डेरेक ओ ब्रायन का कॉलम:  आइए देखें कि युद्धों के बारे में हम कितना जानते हैं…
टिपण्णी

डेरेक ओ ब्रायन का कॉलम: आइए देखें कि युद्धों के बारे में हम कितना जानते हैं…

Spread the love


5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
डेरेक ओ ब्रायन राज्यसभा में टीएमसी के नेता - Dainik Bhaskar

डेरेक ओ ब्रायन राज्यसभा में टीएमसी के नेता

आपका ‘डब्ल्यूक्यू’ या वॉर-कोशेंट कितना है? दूसरे शब्दों में आप युद्धों के बारे में कितना जानते हैं? इस क्विज का सामना करके देखिए।

Q. 1999 के करगिल युद्ध में वायुसेना के ऑपरेशन को ‘सफेद सागर’ कोडनेम दिया गया था। थलसेना के ऑपरेशन का कोडनेम क्या था? Q. भारत के कौन-से पूर्व राष्ट्रपति इंटेग्रेटेड गाइडेड मिसाइल डेवलपमेंट प्रोग्राम के चीफ एग्जीक्यूटिव होने के चलते पृथ्वी और अग्नि मिसाइलों के विकास के लिए जिम्मेदार थे? Q. 1997 में रिलीज हुई जेपी दत्ता निर्देशित कौन-सी फिल्म 1971 के युद्ध में राजस्थान के लोंगेवाला में हुई लड़ाई पर आधारित थी? Q. पैदल सेना की किस रेजिमेंट का प्रतीक चिह्न बाघ और युद्धघोष ‘ज्वाला माता की जय’ है। Q. उग्रवाद पर नियंत्रण के लिए 1990 में किस राज्य में भारतीय सेना ने ऑपरेशन बजरंग और ऑपरेशन राइनो चलाए थे? Q. 2005 में बॉम्बे हाईकोर्ट ने किस गाने की रॉयल्टी बतौर एचएमवी को एक निश्चित राशि आर्मी वेलफेयर फंड में जमा कराने का आदेश दिया था? Q. उज्बेकिस्तान में 10 जनवरी 1966 को भारत और पाकिस्तान के बीच हुए उस समझौते का नाम क्या था, जो तत्कालीन सोवियत प्रधानमंत्री अलेक्सेई कोस्यागिन की मध्यस्थता में हुआ था। Q. वायुसेना अभ्यास की अंतरराष्ट्रीय शृंखला कोप इंडिया में भारत के साथ किस देश की वायुसेना शामिल होती है? Q. किस हादसे के बाद तटीय सुरक्षा के लिए नौसेना की ईकाई सागर प्रहरी बल का गठन किया गया था? Q. सशस्त्र सीमा बल भारत से लगी दो देशों की सीमा पर सुरक्षा का जिम्मा संभालता है। इनमें से एक नेपाल है, दूसरा कौन-सा है? Q. किस प्रतिस्पर्धा के लिए भारतीय वायु सेना मेहर बाबा प्रतियोगिता आयोजित करती है? Q. पेप्सिको की ओर से 2021 में लॉन्च की गई चुनिंदा कैन्स पर कैप्टन विक्रम बत्रा के किस प्रसिद्ध स्लोगन को प्रदर्शित किया गया था? Q. भारत ने 1988 में किस देश में तख्तापलट को रोकने के​ लिए ऑपरेशन कैक्टस चलाया था? Q. कई दशक पहले किस प्रतिष्ठित दम्पती ने अजंता आर्ट कल्चरल ट्रूप बनाकर सीमावर्ती इलाकों में हमारे सैनिकों को प्रेरित किया था? Q. कांस्य से निर्मित किस वीरता पुरस्कार के सामने वाली सतह पर इंद्र के वज्र की चार प्रतिकृतियां और राष्ट्रीय चिह्न अंकित है? Q. एंग्लो-नेपाल युद्ध के बाद 1815 में कौन-सी रेजिमेंट ईस्ट इंडिया कंपनी के अधीन अस्तित्व में आई। Q. ‘मार्शल म्यूजिक ऑफ द इंडियन आर्मी वॉल्यूम 1’ एलबम के चौथे ट्रैक का नामकरण किस महान अधिकारी के नाम पर किया गया है? उनका वर्णन सलमान रूश्दी की किताब ‘मिडनाइट्स चिल्ड्रन’ में भी है। Q. भारतीय सशस्त्र बलों के किस डिवीजन का आदर्श वाक्य ‘शम नो वरुण:’ है? Q. अमिताभ बच्चन और जीनत अमान की 1983 में रिलीज हुई कौन-सी फिल्म पुर्तगालियों से गोवा को आजाद कराने का प्रयासों पर कें​द्रित थी? Q. 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद गठित बीएसएफ की पहली कमांडो यूनिट का नाम क्या है?

बॉम्बे हाईकोर्ट ने किस गाने की रॉयल्टी बतौर एचएमवी को एक निश्चित राशि आर्मी वेलफेयर फंड में जमा कराने का आदेश दिया था? किस दम्पती ने अजंता आर्ट कल्चरल ट्रूप बनाकर सीमावर्ती इलाकों में सैनिकों को प्रेरित किया था?

उत्तर : 1. ऑपरेशन विजय, 2. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, 3. बॉर्डर, 4. द डोगरा रेजिमेंट, 5. असम, 6. लता मंगेशकर का गीत ऐ मेरे वतन के लोगो, 7. ताशकंद समझौता, 8. अमेरिका, 9. 26/11 हमला, 10. भूटान, 11. स्वॉर्म ड्रोन बनाने के लिए, 12. ये दिल मांगे मोर, 13. मालदीव, 14. सुनील दत्त और नरगिस, 15. परमवीर चक्र, 16. गोरखा रेजिमेंट, 17. सैम मानेकशॉ, 18. नौसेना, 19. पुकार, 20. क्रीक क्रोकोडाइल। स्कोर : 1. 16-20: आप सेना के लिए क्विज आयोजित कर सकते हैं। 2. 10-16 : युद्धों को लेकर आपकी मालूमात को सलाम। 3. 6-10 : क्विज के मैदान में आपका प्रदर्शन मजबूत है। 4. 3-5 : ठीक प्रदर्शन, लेकिन और मेहनत की जरूरत है। 5. 0-2 : शायद युद्धों पर आपकी जानकारी पुख्ता नहीं!

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *