बदायूं के कुंवरगांव क्षेत्र में शराब की दुकान के सेल्समैन की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार तड़के हुई मुठभेड़ में तीनों बदमाशों को पकड़ा है। तीनों को पैरों में गोली लगी है। एक सिपाही भी घायल हुआ है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos
कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव दिगुरैया में देसी शराब की दुकान के सेल्समैन मुकेश यादव की मंगलवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने घटना का खुलासा करने के लिए चार टीमों को लगाया था। मामले में पंकज खुराना समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। बुधवार को डीआईजी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना के खुलासे के निर्देश दिए।
मुखबिर की सूचना पर की घेराबंदी
सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि पुलिस टीम अपने अपने स्तर से क्षेत्र में सक्रिय थीं। बृहस्पतिवार तड़के मुखबिर ने सूचना दी कि सेल्समैन मुकेश की हत्या करने वाले बदमाश बाइक से चकोलर गांव की तरफ से कुंवरगांव आ रहे हैं। इस सूचना के बाद कुंवरगांव थाने की टीम गंगा एक्सप्रेस-वे सर्विस रोड के किनारे लग गई।
चकोलर मोड़ की तरफ से बाइक आई तो उसे रोकने का प्रयास किया। जिसपर बाइक सवार बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग करते हुए बदमाशों को घेर लिया। फायरिंग में तीनों बदमाश व सिपाही अनुज कुमार गोली लगने से घायल हो गए। बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।
Spread the love संभल में 1990 के बाद से लापता हुए युवक आतंकवाद की राह पर कैसे गए किसी को नहीं पता। इस आतंकवाद की राह ने संभल पर एक दाग लगा दिया जो दशकों बाद भी बरकरार है। समय-समय पर होती आतंकी गतिविधियां इन दाग को फिर से सामने ले आती हैं। अलग-अलग आतंकी […]
Spread the love सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा है कि यूपी में अपराधियों के मन की सरकार है। सरकार का इकबाल और खौफ काम करता है, लेकिन इस सरकार में ऐसा नहीं दिखता है। Source link
Spread the love बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले गोल्डी बरार गैंग के शूटर जिले में ही छिपे हो सकते हैं। टोल प्लाजा पर लगे कैमरों से मिले इनपुट के बाद नैनीताल रोड के सीमावर्ती इलाके में सघन चेकिंग शुरू की गई है। छह टीमें इलाके में दबिश दे रही […]