jharkhand train accidnet sahibganj two goods train collieded many death injured, train accident in barhait
मनोरंजन

jharkhand train accidnet sahibganj two goods train collieded many death injured, train accident in barhait

Spread the love


Jharkhand Train Accident: झारखंड के साहिबगंज में एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। यहां दो मालगाड़ियों की जोरदार टक्कर हुई, जिसके चलते लोको पायलट समेत 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे में सीआईएसएफ के चार जवानों के घायल होने की भी खबर है। एक ट्रेन बरहेट में खड़ी थी, तभी कोयले से लदी मालगाड़ी के तेजी से खड़ी ट्रेन में टक्कर मारने पर हादसा हो गया। टक्कर के बाद उन ट्रेनों के इंजनों में भीषण आग भी लग गई।

जानकारी के मुताबिक, फरक्खा के लालमटिया जा रही मालगाड़ी बरहेट में खड़ी थी, तभी लालमटिया से कोयला लेकर फरक्का जा रही मालगाड़ी ने उसमें टक्कर मार दी है। मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया कि मालगाड़ी की टक्कर इतनी ज्यादा जोरदार थी कि दोनों के ही इंजनों के परखच्चे उड़ गए।

कटक के पास पटरी से उतरे बेंगलुरु-कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन के 11 डिब्बे, एक की मौत और 8 घायल

टक्कर की वजह से लग गई आग

बता दें कि हादसे में जिन 2 लोको पायलट की डेथ हुई है उनमें से अंबुज महतो बोकारो के रहने वाले थे। वहीं बीएस मॉल बंगाल के रहने वाले थे। घायलों का बरहेट सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। दोनों ट्रेनों में टक्कर के बाद कोयला लदी मालगाड़ी में आग लग गई। वहीं कई बोगियां पटरी से उतर गई।

दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुट गई। राहत और बचाव कार्य जारी है। बता दें कि ट्रेन हादसे की यह घटना साहिबगंज जिले के बरहेट एमजीआर लाइन पर हुई है।

झारखंड के गोड्डा जिले के ललमटिया से पश्चिम बंगाल के फरक्का एनटीपीसी के लिए ट्रेन जा रही थी। हादसा जिस लाइन में हुआ है वहां ललमटिया से फरक्का तक कोयला लेकर माल गाड़ियां चलती हैं।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *