सोना पहली बार ₹1.22 लाख पार:  सितंबर में वेज थाली 10% और नॉनवेज थाली भी 6% सस्ती हुई
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

सोना पहली बार ₹1.22 लाख पार: सितंबर में वेज थाली 10% और नॉनवेज थाली भी 6% सस्ती हुई

Spread the love


नई दिल्ली39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर रेल टिकट और UPI से जुड़ी रही।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर…

  • शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. सोना ₹1.22 लाख पार, लगातार तीसरे दिन कीमत बढ़ी: इस साल अब तक ₹45,936 महंगा हुआ; चांदी भी ₹1.52 लाख के ऑलटाइम हाई पर

सोने-चांदी के दाम बुधवार (8 अक्टूबर) को फिर ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 2,157 रुपए बढ़कर 1,22,098 रुपए पर पहुंच गए। इससे पहले मंगलवार को ये 1,19,941 रुपए पर था।

वहीं, चांदी 4,259 रुपए महंगी होकर 1,52,700 रुपए प्रति किलो के भाव पर पहुंच गई है। कल ये 1,48,441 रुपए पर थी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. सितंबर में वेज थाली की कीमत 10% घटी: नॉनवेज थाली भी 6% सस्ती हुई; आलू-प्याज के दाम घटने से कम हुई कीमत

भारत में एक घरेलू वेजिटेरियन थाली की कीमत सितंबर में (सालाना आधार पर) 10% घटकर 28.17 रुपए हो गई है। पिछले साल सितंबर-2024 में वेज थाली की कीमत 31.30 रुपए थी। कैपिटल मार्केट कंपनी क्रिसिल ने अपने फूड प्लेट कॉस्ट के मंथली इंडिकेटर में इस बात की जानकारी दी है।

क्रिसिल ने अपनी राइस रोटी रेट (RRR) रिपोर्ट में बताया कि वेजिटेरियन थाली की कीमत अगस्त की तुलना में सितंबर में 3% घटी है। अगस्त में वेज थाली की कीमत 29.1 रुपए थी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. अमित शाह से मिले नोएल टाटा, एन चंद्रशेखरन: केंद्र ने कहा- घरेलू झगड़े जल्द सुलझाएं, ₹16 लाख करोड़ के ग्रुप पर असर न हो

टाटा संस की बोर्ड सीट को लेकर हुए विवाद के बीच कल यानी, 7 अक्टूबर को सीनियर लीडरशिप ने गृहमंत्री अमित शाह के घर पर 45 मिनट की मीटिंग की। एक रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने कहा कि घरेलू झगड़े को जल्द निपटा लिया जाए, ताकि कंपनी पर असर न हो।

मीटिंग में गृहमंत्री शाह, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के साथ टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा, वाइस-चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन, टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन और ट्रस्टी डेरियस खंबाटा शामिल हुए। अब टाटा ट्रस्ट्स बोर्ड की 10 अक्टूबर को मीटिंग होगी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. अटल पेंशन योजना के लिए नया फॉर्म पेश: अब पुराना फॉर्म नहीं चलेगा; जानें कौन ले सकता है इस योजना का फायदा?

सरकार ने अटल पेंशन योजना के लिए नया सब्सक्राइबर रजिस्ट्रेशन फॉर्म पेश किया है। ये फॉर्म 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी है। अब नए रजिस्ट्रेशन के लिए केवल संशोधित फॉर्म ही स्वीकार किया जाएगा। पुराना फॉर्म 30 सितंबर 2025 के बाद बंद कर दिया गया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन हैं यह भी देख लीजिए…

मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल,डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *