सोना ₹534 महंगा होकर 1,26,591 रुपए पर पहुंचा:  चांदी भी ₹1,692 महंगी हुई; इस साल गोल्ड ₹50,500 और सिल्वर ₹78,000 महंगी हुई
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

सोना ₹534 महंगा होकर 1,26,591 रुपए पर पहुंचा: चांदी भी ₹1,692 महंगी हुई; इस साल गोल्ड ₹50,500 और सिल्वर ₹78,000 महंगी हुई

Spread the love


  • Hindi News
  • Business
  • Gold Rate Today (28 November 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Kya Hai | Gold Price

मुंबई2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए और 14 अक्टूबर को चांदी ने 1,78,100 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। - Dainik Bhaskar

17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए और 14 अक्टूबर को चांदी ने 1,78,100 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

सोने-चांदी के दाम में शुक्रवार 28 नवंबर तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोना 534 रुपए महंगा होकर 1,26,591 रुपए पर पहुंच गया है। कल 10 ग्राम सोना 1,26,057 रुपए का था।

वहीं, चांदी 1,692 रुपए महंगी होकर 1,64,359 रुपए पर पहुंच गई। गुरुवार को चांदी की कीमत 1,62,667 रुपए प्रति किलोग्राम थी। 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए और 14 अक्टूबर को चांदी ने 1,78,100 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

अलग-अलग शहरों में रेट्स अलग क्यो होते हैं?

IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता इसलिए अलग-अलग शहरों के रेट्स अलग-अलग होते हैं। पंजाब नेशनल बैंक समेत कई बैंक गोल्ड लोन रेट तय करने के लिए इन कीमतों का इस्तेमाल करते हैं।

इस साल सोना ₹50,429 और चांदी ₹78,342 महंगी हुई

  • इस साल अब तक सोने की कीमत 50,429 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,26,591 रुपए हो गया है।
  • चांदी का भाव भी इस दौरान 78,342 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,64,359 रुपए प्रति किलो हो गई है।

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।

कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *