होम

सीएम योगी पहुंचे बरेली: 68 हजार ग्राम प्रहरियों को देंगे सौगात, मानदेय वृद्धि की करेंगे घोषणा

Spread the love


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बरेली दौरे पर हैं। वह हेलिकॉप्टर से सुबह करीब 11:20 बजे पुलिस लाइन मैदान पहुंचे। यहां जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। सीएम योगी पुलिस लाइन मैदान में बरेली जोन के 5100 ग्राम प्रहरियों (चौकीदार) के समक्ष उनका मासिक मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने की घोषणा करेंगे। इसका लाभ प्रदेश के 70 हजार चौकीदारों को मिलेगा। इसका शासनादेश सोमवार को ही जारी कर दिया गया। इसके बाद बरेली क्लब मैदान में शिक्षकों की जनसभा करके सीएम रुहेलखंड से विधानसभा चुनाव का शंखनाद भी करेंगे।

कार्यक्रम में बरेली व मुरादाबाद रेंज के नौ जिलों के 5100 चौकीदारों को इस कार्यक्रम में बुलाया गया है। उनके आवागमन व भोजन आदि की व्यवस्था में पुलिस-प्रशासन ने की है। बरेली रेंज के डीआईजी अजय कुमार साहनी, एसएसपी अनुराग आर्य ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थलों पर जाकर जायजा लिया। 

सर्किट हाउस में घंटेभर विश्राम के बाद सीएम दो बजे बरेली क्लब में आयोजित जनसभा में पहुंचेंगे। यहां वह शिक्षक एमएलसी सीट से पार्टी प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो के समर्थन में शिक्षकों से संवाद करेंगे। यहां नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य धर्मपाल सिंह व श्रुति गंगवार समेत अन्य मंत्री व विधायक भी मौजूद रहेंगे। तीन बजे मुख्यमंत्री पुलिस लाइन पहुंचकर हेलिकॉप्टर से लखनऊ रवाना हो जाएंगे। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *