‘सिकंदर’ ने दूसरे दिन ओपनिग डे से ज्यादा किया कलेक्शन, Sikandar Box Office Collection Day 2 Salman khan Movie Eid Collection Crosses 100cr on Second Day
राज्य

‘सिकंदर’ ने दूसरे दिन ओपनिग डे से ज्यादा किया कलेक्शन, Sikandar Box Office Collection Day 2 Salman khan Movie Eid Collection Crosses 100cr on Second Day

Spread the love


सलमान खान की इस साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। इसे ईद के मौके पर रिलीज किया गया, जिसके साथ ही लोगों का इंतजार भी खत्म हो गया। सलमान ने ईद पर अपना वादा पूरा करते हुए इसे एक दिन पहले ही रविवार 30 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत धीमी रही। ऑडियंस से मिला-जुला रिएक्शन मिला। इसी के साथ ही फैंस ने अपना वादा पूरा करते हुए सलमान को ईद के दिन सोमवार को ईदी दी और इसकी कमाई में उछाल दर्ज की गई है। फिल्म की दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं। चलिए बताते हैं इसका टोटल कलेक्शन कितना हो गया है।

फिल्म ‘सिकंदर’ में सलमान खान के साथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी हैं। स्क्रीन पर ये फ्रैश जोड़ी पहली बार देखने के लिए मिली और दर्शकों ने इन्हें साथ में काफी पसंद भी किया। जहां लोगों से मिला जुला रिएक्शन मिला है वहीं, बॉक्स ऑफिस पर भी इसे ठीकठाक रिस्पांस मिल रहा है। हालांकि, सलमान के स्टारडम और फिल्म के बज के लिहाज से इसकी कमाई कुछ खास नहीं रही है। सैकनिल्क की मानें तो फिल्म ने पहले दिन 26 करोड़ का कलेक्शन किया। लेकिन, फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श की मानें तो फिल्म ने पहले दिन 30.06 करोड़ का बिजनेस किया है। इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन फर्स्ट डे 54 करोड़ रहा।

पहले दिन ‘छावा’ को पछाड़ा

आपको बता दें कि सलमान खान की ‘सिकंदर’ ने भले ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर किसी फिल्म का रिकॉर्ड ना तोड़ा हो लेकिन, वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में इसने विक्की कौशल के करियर की बड़ी हिट फिल्म ‘छावा’ को पछाड़ दिया है। पहले दिन इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 50 करोड़ रहा था। जबकि सलमान खान की फिल्म ने 54.72 करोड़ का बिजनेस किया है।

‘सिकंदर’ के दूसरे दिन का कलेक्शन

इसके साथ ही अब अगर ‘सिकंदर’ के दूसरे दिन की कमाई के बारे में बात की जाए तो ईद के मौके पर फैंस की ओर से सलमान खान को ईदी मिली है। पहले दिन के मुकाबले फिल्म की कमाई में उछाल दर्ज की गई है। सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने ईद के मौके पर 29 करोड़ का बिजनेस किया है। हालांकि, अभी इसमें बदलाव हो सकते हैं। लेकिन, अगर कमाई के इस आंकड़े के लिहाज से बात की जाए तो फिल्म वर्ल्डवाइड 100 करोड़ क्लब में एंट्री मारने को तैयार है और भारत में इसकी कमाई अर्धशतक पार कर चुकी है। ऐसे में कमाई के ऑफिशियल आंकड़े ही सामने आने के बाद साफ हो पाएगा कि सलमान खान को फैंस ने कितने करोड़ की ईदी दी है।

अप्रैल के पहले हफ्ते में ओटीटी पर मिलेगा फुल ऑन मजा, जब रिलीज होंगी ‘चमक 2’ से ‘टेस्ट’ तक ये सीरीज और फिल्में





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *