ऑटो-ट्रांसपोर्ट

सेंसेक्स 473 अंक चढ़कर 72,382 पर बंद: निफ्टी 134 अंक ऊपर 22,556 पर पहुंचा, बैंकिंग और FMCG शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही

Spread the love




शेयर बाजार में आज यानी 5 अक्टूबर को 4 कारोबारी दिनों के बाद बढ़त रही। सेंसेक्स 473 अंक चढ़कर 72,382 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 134 अंक की बढ़त रही, ये 22,556 पर बंद हुआ। बैंकिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और FMCG शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी रही। ओरिएंट केबल्स का शेयर 65% ऊपर लिस्ट हुआ ओरिएंट केबल्स का शेयर BSE पर 65% ऊपर 448.10 रुपए पर लिस्ट हुआ। वहीं NSE पर यह 65.44% के प्रीमियम के साथ 450 रुपए पर लिस्ट हुआ। इसके शेयर का इश्यू प्राइस 272 रुपए था। एशियाई बाजारों में भी आज बढ़त रही अमेरिकी बाजार में 2 अक्टूबर को बढ़त रही थी विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 30 हजार करोड़ के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। बीते हफ्ते बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 1 अक्अूबर को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 570 अंक गिरकर 71,910 पर बंद हुआ था। निफ्टी में 198 अंक की गिरावट रही थी, ये 22,422 पर आ गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *