राजधानी लखनऊ में युवक ने साथियों के साथ पहले मजदूर को पीटा। इसके बाद बेल्ट से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घरवाले रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई।
Trending Videos
घटना नगराम थाना क्षेत्र के कुबहरा गांव की है। गांव निवासी महेश कुमार (35) अपनी पत्नी सुनीता एवं दिव्यांग बेटे शिवा के साथ रहता था। पत्नी सुनीता ने बताया रविवार की रात करीब 9.00 बजे महेश घर से निकले। देर रात तक वापस नहीं लौटे। सोमवार की सुबह उनकी लाश गांव के बाहर एक खेत में पड़ी मिली।
सुसाइड नोट पर महेश एवं सुनीता पर लगाया था आरोप
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। जांच के दौरान पता चला कि बेल्ट से महेश का गला कसा हुआ था। उसके सिर और शरीर के अन्य स्थानों पर चोट के निशान मिले। बड़े भाई तिवारी ने बताया कि तीन साल पहले गांव के ही सहजराम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट पर महेश एवं उसकी पत्नी सुनीता पर आरोप लगाया था। इसके बाद दोनों जेल भी गए थे।
सहजराम का बेटा लवकुश उसी बात को लेकर रंजिश मानता है। लवकुश ने ही पिता की मौत का बदला लेने के उदेश्य से साथियों के साथ मिलकर पहले महेश को पीटा। फिर गला कसकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को अपने पिता की समाधि पर फेंककर फरार हो गया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
जानकारी होने पर एसीपी रजनीश वर्मा एवं थाना प्रभारी विवेक कुमार चौधरी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करके साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Spread the love अलीगढ़ महानगर के महुआ खेड़ा क्षेत्र के देवी नगला में बुधवार शाम प्लाट के विवाद में पूर्व विधायक के भतीजे व पड़ोसी परिवार में हुए संघर्ष में दोनों पक्षों से चार आरोपी जेल भेजे गए हैं। जिनमें फायरिंग का मुख्य आरोपी पूर्व विधायक का भतीजा भी शामिल है। पुलिस ने यह कार्रवाई […]
Spread the love सिंगापुर और जापान यात्रा के अंतिम दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में बताया कि 2.5 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों को आगे बढ़ाने का काम इन्वेस्ट यूपी और अन्य विभाग समयबद्ध ढंग से करेंगे। कहा, पूरी यात्रा में साफ देखने को मिला कि कानून-व्यवस्था और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस […]
Spread the love मुरादाबाद जिले के 16 थानों के 46 पुलिस कर्मियों को एसएसपी सतपाल अंतिल ने एक साथ लाइन हाजिर कर दिया। किसी ने अपनी बीट पर अपराधियों के सत्यापन में लापरवाही की तो किसी ने शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंचकर लोगों से अभद्रता कर दी। एसएसपी ने सीओ से जांच कराने के […]