How to remove dark circles under eyes Try these 5 Home Remedies
ब्रेकिंग न्यूज़

How to remove dark circles under eyes Try these 5 Home Remedies

Spread the love


Dark Circles Home Remedies: चेहरा चाहे जितना भी खूबसूरत क्यों न हो जब आंखों के नीचे काले घेरे आ जाते हैं तो सूरत फीकी नजर आती है। डार्क सर्कल्स न केवल देखने में बुरे लगते हैं बल्कि इन्हें छिपाना भी बेहद मुश्किल होता है। नींद की कमी, एजिंग, पिग्मेंटेशन, स्किन का ज्यादा पतला हो जाना, पोषण तत्वों की कमी जैसी कई वजहों से आंखों के नीचे काले घेरे आ सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी आंखों के नीचे डार्क सर्कल होने से परेशान हैं तो आपको घरेलू उपाय अपनाने चाहिए। इससे आपको काले घेरे कम करने में मदद मिलेगी।

खीरा

खीरे लगाने से आंखों के नीचे डार्क सर्कल कम होते हैं। क्योंकि इसमें उच्च जल सामग्री और हल्के कसैले गुण होते हैं। इसके लिए ठंडे खीरे के टुकड़ों को अपनी बंद आंखों पर 10 से 15 मिनट तक रखें। फिर ठंडे पानी से अपनी आंखें धो लें।

बादाम का तेल

बादाम के तेल के भी आंखों के नीचे की सूजन कम होती है। इसमें सूजनरोधी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसे लगाने से काले घेरे कम होते हैं। इसे अप्लाई करने के लिए सबसे पहले अपने हाथों और चेहरे को स्किन क्लींजर और पानी से धोएं। आंखों के नीचे बादाम के तेल की थोड़ी मात्रा लगाकर धीरे से मालिश करें।

एलोवेरा

एलोवेरा में औषधीय गुण होते हैं। एलोवेरा काले घेरे कम करने में मदद करता है। प्रतिदिन सोने से पहले अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने से त्वचा को नमी मिलती है।

आलू

आलू आंखों के नीचे सूजन और काले घेरे को कम करने में मदद करता है। आलू में मौजूद स्टार्च में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। इसे लगाने के लिए एक आलू लें और उसे गोल-गोल काट लें। अब इन गोल-गोल टुकड़ों को प्रभावित जगह पर पांच से दस मिनट तक धीरे-धीरे रगड़ें।

विटामिन ई

विटामिन ई युक्त तेल और कैप्सूल त्वचा को नमी प्रदान करते हैं। इससे स्किन हाइड्रेटेड रहती है। इसके एंटी-एजिंग गुण झुर्रियों को कम करने में भी मदद करते हैं। विटामिन ई जेल-आधारित कैप्सूल खोलें और इसे एक कटोरे में डालें। इसे कैरियर ऑयल के साथ मिलाएं। मिश्रण को अपनी आंखों के आस-पास धीरे से लगाएँ और रात भर के लिए छोड़ दें।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *