सेल्फ हेल्प किताबों से:  आगे बढ़ने के लिए जरूरी है आप सीखते रहें
अअनुबंधित

सेल्फ हेल्प किताबों से: आगे बढ़ने के लिए जरूरी है आप सीखते रहें

Spread the love




किताबों से जानिए, कैसे कई क्षेत्रों की समझ आपको अधिक रचनात्मक बनाती है… विभिन्न कौशल सीखने से नया दृष्टिकोण बनता है
अक्सर यह माना जाता है कि किसी एक क्षेत्र में एक्सपर्टीज हासिल करना ही सफलता की कुंजी है, लेकिन विविध अनुभव और कई क्षेत्रों की समझ अधिक रचनात्मक बनाती है। जब आप विभिन्न कौशल सीखते हैं, तो समस्याओं को नए दृष्टिकोण से देखते हैं। जीवन में आगे बढ़ने के लिए जरूरी है आप सीखते रहें। ये जटिल परिस्थितियों में बेहतर निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करता है। (रेंज -डेविड एप्स्टीन) विकास के लिए कंफर्ट जोन से बाहर निकलें
हमारा आधुनिक जीवन हमें हर तरह की सुविधा देता है। यही सुविधा हमारी प्रगति में बाधा बनती है। जब हम आरामदायक परिस्थितियों में रहते हैं, तो हमारी मानसिक और शारीरिक क्षमता सीमित हो जाती है। विकास के लिए आवश्यक है समय-समय पर कंफर्ट जोन से बाहर निकलें। चुनौतियों का सामना करना मजबूत बनाता है और सिखाता है कि हम अपनी सीमाओं से कहीं अधिक सक्षम हैं। (द कंफर्ट क्राइसिस -माइकल ईस्टर) अपनी कमजोरियों को सुधारने का प्रयास करें
उत्कृष्टता सुनियोजित अभ्यास का नतीजा है। जब आप किसी कौशल को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास करते हैं, तो धीरे-धीरे आपकी क्षमता में असाधारण सुधार होता है। आप अपनी कमजोरियों को पहचानें और उन्हें सुधारने के लिए सचेत होकर अभ्यास करें। हर दिन किया गया छोटा सुधार भी समय के साथ आपको उत्कृष्टता की ओर ले जाता है। (पीक -एंडर्स एरिकसन) समर्पण और अभ्यास से प्राप्त होती है उत्कृष्टता
जुनून समय के साथ विकसित होता है। जब आप किसी कौशल में महारत हासिल करने के लिए लगातार मेहनत करते हैं, तो धीरे-धीरे वही कार्य आपकी पहचान और रुचि का हिस्सा बनता है। उत्कृष्टता केवल इच्छा से नहीं, समर्पण और अभ्यास से प्राप्त होती है। जब आप अपने काम में मूल्य जोड़ते हैं और उसे बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करते हैं, तो लोग आपके कौशल को पहचानने लगते हैं। (सो गुड दे कान्ट इग्नोर यू -कैल न्यूपोर्ट)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *