Vijay Sethupathi accused of casting couch | विजय सेतुपति पर लगा कास्टिंग काउच का आरोप: सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए महिला का दावा, बाद में किया डिलीट
मनोरंजन

Vijay Sethupathi accused of casting couch | विजय सेतुपति पर लगा कास्टिंग काउच का आरोप: सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए महिला का दावा, बाद में किया डिलीट

Spread the love


2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

साउथ एक्टर विजय सेतपुति पर कास्टिंग काउच का गंभीर आरोप लगा है। उन पर ये आरोप सोशल मीडिया पर राम्या मोहन नाम की एक महिला ने लगाया है। राम्या ने अपने पोस्ट में न सिर्फ एक्टर पर बल्कि तमिल फिल्म इंडस्ट्री को लेकर भी कई दावे किए। हालांकि, बाद में ये पोस्ट डिलीट कर दी गई और अब वो अकाउंट भी डिएक्टिवेट हो चुका है।

एक्स पर राम्या मोहन लिखती हैं- ‘कॉलीवुड में ड्रग और कास्टिंग काउच कल्चर कोई मजाक नहीं हैं। मेरी जान-पहचान की एक लड़की, जो अब एक जानामाना चेहरा है, को इस गंदगी में धकेला गया। आज वो रीहैब सेंटर में है। ड्रग्स, मानसिक शोषण और जिस्मानी फेवर को इंडस्ट्री का ‘नॉर्म’ कहकर छुपाया जाता है। विजय सेतुपति ने उसे ‘कारवैन फेवर’ के लिए 2 लाख और ‘ड्राइव’ के लिए 50 हजार रुपये ऑफर किए।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘वह सालों तक उसका इस्तेमाल करता रहा, और सोशल मीडिया पर संत बनता फिरता है। ये सिर्फ एक लड़की की कहानी नहीं है, कई हैं। मीडिया इन लोगों को पूजता है जैसे ये भगवान हों। ड्रग और सेक्स का ये नेक्सस एक सच्चाई है, मजाक नहीं।’

हालांकि, राम्या के दावे पर एक्टर या उनकी टीम की तरफ से अब तक कोई स्टेटमेंट नहीं आया है। वहीं, राम्या मोहन को लेकर भी कई जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। इस पूरे मामले में अब तक कोई कानूनी कार्रवाई या पुलिस कंप्लेन भी नहीं की गई है।

बता दें कि विजय तमिल के अलावा हिंदी सिनेमा में भी चर्चित चेहरा हैं। एक्टर शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में विलेन के तौर पर नजर आ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कटरीना कैफ के साथ फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ में काम किया है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *