सेल्फ हेल्प किताबों से:  हर परिस्थिति हमें कुछ सिखाती है
अअनुबंधित

सेल्फ हेल्प किताबों से: हर परिस्थिति हमें कुछ सिखाती है

Spread the love


10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • किताबों से जानिए, कैसे जब आप अपने निर्णय लेते हैं तभी असली साहस प्रकट होता है? क्यों पीड़ा, संघर्ष और अंधकार भी जीवन का ही

सच्ची शक्ति केवल इस क्षण में जीने में ही है मन अक्सर अतीत की यादों और भविष्य की चिंताओं में उलझा रहता है। सच्ची शक्ति इस क्षण में जीने में ही है। जब हम अपने भीतर उठते विचारों और भावनाओं को देखना सीख जाते हैं, तब हम मुक्त हो जाते हैं। जीवन की हर परिस्थिति हमें सिखाती है कि डर, क्रोध या निराशा के पार भी एक शांत, स्थिर व असीम शक्ति मौजूद है। जब आप भीतर से स्वतंत्र होते हैं, तब कोई बाहरी बाधा आपको रोक नहीं सकती। (द अनटीदर्ड सोल)

दूसरों की नजरों से जीना छोड़ें, स्वतंत्र हो जाएं अक्सर लोग दूसरों की अपेक्षाओं को पूरा करने में जिंदगी गुजार देते हैं। वे सोचते हैं कि यदि सब उन्हें पसंद करेंगे तो वे सफल और सुखी होंगे। सच्चाई यह है कि आत्मसम्मान और स्वतंत्रता तभी मिलती है जब हम दूसरों की नजरों से जीना छोड़ देते हैं। हमें अपने कामों की जिम्मेदारी खुद लेनी होती है। जब आप अपने निर्णय लेते हैं, तभी असली साहस प्रकट होता है। यही साहस आपको भीतर से मजबूत बनाता है। (द करेज टु बी डिसलाइक्ड)

जीवन का अर्थ हमारे नजरिए पर निर्भर है जीवन का अर्थ परिस्थितियों पर नहीं, हमारे दृष्टिकोण पर निर्भर करता है। कठिन से कठिन समय में भी इंसान के पास अपनी सोच और प्रतिक्रिया चुनने की स्वतंत्रता तो रहती ही है। पीड़ा, संघर्ष और अंधकार भी जीवन का ही हिस्सा हैं। इनमें भी कोई अर्थ खोज कर इंसान अजेय बन सकता है। यदि हम उद्देश्य को पहचान लें, तो कठिनाइयां हमें मजबूत बना देती हैं। हर अनुभव हमें किसी गहरे मायने की ओर ले जा रहा है। (मैन्स सर्च फॉर मीनिंग)

इंसान को दु:ख में भी किसी सीख की तलाश करते रहना चाहिए खुशी पाने का सबसे बड़ा रहस्य यह है कि हम उसे बाहर नहीं खोजते, बल्कि अपने भीतर जगाते हैं। जब हम सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं, तो परेशानियां बहुत बड़ी लगने लगती हैं। लेकिन जैसे ही हम दूसरों की मदद करना शुरू करते हैं, हमारी समस्या छोटी लगने लगती है और हृदय हल्का हो जाता है। सच्ची खुशी हमारे दृष्टिकोण से पैदा होती है। कठिनाई में अवसर देखना, दु:ख में सीख ढूंढना और हर परिस्थिति में आभार महसूस करना, यही आंतरिक दृष्टि हमें स्थायी शांति और गहरी प्रसन्नता देती है। (द बुक ऑफ जॉय)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *