- Hindi News
- National
- Parliament Bills Protest LIVE Update; PM Modi Rahul Gandhi | BJP Congress
नई दिल्ली1 दिन पहले
- कॉपी लिंक

बिहार वोटर वेरिफिकेशन को लेकर विपक्षी सांसदों ने गांधी प्रतिमा से लेकर मकर द्वार तक पैदल मार्च निकाला। फिर SIR लिखे पोस्टर को प्रतीकात्मक डस्टबिन में डाला।
संसद के मानसून सत्र के पांचवें दिन विपक्ष ने बिहार वोटर वेरिफिकेशन मुद्दे पर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। विपक्षी सांसदों ने गांधी प्रतिमा से लेकर मकर द्वार (नए संसद भवन का एंट्री गेट) तक पैदल मार्च निकाला। इसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हुए।
मकर द्वार पहुंचने पर राहुल-प्रियंका सहित विपक्ष के सांसदों ने स्पेशल इंन्टेंसिव रिवीजन (SIR) लिखे पोस्टर फाड़े। उन्हें प्रतीकात्मक डस्टबिन में डाला। साथ ही मोदी सरकार हाय-हाय के नारे लगाए।
लोकसभा में भी विपक्ष ने नारेबाजी की। सदन में करीब 20 मिनट ही कार्यवाही चल पाई। स्पीकर ओम बिरला ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। 28 जुलाई से सदन सुचारू रूप से चलाने पर सहमति बन गई है। इसी दिन ऑपरेशन सिंदूर पर भी चर्चा होगी।
राज्यसभा के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, वे (केंद्र) गरीबों को उनके मतदान के अधिकार से वंचित करना चाहते हैं और केवल एलीट क्लास को वोट देने देना चाहते हैं… वे (केंद्र सरकार) संविधान का पालन नहीं कर रहे हैं। SIR के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।
मानसून सत्र के चौथे दिन की 4 तस्वीरें…

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी प्रतीकात्मक रूप से संसद परिसर में डस्टबिन लाए। उसमें पोस्टर फाड़कर डाले।

राहुल ने स्पेशल इंन्टेंसिव रिवीजन (SIR) लिखा पोस्टर फाड़ा, फिर उसे डस्टबिन में डाला।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिर्काजुन खड़गे ने भी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया और SIR का पोस्टर फाड़ा।

विपक्ष में बिहार में लागू SIR को लोकतंत्र पर हमला बताया और संसद परिसर में पैदल मार्च निकाला।
बिहार SIR विवाद को ग्राफिक्स में समझिए…

संसद की दिनभर की कार्यवाही से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
08:46 AM25 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
लोकसभा की कार्यवाही 28 जुलाई तक स्थगित
विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही को 28 जुलाई तक स्थगित कर दिया गया है। सोमवार को लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होगी। बहस के लिए 16 घंटे का समय निर्धारित किया गया है।
08:14 AM25 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
भाजपा सांसद बोले- संसद में जो हुआ, वो बेहद चिंताजनक
भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा, आज संसद में जो हुआ, वह बेहद चिंताजनक है। स्पीकर ने खुद विपक्ष से प्रश्नकाल में व्यवधान न डालने और सदन की कार्यवाही चलने देने की अपील की।
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। उनसे सदन सुचारू रूप से चलाने की बात की।
07:54 AM25 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
गौरव गोगोई बोले- संसद की कार्यवाही चल रही, पीएम देश से बाहर
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, पूरा देश चुनाव आयोग की निष्पक्षता और उसके वोट देने के अधिकार को लेकर चिंतित है। ऐसे समय में, प्रधानमंत्री देश से बाहर हैं। जब संसद की कार्यवाही चल रही है और हम चर्चा चाहते हैं, तब वह विदेश यात्रा पर हैं। यह इस मामले के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है।
07:22 AM25 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
ओम बिरला ने सर्वदलीय बैठक पूरी की, विपक्ष के नेता भी शामिल हुए
07:08 AM25 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
सपा सांसद बोले- सरकार लोकतंत्र की हत्या बंद करे
SIR के खिलाफ विपक्ष के विरोध पर समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, हम गांधीवादी दर्शन के अनुयायी हैं। इसलिए हम शांतिपूर्ण तरीके से सरकार से लोकतंत्र की हत्या बंद करने का आग्रह करते हैं।
06:53 AM25 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
लोकसभा स्पीकर ने 12:30 बजे ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने दोपहर 12:30 बजे ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई। इसमें सदन को चलाने पर चर्चा की जाएगी।
06:37 AM25 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
राज्यसभा की कार्यवाही 28 जुलाई तक स्थगित
राज्यसभा में सुबह 11 बजे शुरू हुई कार्यवाही करीब 20 मिनट तक चली। फिर इसे दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। दोबारा कार्यवाही शुरू होने पर विपक्ष ने हंगामा किया। जिसके बाद सदन को 28 जुलाई सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
06:08 AM25 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
कांग्रेस सांसद बोले- बिहार में SIR लोकतंत्र की हत्या है
बिहार SIR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, यह लोकतंत्र की हत्या है। हम हर लोकतांत्रिक तरीके से इसके खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।
06:06 AM25 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
खड़गे ने भी SIR लिखा हुआ पोस्टा फाड़ा
06:03 AM25 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
मणिपुर में राष्ट्रपति शासन 6 महीने बढ़ा, राज्यसभा में प्रस्ताव पास
मणिपुर में राष्ट्रपति शासन को छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है जो 13 अगस्त 2025 से लागू होगा। गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को राज्यसभा में प्रस्ताव पेश किया। जिसे मंजूरी दे दी गई। राज्य में 13 फरवरी 2025 को राष्ट्रपति शासन लगाया गया था जब सीएम एन बीरेन सिंह ने इस्तीफा दे दिया था।
05:48 AM25 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
एक्टर कमल हासन ने तमिल में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली
एक्टर कमल हासन ने तमिल भाषा में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। वे राजनीतिक पार्टी मक्कल नीधि मैयम के प्रमुख भी हैं।
05:41 AM25 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित
सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सभी सांसदों ने कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद विपक्ष ने बिहार वोटर वेरिफिकेशन पर हंगामा किया। पांच मिनट बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
05:31 AM25 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
राहुल और प्रियंका ने SIR लिखे पोस्टर फाड़े, डस्टबिन में डाला
05:14 AM25 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
खड़गे बोले- हम बिहार वोटर वेरिफिकेशन मुद्दे के खिलाफ लड़ रहे
04:57 AM25 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
मानसून सत्र 32 दिन चलेगा, 18 बैठकें होंगी

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त तक यानी कुल 32 दिन चलेगा। इस दौरान 18 बैठकें होंगी, 15 से ज्यादा बिल पेश होंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह के कारण 13-14 अगस्त को संसद की कार्यवाही नहीं होगी।
केंद्र सरकार मानसून सत्र में 8 नए बिल पेश करेगी, जबकि 7 लंबित बिलों पर चर्चा होगी। इनमें मणिपुर GST संशोधन बिल 2025, इनकम टैक्स बिल, नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल जैसे विधेयक शामिल हैं।
पहले दिन नए इनकम टैक्स बिल पर बनी संसदीय कमेटी की रिपोर्ट लोकसभा में पेश होगी। कमेटी ने 285 सुझाव दिए हैं। 622 पन्नों वाला बिल 6 दशक पुराने इनकम टैक्स एक्ट 1961 को रिप्लेस करेगा।
04:55 AM25 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
24 जुलाई- मानसून सत्र का चौथा दिन: लोकसभा कार्यवाही सिर्फ 12 मिनट चली

सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसद बिहार वोटर वेरिफिकेशन मामले पर हंगामा करने लगे।
कांग्रेस सहित कई विपक्षी सांसद वेल में आकर पोस्टर लहराने लगे। स्पीकर ओम बिरला ने कहा- तख्तियां लेकर आने पर सदन नहीं चलेगा। उन्होंने कांग्रेस सांसदों से कहा- ये आपके संस्कार नहीं हैं।
हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही आज सिर्फ 12 मिनट चल सकी। पूरी खबर पढ़ें…
04:52 AM25 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
23 जुलाई- मानसून सत्र का तीसरा दिन: राहुल बोले- ट्रम्प सीजफायर कराने वाले कौन

राहुल गांधी ने बुधवार को संसद से बाहर निकलने के बाद मीडिया से बात की।
संसद में मानसून सत्र में भाग लेने के बाद राहुल गांधी ने बुधवार को कहा, ‘ट्रम्प 25 बार दावा कर चुके हैं कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान में सीजफायर कराया। वह कौन हैं? यह उनका काम नहीं है। भारत के प्रधानमंत्री पूरी तरह से चुप हैं। उन्होंने एक बार भी ट्रम्प के दावों का जवाब नहीं दिया। प्रधानमंत्री क्या बोलेंगे। कैसे बताएंगे कि ट्रम्प ने पाकिस्तान के साथ समझौता करवाया है?’ पूरी खबर पढ़ें…
04:51 AM25 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
22 जुलाई- मानसून सत्र का दूसरा दिन: बिहार वोटर लिस्ट मुद्दे पर विपक्ष का संसद में प्रदर्शन

विपक्षी सांसदों ने मकर द्वार पर बिहार विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में नारेबाजी की।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव सहित कई नेताओं ने मकर द्वार पर संसद भवन की सीढ़ियों पर खड़े होकर बिहार SIR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसी तरह, राज्यसभा में विपक्षी सांसदों ने बिहार में वोटर्स लिस्ट की जांच पर चर्चा की मांग करते हुए नारे लगाए। पूरी खबर पढ़ें…
04:50 AM25 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
21 जुलाई- मानसून सत्र का पहला दिन: पहलगाम-ऑपरेशन सिंदूर पर हंगामा

संसद के मानसून सत्र के पहले दिन राज्यसभा-लोकसभा में पहलगाम और ऑपरेशन सिंदूर पर हंगामा हुआ। विपक्ष ने इन मुद्दों पर चर्चा की मांग को लेकर नारेबाजी की। दिनभर में लोकसभा 4 बार स्थगित हुई। पूरी खबर पढ़ें…








