लखीमपुर खीरी में सावन माह के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। तड़के से ही शिव मंदिरों में भीड़ उमड़ने लगी। भक्तों ने लंबी-लंबी कतारों में खड़े होकर शिवलिंग के दर्शन किए और जलाभिषेक किया। गोला गोकर्णनाथ के पौराणिक शिव मंदिर में भगवान शिवन के दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। यहां भारी भीड़ को संभालने के लिए प्रशासन के इंतजाम भी ध्वस्त हो गए। मंदिर के मुख्य मार्ग पर लोहे के एंगल से बनाई गई दीर्घा भीड़ को रोक नहीं पाई और टूटकर गिर गई।
गोला गोकर्णनाथ में उमड़ी भक्तों की भीड़
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंदिर में जलाभिषेक के लिए दोपहर 12 बजे के बाद तक कांवड़ियों की कतार लगी रही। कछला और हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए कांवड़ियों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
3 of 5
गोला जाते कांवड़िये
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार शाम गोला मार्ग पर कावड़ियों के जत्थे गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना होते रहे। कावड़ियों के जत्थे में भजनों की धुन पर नाचते हुए आगे बढ़ रहे थे। बच्चे और महिलाएं भी कांवड़ लेकर जाती दिखीं।
4 of 5
मंदिर में लगी भक्तों की कतार
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर शहर के प्रमुख प्राचीन मंदिरों, भुईफोरवनाथ और जंगली नाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भुईफोरवनाथ मंदिर में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग लाइनें बनाई गई, जिससे व्यवस्था सुचारू रही।
5 of 5
शिव मंदिर में लगी भक्तों की कतार
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ओयल स्थित मेंढक मंदिर में भी शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने शिवलिंग पर दूध, जल और बेल पत्र चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर जयकारों से गूंजता रहा।
Spread the love फर्जी नाम-पते से जारी सिम कार्ड के जरिये होने वाले साइबर फ्रॉड में लिप्त 39 मोबाइल सिम कार्ड डीलरों (प्वाइंट ऑफ सेल) में से नौ यूपी के हैं। Source link
Spread the love {“_id”:”693c2f7329b89b0ddf094fdf”,”slug”:”up-another-muskaan-arrested-she-surrounded-her-lover-and-his-associates-and-killed-her-husband-2025-12-12″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: एक और ‘मुस्कान’ गिरफ्तार, प्रेमी और उसके साथियों के साथ घेरकर मारा था पति को, दिल दहला देगी ये वारदात”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} Muzaffarnagar News: छपार में हुई मेरठ के सलमान की हत्या में फरार उसकी पत्नी सुमायला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में उसका प्रेमी फरार […]
Spread the love बरेली में इवेंट मैनेजर पूजा राना की हत्या के आरोपी फिजियोथेरेपिस्ट विमल का पुराना आपराधिक इतिहास निकला। उसके खिलाफ आसपास के जिलों में 11 मामले दर्ज है। अब पुलिस को उसके साथी की तलाश है, जिसे बुलाकर विमल ने हत्या व शव छिपाने में मदद ली थी। शहर के संजय नगर निवासी […]