स्कूल बस ड्राइवर की बेटी जिला टॉपर बनीं:  पहली बार 12वीं से पहले आया 10वीं का रिजल्ट; कोटा में परिणाम देख डांस करने लगे स्टूडेंट – Ajmer News
शिक्षा

स्कूल बस ड्राइवर की बेटी जिला टॉपर बनीं: पहली बार 12वीं से पहले आया 10वीं का रिजल्ट; कोटा में परिणाम देख डांस करने लगे स्टूडेंट – Ajmer News

Spread the love


राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया। इस बार 94.23 प्रतिशत परिणाम रहा है। यह पिछले साल से 1.17 प्रतिशत अधिक है। पिछले साल 93.06 प्रतिशत परिणाम रहा था। लड़कों का 93.63 व लड़कियों का 94.90% रिजल्ट रहा है।

.

मंगलवार दोपहर करीब एक बजे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अजमेर स्थित ऑफिस से शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रिजल्ट की घोषणा की।

हिन्दी, अंग्रेजी, सोशल साइंस, साइंस, मैथ्स, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी में कई स्टूडेंट्स को 100 में से 100 नंबर मिले हैं।

सीकर के लोसल में स्थित शेखावाटी स्कूल की प्रियांशी ने 99.83% नंबर हासिल किए हैं। जयपुर के महेश नगर स्थित कैम्ब्रिज स्कूल की छात्रा रिद्धिमा जांगिड़ ने 99.67% अंक हासिल किए हैं।

ऐसा पहली बार हुआ, जब 10वीं का रिजल्ट 12वीं के रिजल्ट से पहले जारी हुआ है। बोर्ड इतिहास में भी ये पहला मौका है, जब मार्च में रिजल्ट आया है।

इस साल बोर्ड की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू हुई थीं। दसवीं का एग्जाम 10 लाख 68 हजार 109 स्टूडेंट्स ने दिया था।

राजस्थान में 5वीं और 8वीं बोर्ड का रिजल्ट भी जारी:शाला दर्पण पोर्टल नहीं खुल रहा, परिणाम देखने में आ रही परेशानी

प्रमुख शहरों के बोर्ड रिजल्ट यहां देख सकते हैं

जयपुर, सीकर, अजमेर, जोधपुर,

पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *