शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 200 अंक गिरा:  निफ्टी 50 अंक नीचे 25,750 पर कारोबार कर रहा; ऑटो और IT सेक्टर में बिकवाली
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 200 अंक गिरा: निफ्टी 50 अंक नीचे 25,750 पर कारोबार कर रहा; ऑटो और IT सेक्टर में बिकवाली

Spread the love


मुंबई47 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 13 जनवरी को गिरावट है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा गिरकर 83,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 50 अंक की गिरावट है। ये 25,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट और 5 में तेजी है। ऑटो और IT शेयर में बिकवाली देखने को मिल रही है। निफ्टी के मीडिया सेक्टर में 1.12% की तेजी है।

मार्केट के आज के उतार-चढ़ाव से जुड़ी 4 सबसे जरूरी बातें:

  • मार्केट में सुस्ती: वीकली एक्सपायरी और ग्लोबल दबाव के कारण बाजार में गिरावट है; निफ्टी 25,750 और सेंसेक्स 83,800 के पास ट्रेड कर रहे हैं।
  • बैंकिंग में तेजी: बाजार में दबाव के बावजूद बैंकिंग सेक्टर में मजबूती है; निफ्टी बैंक इंडेक्स 100 पॉइंट से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
  • TCS का AI रेवेन्यू:TCS का एआई रेवेन्यू 1.8 बिलियन डॉलर पहुंचा, लेकिन नए लेबर कोड के प्रावधानों के चलते कंपनी पर कुछ वित्तीय असर पड़ा है।
  • मुनाफावसूली का दौर: रिलायंस और भारती एयरटेल जैसे बड़े शेयरों में प्रॉफिट बुकिंग (बिकवाली) हो रही है, वहीं ग्लोबल फैक्टर्स के कारण मार्केट में वोलेटिलिटी बनी हुई है।

ग्लोबल मार्केट में तेजी

  • एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 0.80% ऊपर 4,661 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 3.08% ऊपर 53,540 पर ट्रेड कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.94% ऊपर 26,858 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.035% नीचे 4,163 पर कारोबार कर रहा है।
  • 12 जनवरी को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.17% चढ़कर 49,590 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.26% चढ़ा। S&P 500 में 0.16% की तेजी रही।

भारत कोकिंग कोल का आईपीओ का आखिरी दिन

मेनलाइन सेगमेंट में ‘भारत कोकिंग कोल’ (BCCL) का आईपीओ में अप्लाई करने का आज आखिरी दिन है। कंपनी ने इसका प्राइस बैंड ₹21 से ₹23 प्रति शेयर तय किया है। निवेशक कम से कम 600 शेयरों के एक लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसके लिए ऊपरी स्तर पर ₹13,800 निवेश करने होंगे।

विदेशी निवेशकों ने ₹3,638 करोड़ के शेयर बेचे

  • 12 जनवरी को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने ₹3,638 करोड़ के शेयर बेचे।
  • इस दौरान घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने ₹5,839 करोड़ के शेयर खरीदे।
  • दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,350 करोड़ के शेयर्स बेचे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹79,620 करोड़ के शेयर खरीदे।

कल बाजार में तेजी रही

शेयर बाजार 12 जनवरी को बढ़त रही। सेंसेक्स 302 अंक चढ़कर 83,878 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 107 अंक की बढ़त रही, यह 25,790 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में बढ़त रही। आज एनर्जी, मेटल और बैंकिंग शेयर्स चढ़े हैं। वहीं रियल्टी, ऑटो, मीडिया और फार्मा शेयर्स में गिरावट रही।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *