सुबह उठते ही आप भी करते हैं ये 4 काम तो हो जाएं सावधान, पूरे दिन रहना पड़ सकता है परेशान
ब्रेकिंग न्यूज़

सुबह उठते ही आप भी करते हैं ये 4 काम तो हो जाएं सावधान, पूरे दिन रहना पड़ सकता है परेशान

Spread the love



सुबह उठते ही आप भी करते हैं ये 4 काम तो हो जाएं सावधान, पूरे दिन रहना पड़ सकता है परेशान

कहा जाता है कि सुबह का समय पूरे दिन का दशा और दिशा तय करता है। कई लोग सुबह के समय ऐसे काम करने लगते हैं, जिसके कारण वह पूरे दिन परेशान रहते हैं। यही कारण है कि पुराने समय के लोग सुबह के समय अपनी दिनचर्या को बेहतर रखते हैं, जिससे उनका दिमाग भी काफी एक्टिव बना रहता था।

आज के समय ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है। दरअसल, सुबह की कुछ बुरी आदतों से दिमाग सुस्त और कमजोर हो जाता है। ऐसे में हम आपके लिए उन कामों के लिस्ट लेकर आए हैं, जिसको सुबह के समय नहीं करना चाहिए।

सुबह उठते ही फोन देखने की आदत

सुबह उठते ही कई लोग फोन देखना शुरु कर देते हैं, जो कि सही नहीं है। इसको बैड हैबिट की सूची में रखा गया है। सुबह के समय बिस्तर से उठते ही फोन देखने की से दिमाग पर बोझ बढ़ता है, जिससे आप फोकस और क्रिएटिव नहीं हो पाते हैं।

सुबह का नाश्ता स्किप करना

कई लोग ऐसे होते हैं, जो सुबह के समय नाश्ते को स्किप कर देते हैं और अधिक समय तक खाली पेट रहते हैं। दरअसल, सुबह के समय खाली पेट रहना हानिकारक हो सकता है। इससे ब्रेन को ऊर्जा नहीं मिलती है। देर तक भूखे रहने से एकाग्रता और मूड दोनों प्रभावित होता है।

पानी न पीना

सुबह उठने के बाद शरीर को हाइड्रेटेड रखना काफी जरूरी होता है। दरअसल, सुबह के समय पानी पीने से ब्रेन के सेल्स काफी एक्टिव हो जाते हैं। अगर आप सुबह के समय पानी नहीं पीएंगे तो इससे आपको कई तरह की परेशानी हो सकती है।

लेट तक बिस्तर पर पड़े रहना

कई लोगों की आदत होती है सुबह लेट से जगना।  ऐसे में बिस्तर पर लेट से पड़े रहने की आदत दिमाग को स्लो करता है। यह ब्रेन हैबिट लूप को डिस्टर्ब करता है, जिससे पूरे दिन आलस आती रहती है।

सुबह उठते ही क्या करना चाहिए?

सुबह के समय उठने के तुरंत बाद एक से दो गिलास पानी पीना बेहतर होता है। इसके बाद आप 5–10 मिनट मेडिटेशन करें और गहरी सांस लें। आप हल्का वर्कआउट या स्ट्रेचिंग करें। आप सुबह के समय जल्दी ब्रेकफास्ट करें। आप इस समय ओट्स या फिर अन्य तरह के हेल्दी नाश्ते का चयन कर सकते हैं। हेल्दी ब्रेकफास्ट करने से आप पूरे दिन एनर्जेटिक बने रहेंगे। आगे पढ़िएः सुबह खाली पेट बेल का शरबत पीने से क्या होता है? यहां जानें 5 जबरदस्त फायदे; ऐसे करें आसानी से तैयार 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *