Pradosh vrat bhog recipes in hindi for lord Shiva know Bholenath ko kaise khush kare
शिक्षा

Pradosh vrat bhog recipes in hindi for lord Shiva know Bholenath ko kaise khush kare

Spread the love


Pradosh vrat me kya bhog lagaye: प्रदोष व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए भक्त व्रत रखकर उनकी उपासना करते हैं। हर महीने की कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2025) करते हैं। इस बार गुरु प्रदोष व्रत 10 अप्रैल को है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्रत रखकर अन्न और धन का दान करने से धन लाभ के योग बनते हैं। ऐसा बताया जाता है कि जीवन में शांति के लिए प्रदोष व्रत के दिन महादेव को सफेद चीजों का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से सुख-शांति की भी प्राप्ति होती है।

प्रदोष व्रत में शिवजी को क्या भोग लगाएं?

खोया बर्फी

प्रदोष व्रत में शिवजी को प्रसन्न करने के लिए आप उन्हें खोया बर्फी का भोग लगा सकती हैं। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव को सफेद रंग की चीजें बहुत पसंद हैं। ऐसे में अगर आप भी प्रदोष व्रत करती हैं या इस बार से करने जा रही हैं तो घर पर या बाजार से खरीद कर भोलेनाथ को मावा की बर्फी का भोग लगा सकती हैं। यह काफी शुभ माना जाता है।

खीर

गुरु प्रदोष वाले दिन आप भोलेनाथ को साबूदाना या मखाने से तैयार खीर का भोग भी लगा सकती हैं। ऐसा बताया जाता है कि खीर का भोग लगाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। साबूदाना या मखाने की खीर बनाते समय इसमें मेवे डालें। इससे स्वाद बढ़ जाएगा।

ठंडाई

गर्मियों का मौसम आ गया है। ऐसे में आप भगवान शिव को ठंडाई वाले दूध का भोग लगा सकती हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव को ठंडाई बहुत प्रिय है। पौराणिक कथा के अनुसार समुद्र मंथन के समय जब शिवजी ने विष पिया था। उस समय उनके शरीर में जलन होने लगी थी। इसे शांत करने के लिए देवताओं ने उन्हें ठंडी चीजें अर्पित कीं। इसमें ठंडाई भी शामिल थी। व्रत वाले दिन आप उन्हें ये भोग स्वरूप अर्पित कर सकती हैं।

पंचामृत

पूजा-पाठ में पंचामृत का विशेष महत्व होता है। प्रदोष व्रत वाले दिन आप शिवशंकर को पंचामृत का भोग लगा सकती हैं। इसे तैयार करने के लिए आपको दूध, दही, घी, शहद और चीनी की जरूरत पड़ेगी।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *