{“_id”:”678f5551a8b8ee6f170a0817″,”slug”:”old-video-of-tejas-plane-crash-is-being-shared-as-recent-2025-01-21″,”type”:”wiki”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Fact Check: प्लेन क्रैश के पुराने वीडियो को हालिया बताकर किया जा रहा है शेयर, पढ़ें पड़ताल”,”category”:{“title”:”Fact Check”,”title_hn”:”फैक्ट चेक”,”slug”:”fact-check”}}
फैक्ट चेक – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में एक लड़ाकू विमान क्रैश होता हुआ दिखाई दे रहा है।
Trending Videos
क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो हालिया है जिसमें एलसीए तेजस क्रैश होता नजर आ रहा है। इस पूरे हादसे में पायलट सुरक्षित बच गया है।
वॉर एनालिस्ट (@War_Analysts) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “पहला LCA तेजस क्रैश वीडियो पायलट को क्रैश के लिए तेजस को पीछे छोड़ते हुए देखा जा सकता है” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
डिफेंस रिसर्च फोरम DRF (@Defres360) नाम के एक और एक्स यूजर ने लिखा “भारतीय LCA तेजस क्रैश वीडियो। पायलट को तेजस को क्रैश के लिए पीछे छोड़ते हुए देखा जा सकता है। कुछ भी होने से बहुत पहले ही वह बाहर निकल गया था। बहुत सतर्क पेशेवर और अच्छी तरह से प्रशिक्षित पायलट।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
Indian LCA Tejas Crash video.
Pilot can be seen leaving behind Tejas for crash.He has ejected long before anything happened. Very cautious professional well trained pilot 🐸 pic.twitter.com/wNFjwWOfgG
इस वीडियो के कीफ्रेम्स को हमने एक्स पर सर्च करने किया। यहां हमें ये वीडियो कई और यूजर के द्वारा शेयर किया हुआ मिला। एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को 12 मार्च 2024 को शेयर किया था। इसके साथ कैप्शन लिखा गया था “भारतीय वायुसेना का एक एलसीए तेजस लड़ाकू विमान जैसलमेर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सौभाग्य से पायलट सुरक्षित बच गया। 23 साल पहले पहली बार उड़ान भरने के बाद से यह स्वदेशी जेट का पहला हादसा है।”
इस खबर की सच्चाई के बारे में जानने के लिए हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। यहां से हमें पता चला कि ये घटना 12 मार्च 2024 की थी। जिसमें भारतीय वायु सेना का एक हल्का लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस एक परिचालन प्रशिक्षण उड़ान के दौरान जैसलमेर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हालांकि इस हादसे में पायलट को सुरक्षित बाहर निकाला गया था। वहीं दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया था। पूरी घटना जवाहर कॉलोनी की बताई गई थी।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि घटना पुरानी है जिसे हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है।
Spread the love मुंबई11 घंटे पहले कॉपी लिंक सोमवार (21 जुलाई) को पांडा ने नए इनकम टैक्स बिल पर सिलेक्ट कमेटी की रिपोर्ट लोकसभा में पेश की थी। सरकार टैक्स कानूनों को आसान बनाने के लिए नया इनकम टैक्स बिल लेकर आ रही है। इसमें टैक्सपेयर्स की सुविधा के लिए इनकम टैक्स एक्ट के शब्दों […]
Spread the love 44 मिनट पहले कॉपी लिंक त्योहारों का सीजन यानी खरीदारी का माहौल। आज से ई-कॉमर्स कंपनियों की फेस्टिव सेल शुरू हो चुकी है। विज्ञापनों में 80% तक डिस्काउंट के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। लेकिन रुकिए! ‘सेल’ के इस शोर में अक्सर हम जल्दबाजी कर बैठते हैं। नतीजा? वो सामान भी […]
Spread the love मुंबई1 घंटे पहले कॉपी लिंक आईफोन की कीमत 1,000 डॉलर से बढ़कर 3,000 डॉलर तक हो सकती है। अगर एपल अपना मैन्युफैक्चरिंग बेस भारत या चीन से अमेरिका में शिफ्ट करता है, तो एक आईफोन की कीमत 1,000 डॉलर से बढ़कर 3,000 डॉलर तक हो सकती है। इसे रुपए में बदले तो […]