सोना ₹1,048 बढ़कर ₹87,891 के ऑल टाइम हाई पर:  76 दिन में ₹11,729 दाम बढ़े; चांदी ₹1,363 बढ़कर ₹99,685 प्रति किलो हुई
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

सोना ₹1,048 बढ़कर ₹87,891 के ऑल टाइम हाई पर: 76 दिन में ₹11,729 दाम बढ़े; चांदी ₹1,363 बढ़कर ₹99,685 प्रति किलो हुई

Spread the love


  • Hindi News
  • Business
  • Gold And Silver Prices At All Time High: Gold Price Increased By ₹1,048 To ₹87,891, Silver Became Costlier By ₹1,363 To ₹99,685 Per Kg

नई दिल्ली34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोने-चांदी की कीमत आज यानी, 17 मार्च को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹1,048 बढ़कर ₹87,891 हो गया है। इससे पहले गोल्ड ने 13 मार्च को ₹86,843 का हाई बनाया था।

वहीं, एक किलो चांदी आज ₹1,363 महंगी होकर ₹99,685 प्रति किलो पर पहुंच गई है। बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी का भाव ₹98,322 रुपए प्रति किलो था। चांदी ने इससे पहले 23 अक्टूबर 2024 को ₹99,151 प्रति किलो का हाई बनाया था।

4 महानगरों में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 82,250 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 89,710 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 82,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 89,560 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 82,100 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 89,560 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 82,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 89,560 रुपए है।

सोने में तेजी के 3 कारण

  • ट्रम्प के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ गई हैं।
  • डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोना महंगा हो रहा है।
  • शेयर बाजार में गिरावट से लोग गोल्ड में निवेश बढ़ा रहे हैं।

1 जनवरी से अब तक 11,729 रुपए महंगा हुआ सोना

इस साल यानी, 1 जनवरी से अब तक 76 दिनों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से बढ़कर 87,891 रुपए पर पहुंच गया है। यानी, इस साल सोना 11,729 रुपए महंगा हो चुका है। वहीं, चांदी का भाव 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम से 13,668 रुपए बढ़कर 99,685 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

इस साल 90 हजार रुपए तक जा सकता है सोना

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 90 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच सकता है।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *