सेंसेक्स में 100 अंक से ज्यादा की गिरावट:  85,250 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 30 अंक फिसला; बैंकिंग और मीडिया शेयर्स में बिकवाली
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

सेंसेक्स में 100 अंक से ज्यादा की गिरावट: 85,250 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 30 अंक फिसला; बैंकिंग और मीडिया शेयर्स में बिकवाली

Spread the love


मुंबई1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 26 दिसंबर को गिरावट है। सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा गिरकर 85,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 30 अंक की गिरावट है। ये 26,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट है। बैंकिंग, ऑटो और IT शेयर में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं मीडिया और बैंकिंग शेयर्स में गिरावट है।

ग्लोबल मार्केट में तेजी

  • एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 0.70% ऊपर 4,137 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 0.96% ऊपर 50,893 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स आज बंद है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.19% बढ़कर 3,952 पर कारोबार कर रहा है ।
  • 26 दिसंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.60% ऊपर 48,731 पर बंद हुआ था। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट में 0.22% और S&P 500 में 0.32% की तेजी रही थी।

DIIs ने ₹2,381 करोड़ के शेयर्स खरीदे

  • 24 दिसंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 1,721 करोड़ के शेयर बेचे और घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,381 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे।
  • दिसंबर में 24 तारीख तक FIIs ने कुल ₹23,830 करोड़ के शेयर्स बेचे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹62,284 करोड़ के शेयर खरीदे हैं।
  • नवंबर महीने में FIIs ने कुल ₹17,500.31 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि, DIIs ने ₹77,083.78 करोड़ की खरीदारी की। यानी, बाजार को घरेलू निवेशकों का सपोर्ट है।

24 दिसंबर को बाजार में तेजी रही थी

शेयर बाजार में 24 दिसंबर को बढ़त रही। सेंसेक्स 116 अंक ऊपर 85,409 पर बंद हुआ। निफ्टी में 35 अंक की तेजी रही, ये 26,142 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों गिरावट और 13 में तेजी रही। निफ्टी के 50 में से 30 शेयर्स में गिरावट रही। आज IT और बैंकिंग शेयर्स में गिरावट रही। 25 दिसंबर को बाजार क्रिसमस की छुट्टी के चलते बंद था।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *