से​लेब्रिटी बने किताबों के एंबेसडर:  लेखकों से बातचीत भी करते हैं दुआ लीपा-ग्वेनेथ पाल्ट्रो जैसे सितारे, बढ़ता है पाठकों का भरोसा
अअनुबंधित

से​लेब्रिटी बने किताबों के एंबेसडर: लेखकों से बातचीत भी करते हैं दुआ लीपा-ग्वेनेथ पाल्ट्रो जैसे सितारे, बढ़ता है पाठकों का भरोसा

Spread the love




साहित्य की दुनिया में एक बेहद खूबसूरत बदलाव आ रहा है। वह दौर गया जब किताबों को सिर्फ शांत लाइब्रेरी या गंभीर चश्मों तक सीमित माना जाता था। आज के दौर में ‘बुक क्लब’ सबसे कूल ट्रेंड बन चुके हैं, और इस बदलाव की कमान संभाली है बड़े पॉप आइकन्स और फिल्मी सितारों ने। पुराने जमाने में साहित्यिक आलोचना अकसर सख्त और नीरस होती थी। लेकिन दुआ लीपा जैसी ग्लोबल पॉप स्टार्स ने इसमें नया जोश और ताजगी भर दी है। अपने बुक-क्लब पॉडकास्ट में दुआ लेखकों से ऐसे मिलती हैं जैसे वे उनकी सबसे बड़ी फैन हों। वे मार्गरेट एटवुड और ओल्गा टोकार्चुक जैसे लेखकों से किताबों के लिए अपने खुले दिल का प्यार जताती हैं। उनके लिए किताब पढ़ना सिर्फ विश्लेषण नहीं, बल्कि भावनाओं का सफर है। यही ‘सकारात्मक ऊर्जा’ आज के युवाओं को साहित्य की ओर खींचने में जादू की तरह काम कर रही है। इन दिनों रीज विदरस्पून, ग्वेनेथ पाल्ट्रो और काइया गर्बर जैसे सितारे शोहरत का इस्तेमाल किताबों को प्रमोट करने के लिए कर रहे हैं। इसे महज ब्रांडिंग कहना गलत होगा, क्योंकि इसके नतीजे चौंकाने वाले और सकारात्मक हैं। रीज के ‘रीज इफेक्ट’ ने ‘व्हेयर द क्रैडैड्स सिंग’ जैसी किताबों को 1.2 करोड़ से ज्यादा पाठकों तक पहुंचाया। इससे पता चलता है कि सेलिब्रिटी सुझावों से बेहतरीन लेखकों को वह पाठक वर्ग मिल रहा है, जिनके वे हकदार हैं। यूसीएलए की प्रोफेसर और लेखिका मैरिएन वुल्फ कहती हैं, डिजिटल युग में सेलिब्रिटी बुक क्लब महत्वपूर्ण ‘फिल्टर’ की भूमिका निभा रहे हैं। वे कहती हैं कि हर साल प्रकाशित होने वाली लाखों किताबों के बीच ये क्लब पाठकों को उबाऊ कंटेंट के समंदर से निकालकर उत्कृष्ट साहित्य तक पहुंचाते हैं।’ मैरिएन कहती हैं,‘ये मंच पढ़ने के ‘एकाकी अनुभव’ को ‘वैश्विक समुदाय’ में बदलकर इसे सामाजिक बना रहे हैं। साथ ही, जब बड़े सितारे किताबों को प्रमोट करते हैं, तो वे युवाओं को यह संदेश देते हैं कि बौद्धिक होना जरूरी है… यह बेहद ‘स्टाइलिश’ व ‘कूल’ भी है।’ भले ही दुनियाभर में ‘पढ़ने की आदत’ को लेकर चिंता जताई जा रही हो, पर इन सितारों की पहल ने नई जिज्ञासा पैदा की है। पॉडकास्ट व न्यूजलेटर्स के जरिए किताबों की बातें घर-घर पहुंच रही हैं। भारत में बॉलीवुड अभिनेत्रियां किताबों से जोड़ने का प्रयास कर रहीं भारत में बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने इस ट्रेंड को बढ़ाया है। सोनाली बेंद्रे ने सोशल मीडिया पर ‘सोनालीज बुक क्लब’ शुरू किया, जहां वे किताबें सुझाने के साथ लेखकों से लाइव चैट भी करती हैं। ट्विंकल खन्ना ने ‘ट्वीक इंडिया’ प्लेटफॉर्म को बुक क्लब जैसा बनाया है। वे ‘मस्ट-रीड’ लिस्ट साझा करती हैं व मजेदार अंदाज में गंभीर किताबों तक ले जाती हैं। आलिया भट्ट ने बच्चों की किताबों की सीरीज लॉन्च की है। वे बच्चों-पैरेंट्स को स्क्रीन से हटाकर किताबों से जोड़ रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *