सरकारी नौकरी:  ASRB NET 2025 का नोटिफिकेशन जारी; 1 अप्रैल से शुरू आवेदन, 582 पदों पर होगी भर्ती
शिक्षा

सरकारी नौकरी: ASRB NET 2025 का नोटिफिकेशन जारी; 1 अप्रैल से शुरू आवेदन, 582 पदों पर होगी भर्ती

Spread the love


  • Hindi News
  • Career
  • ASRB NET 2025 Notification Released; Recruitment For 582 Posts, Apply From 1 April

10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (ASRB) ने ASRB NET 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 22 अप्रैल से शुरू होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट asrb.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। प्रीलिम्स एग्जाम 2 से 4 सितंबर 2025 और मेन्स एग्जाम 7 दिसंबर, 2025 को होगा।

वैकेंसी डिटेल्स :

  • कृषि अनुसंधान सेवा (ARS) : 458
  • विषय वस्तु विशेषज्ञ (SMS) : 41
  • वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी (STO) : 83
  • कुल पदों की संख्या : 582

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

पद के अनुसार, मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर या समकक्ष डिग्री, पीएचडी

फीस :

एएसआरबी नेट :

  • जनरल (UR) : 1000 रुपए
  • ओबीसी/ईडब्ल्यूएस : 500 रुपए
  • SC/ST/दिव्यांग/महिला/ट्रांसजेंडर : 250 रुपए

एएसआरबी एआरएस :

  • जनरल (UR) : 1000
  • ओबीसी/ईडब्ल्यूएस : 800 रुपए
  • SC/ST/दिव्यांग/महिला/ट्रांसजेंडर : नि:शुल्क

एसएमएस और एसटीओ (T6) :

  • जनरल (UR) : 1000 रुपए
  • ओबीसी/ईडब्ल्यूएस : 800, SC/ST/दिव्यांग/महिला/ट्रांसजेंडर : नि:शुल्क

एज लिमिट :

नेट परीक्षा के लिए :

  • न्यूनतम 21 वर्ष
  • अधिकतम : कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं

एसएमएस/एसटीओ के लिए :

  • न्यूनतम : 21 वर्ष
  • अधिकतम : 35 वर्ष

सैलरी :

80,000 – 1 लाख तक

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • प्रीलिम्स एग्जाम
  • मेन्स एग्जाम
  • इंटरव्यू

ASRB NET 2025 एग्जाम पैटर्न :

  • 150 अंकों का 1 पेपर होगा
  • पेपर में 150 एमसीक्यू होंगे
  • पेपर सॉल्व करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा
  • हर गलत आंसर के लिए 1 तिहाई अंक काटा जाएगा

ARS, SMS (T-6) and STO (T-6) 2025 एग्जाम पैटर्न :

  • प्रीलिम्स एग्जाम में 150 अंकों के 150 क्वेश्चन होंगे
  • पेपर सॉल्व करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा
  • हर गलत आंसर के लिए 1 तिहाई अंक काटा जाएगा
  • मेन्स एग्जाम 300 अंकों का होगा
  • इंटरव्यू 45 अंकों का होगा

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट asrb.org.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “ASRB NET 2025 एप्लीकेशन” लिंक पर क्लिक करें।
  • वह परीक्षा चुनें जिसके लिए आप आवेदन करना चाहते हैं।
  • अब पोर्टल द्वारा निर्देशित अनुसार आवेदन भरें।
  • फॉर्म जमा करें।
  • आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें…

IDBI बैंक में 650 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; 1 मार्च से आवेदन शुरू, ग्रेजुएट्स करें अप्लाई

आईडीबीआई बैंक ने 650 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट idbibank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 12 मार्च 2025 तय की गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स में अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; 1765 वैकेंसी, इंजीनियर्स करें अप्लाई

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार एनसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट www.nclcil.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए 24 फरवरी से आवेदन शुरू हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *