सोना 885 रुपए महंगा होकर ₹1.26 लाख पर पहुंचा:  चांदी में ₹1,536 की तेजी; इस साल गोल्ड के ₹50,000 और सिल्वर के ₹72,000 चढ़े दाम
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

सोना 885 रुपए महंगा होकर ₹1.26 लाख पर पहुंचा: चांदी में ₹1,536 की तेजी; इस साल गोल्ड के ₹50,000 और सिल्वर के ₹72,000 चढ़े दाम

Spread the love


  • Hindi News
  • Business
  • Gold Rate Today (26 November 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Kya Hai | Gold Price

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोना-चांदी के दाम में आज यानी बुधवार, 26 नवंबर को तेजी देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोना 885 रुपए महंगा होकर 1,26,004 रुपए पर पहुंच गया है। कल 10 ग्राम सोना 1,25,119 रुपए का था।

वहीं, चांदी 1,536 रुपए महंगी होकर 1,57,856 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले चांदी की कीमत 1,56,320 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए और 14 अक्टूबर को चांदी ने 1,78,100 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

अलग-अलग शहरों में रेट्स अलग क्यो होते हैं?

IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता इसलिए अलग-अलग शहरों के रेट्स अलग-अलग होते हैं। पंजाब नेशनल बैंक समेत कई बैंक गोल्ड लोन रेट तय करने के लिए इन कीमतों का इस्तेमाल करते हैं।

इस साल सोना ₹49,842 और चांदी ₹71,839 महंगी हुई

  • इस साल अब तक सोने की कीमत 49,842 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,26,004 रुपए हो गया है।
  • चांदी का भाव भी इस दौरान 71,839 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,57,856 रुपए प्रति किलो हो गई है।

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।

कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *