलाके में दबिश दे रही […]
Spread the love संडीला की सैफ यीस्ट कंपनी की प्रयोगशाला से खमीर बनाने के दो उत्पादन सूत्र ही (फार्मूला) ही चोरी हो गए। दरअसल यह फॉर्मूला फैक्टरी की प्रयोगशाला की लाॅगबुक में लिखा था। दावा है कि विभाग के एक संविदाकर्मी ने लॉगबुक में लिखे उक्त फॉर्मूले के दो पन्ने जानबूझकर फाड़ लिए। अब कंपनी के […]
Spread the love हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के नाई का नगला में चार दिन पहले विदा होकर आई दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। सुबह जब वह नहीं मिली तो ससुरालियों ने नशीला पदार्थ देने तथा 11 लाख रुपये के जेवरात ले जाने का आरोप लगाया और पुलिस में शिकायत कर दी। नई […]