{“_id”:”67aff2872220770aa50e2739″,”slug”:”cm-warned-if-there-is-a-jam-anywhere-due-to-maha-kumbh-officers-will-be-responsible-remain-present-on-the-f-2025-02-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”सीएम ने दी चेतावनी: महाकुंभ के चलते कहीं भी जाम लगा तो अधिकारी होंगे जिम्मेदार, फील्ड पर रहें हर समय मौजूद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
सीएम ने दिए निर्देश। – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के बाद वाराणसी और अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के ट्रैफिक जाम में फंसने का संज्ञान लेते हुए कहा कि कहीं भी जाम की स्थिति होने पर अधिकारी जिम्मेदार होंगे। शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर महाकुंभ की व्यवस्थाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में उतरकर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
Trending Videos
दरअसल, महाकुंभ के पलट प्रवाह से अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर और बाराबंकी में बृहस्पतिवार को भयंकर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। सबसे बुरा हाल अयोध्या का रहा। बृहस्पतिवार को 10 लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे थे। हालात नियंत्रण करने के लिए जिले की सीमा से ही वाहनों को डायवर्ट किया जाने लगा। गोरखपुर, गोंडा, लखनऊ, रायबरेली, अंबेडकरनगर मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया। सुल्तानपुर में बृहस्पतिवार को लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर करीब 25 किमी लंबा जाम लगा रहा।
इसका संज्ञान लेकर सीएम ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वरिष्ठ अधिकारी स्वयं सड़क पर उतरें। प्रयागराज, अयोध्या, वाराणसी और आसपास के सभी जिलों में कहीं भी सड़क पर जाम ना लगे। इसकी हर स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करें। जहां जाम होगा, वहां के अधिकारियों के जवाबदेही तय होगी। बता दें कि इससे पहले सीएम के सख्त रुख के बाद अधिकारियों ने मोर्चा संभाला था, जिससे हर जगह जाम खत्म कराने में सफलता मिली थी। बृहस्पतिवार को एक बार फिर जाम के हालात बनने से लोगों को खासी मुश्किलों को सामना करना पड़ा।
Spread the love लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र में सोमवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। लखनऊ से अपने गांव गुलरिया लौट रहे परिवार की कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में पिता-पुत्री समेत तीन की मौत हो गई। परिवार के सदस्य घायल हुए हैं। घायलों का उपचार लखनऊ के अस्पताल में चल रहा है। Trending […]
Spread the love सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शेरुआ चौराहे पर सोमवार को सराफ पिता-पुत्र पर बाइक सवार युवकों ने फायरिंग की। घटना के समय पिता-पुत्र दुकान बंदकर अपने घर लौट रहे थे। Source link