सेंसेक्स 426 अंक चढ़कर 84,818 पर बंद:  निफ्टी में भी 140 अंक की बढ़त रही; बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में खरीदारी
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

सेंसेक्स 426 अंक चढ़कर 84,818 पर बंद: निफ्टी में भी 140 अंक की बढ़त रही; बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में खरीदारी

Spread the love


मुंबई3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 11 दिसंबर को बढ़त रही। सेंसेक्स 426 अंक की तेजी के साथ 84,818 पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी में भी करीब 140 अंक की बढ़त रही, ये 25,898 पर बंद हुआ है।

वहीं सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 21 में तेजी रही। निफ्टी के 50 में 39 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। बैंकिंग, एनर्जी और ऑटो शेयर्स में खरीदारी देखने को मिली।

ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 0.90% गिरकर 50,148 पर और कोरिया का कोस्पी 0.59% गिरकर 4,110 पर बंद हुए हैं।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.040% गिरकर 25,530 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.70% गिरकर 3,873 पर बंद हुए।
  • 10 दिसंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 1.05% बढ़कर 48,057 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.33% और S&P 500 0.67% चढ़कर बंद हुए।

कल से ओपन होगा ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट का IPO ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी का IPO कल यानी 12 दिसंबर को ओपन होगा। रिटेल निवेशक इसमें 16 दिसंबर तक बोली लगा सकेंगे। कंपनी इस इश्यू के जरिए 10,600 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल होगा। जिसमें प्रूडेंशियल कॉरपोरेशन अपनी हिस्सेदारी का 9.9% हिस्सा बेच रही है। पूरी खबर पढ़ें

विदेशी निवेशकों ने दिसंबर में ₹16,470 करोड़ के शेयर्स बेचे

  • 10 दिसंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में ₹1,674 करोड़ के शेयर बेचे। वहीं घरेलू निवेशक (DIIs) ने ₹3,498 करोड़ की खरीदारी की।
  • दिसंबर में 10 दिसंबर तक FIIs ने कुल ₹16,470 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹32,305 करोड़ के शेयर खरीदे हैं।
  • नवंबर महीने में FIIs ने कुल ₹17,500.31 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि, DIIs ने ₹77,083.78 करोड़ की खरीदारी की। यानी, बाजार को घरेलू निवेशकों का सपोर्ट है।

कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 10 दिसंबर को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 275 अंक गिरकर 84,391 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 82 अंक की गिरावट रही, ये 25,758 के स्तर पर बंद हुआ था।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *