![]()
आपके विचार आपकी आगे बढ़ने में मदद करें
क्या आपके कुछ विश्वास, धारणा और दृष्टिकोण अब भी आपको जकड़े हुए हैं? उन विश्वास को पहचानना और बदलना जरूरी है, जो अब आपके लिए उपयोगी नहीं रहे। हम पुराने विश्वासों से स्वयं को मुक्त कर सकते हैं और नए, सकारात्मक विचारों को अपना सकते हैं, जो हमें सशक्त बनाएं और खुशी दें। जीवन में केवल उन्हीं विचारों को अपनाएं जो आपको पीछे न धकेलें, बल्कि आगे बढ़ने में मदद करें। (द पावर ऑफ बिलीफ्स) जीवन में अर्थ और उद्देश्य का होना क्यों जरूरी है
जब किसी व्यक्ति को अपने जीवन का अर्थ और उद्देश्य पता होता है, तो उसमें एक अंदरूनी शक्ति विकसित हो जाती है। यही शक्ति उसकी कठिन परिस्थितियों में मदद भी करती है। संकट के समय कुछ लोग नैतिक रूप से गिर जाते हैं, जबकि कुछ लोग महान चरित्र और निःस्वार्थ सेवा के ऊंचे स्तर तक उठ जाते हैं। जो लोग कठिनाइयों से उबर पाते हैं, उनका जीवन अर्थ और उद्देश्य से भरा हुआ होता है। (मीनिंग एंड परपज) मूड को समझकर, अच्छे और बुरे पलों को स्वीकारें
जब हम अपने मूड को समझते हैं, तो अपने अच्छे पलों की सराहना करना और मुश्किल पलों को गरिमा के साथ स्वीकार करना सीखते हैं। लेकिन अधिकतर लोग बहुत ज्यादा सोचने, समस्या सुलझाने, या जबरदस्ती उससे बाहर निकलने की कोशिश करते हैं। मूड की शक्ति को समझना जरूरी है। हमारा मूड हमारी सोच को गहराई से प्रभावित करता है। मूड स्थायी नहीं होता। उसे वक्त देने की जरूरत होती है। (द प्रिंसिपल ऑफ मूड्स) दयालुता केवल हमारे भीतर ही सीमित न रहे
सच्ची दयालुता केवल उन लोगों तक सीमित नहीं होनी चाहिए जिन्हें हम जानते या पसंद करते हैं। इसे और आगे बढ़ना होगा। उन लोगों तक भी, जिन्हें हम नहीं जानते या जो हमें पसंद नहीं हैं। कठिन लोगों के प्रति दयालुता जरूरी है। ऐसे लोग जिनके साथ हमारा संवाद कठिन हो या जिनसे नकारात्मकता और मतभेद हो, उनके लिए भी दया भाव जरूरी है। दयालुता नकारात्मकता को हावी होने से रोकती है। (लविंग काइंडनेस फॉर ऑल)
Source link








