{“_id”:”67b4135aeca588a7220185d9″,”slug”:”sambhal-accident-roadways-bus-ran-over-couple-both-died-four-year-old-child-injured-2025-02-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”संभल में हादसा: रोडवेज को रोकने के लिए दिया हाथ, बस ने दंपती को राैंदा, दोनों की माैत..चार साल की मासूम जख्मी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
बस की टक्कर से दंपती ने गंवाई जान – फोटो : संवाद
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली बदायूं हाईवे पर गॉव सेजना मुस्लिम के निकट रोडवेज बस दंपती को टक्कर मार दी। इसमें दोनों की मौके पर मौत हो गई। साथ ही चार साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना मंगलवार की सुबह की है। गुन्नौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने बताया कि रामेश्वर (30) पुत्र माखन राम और उसकी पत्नी बदामी (28) निवासी गांव बागरिया का मोहल्ला, नंदपुर सेवा जयपुर, राजस्थान के रहने वाले हैं।
Trending Videos
वह सेजना मुस्लिम गांव में काफी समय से भीख मांगने और मजदूरी करने का काम करते हैं। सुबह सेजना मुस्लिम से गन्नौर के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे तभी बदायूं की तरफ से दिल्ली जाने वाली रोडवेज बस को रोकने के लिए हाथ का इशारा किया। तभी बस ने दोनों को कुचल दिया बादामी के गोद में लगी उसकी चार वर्ष की बेटी कोना गोदी से दूर जा गिरी।
मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने उनको किनारे कर पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने रामेश्वर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर भेजा जहां पर चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अजहर अली ने रामेश्वर को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसकी पत्नी बदामी की भी मौत हो गई। मौके पर पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
गुन्नौर क्षेत्र में सैकड़ो की संख्या में रहते हैं राजस्थानी लोग
गुन्नौर तहसील क्षेत्र में राजस्थानी लोग अलग अलग जगह पर परिवार के सैकड़ों की संख्या में रहते हैं। इसमें अधिकतर महिला गांव-गांव जाकर आटा मांगने का काम करती हैं। पुरुष खेतों में मजदूरी भी करते हैं। राजस्थान निवासी रामफूल ने बताया कि वह गुन्नौर क्षेत्र मे कई वर्षों से रह रहे हैं। जो काम मिल जाता है कर लेते हैं। हमारे लोग गुन्नौर, सेजना मुस्लिम, बबराला, रजपुरा, गवां आदि अलग-अलग स्थान पर रहकर गुजर बसर करते हैं।
Spread the love {“_id”:”694785f118b2036272007f5d”,”slug”:”codeine-syrup-was-also-smuggled-from-lucknow-firm-drug-inspector-filed-fir-against-firm-operator-2025-12-21″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कोडीन सिरप कांड: एक और हैरान करने वाला खुलासा, लखनऊ की फर्म से भी हुई तस्करी; कई शहरों में बेची गई मौत की दवा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} कफ सिरप कांड। – फोटो : अमर उजाला विस्तार उत्तर प्रदेश में नशीले कफ सिरप की तस्करी को लेकर राजनीति भी गर्म है। अलग-अलग […]
Spread the love शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा है कि सपा, कांग्रेस या कोई भी राजनीतिक दल इतना चतुर नहीं है कि मुझे चुनाव में इस्तेमाल कर सके। हम किसी पार्टी के लिए नहीं, बल्कि गंगा और गोरक्षा जैसे मुद्दों के लिए काम कर रहे हैं, जो पहले से भाजपा के भी प्रमुख विषय […]
Spread the love हाथरस शहर के लोगों के लिए 14 अक्तूबर की शाम यादगार बन गई। अलीगढ़ रोड स्थित रामोजी रिसोर्ट में अमर उजाला के बैनर तले आयोजित डांडिया नाइट में मशहूर हरियाणवी गायक रेणुका पंवार ने अपने चर्चित गीतों की प्रस्तुति देकर भीड़ को झूमने पर मजबूर कर दिया। Source link