सरकारी नौकरी:  राजस्थान में टीचर के 7759 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; एज लिमिट 40 साल, रीट एग्जाम से सिलेक्शन
शिक्षा

सरकारी नौकरी: राजस्थान में टीचर के 7759 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; एज लिमिट 40 साल, रीट एग्जाम से सिलेक्शन

Spread the love


  • Hindi News
  • Career
  • Notification Issued For Recruitment Of 7759 Teacher Posts In Rajasthan; Age Limit Is 40 Years, Selection Through REET Exam

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2025 के लिए 7759 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के अंतर्गत लेवल-1 (कक्षा 1 से 5) के लिए 5636 पद और लेवल-2 (कक्षा 6 से 8) के लिए 2123 पद तय किए गए है।

यह भर्ती प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार के अंतर्गत की जाएगी। आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे।

राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती का चयन REET मेन्स परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा, जो राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार 17 जनवरी 2026 से 21 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा का रिजल्ट 10 जुलाई 2026 को घोषित किया जाएगा।

कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स :

राजस्थान प्राइमरी टीचर भर्ती लेवल -1 वैकेंसी
राजस्थान शिक्षा विभाग (संस्कृत शिक्षा) 187
राजस्थान शिक्षा विभाग (सामान्य शिक्षा) 449
प्रारंभिक शिक्षा विभाग प्राथमिक अध्यापक सीधी भर्ती लेवल-प्रथम 5000
कुल पदों की संख्या 563
राजस्थान प्राइमरी टीचर भर्ती लेवल -2
उच्च प्राथमिक अध्यापक सीधी भर्ती लेवल-2 (संस्कृत विषय) 389
उच्च प्राथमिक अध्यापक सीधी भर्ती हिंदी 174
उच्च प्राथमिक अध्यापक लेवल अंग्रेजी 221
उच्च प्राथमिक अध्यापक सामाजिक विज्ञापन विषय 296
उच्च प्राथमिक अध्यापक सीधी भर्ती लेवल-2 गणित-साइंस विषय 1043
कुल पदों की संख्या 2123

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

लेवल-1 (प्राथमिक शिक्षक) :

  • 12वीं पास होना चाहिए।
  • दो वर्षीय डीएलएड (D.El.Ed.)
  • रीट लेवल-1 परीक्षा पास

लेवल-2 (उच्च प्राथमिक शिक्षक) :

  • ग्रेजुएशन की डिग्री
  • बीएड (B.Ed.) और रीट लेवल-2 परीक्षा पास

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 21 वर्ष
  • अधिकतम : 40 वर्ष
  • आरक्षित वर्गों को नियमानुसार उम्र में छूट दी जाएगी।

सैलरी :

  • पे मैट्रिक्स लेवल-10 के अनुसार
  • इसे अलावा अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जाम

जरूरी डॉक्यूमेंट्स :

  • कक्षा 10वीं मार्कशीट
  • कक्षा 12वीं मार्कशीट
  • संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट/डिप्लोमा
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • सिग्नेचर
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in​​​​​​​ पर जाएं।
  • होम पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद भर्ती के Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर पहले Click here for New Registration पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

लेवल – 1 भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

लेवल – 2 भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

ऑनलाइन आवेदन लिंक

सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें

इंडियन बैंक में अप्रेंटिस के 1500 पदों पर भर्ती; ग्रेजुएट्स को मौका, रिजर्व कैटेगरी को उम्र में छूट

इंडियन बैंक में अप्रेंटिस के 1500 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑनलाइन मोड में ऑफिशियल वेबसाइट indianbank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह ट्रेनिंग एक साल के लिए दी जाएगी। उम्मीदवारों के लिए NATS 2.0 पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। पूरी खबर यहां पढ़ें

इंटेलिजेंस ब्यूरो में 3717 पदों पर भर्ती के लिए आज से शुरू आवेदन, ग्रेजुएट्स करें अप्लाई

मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स की ओर से इंटेलिजेंस ब्यूरो में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) ग्रेड 2 के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आवेदन प्रक्रिया 19 जुलाई यानी आज से शुरू हो रही है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *