![]()
शेयर बाजार में आज यानी 20 अगस्त को बढ़त है। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ 77,400 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक से ज्यादा की तेजी है, ये 24,200 पर कारोबार कर रहा है। IT और बैंकिंग शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी है। टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स का IPO आज से ओपन हुआ थर्मल इंजीनियरिंग और स्पेशलाइज्ड केबल बनाने वाली कंपनी टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स लिमिटेड का IPO आज से ओपन हो गया है। निवेशक इसमें 24 अगस्त तक बोली लगा सकेंगे। कंपनी IPO के जरिए 650 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार रहा 19 अगस्त को अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही थी घरेलू निवेशकों ने 7 दिन में 12,011 करोड़ के शेयर खरीदे कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 19 अगस्त को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 326 अंक की गिरावट के साथ 76,910 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 77 अंक की गिरावट रही, ये 24,078 पर बंद हुआ था।
Source link







