हरियाणा की लेडी पहलवान पर दिल्ली में हमला, VIDEO:  चाकू लेकर चढ़ा युवक, कांग्रेस नेत्री ने की धुनाई; कैराना सांसद इकरा हसन की करीबी – Nuh News
टिपण्णी

हरियाणा की लेडी पहलवान पर दिल्ली में हमला, VIDEO: चाकू लेकर चढ़ा युवक, कांग्रेस नेत्री ने की धुनाई; कैराना सांसद इकरा हसन की करीबी – Nuh News

Spread the love


महिला पहलवान रजिया बानो पर चाकू से वार करने के लिए स्कूटी की डिग्गी से चाकू निकालता युवक। इनसेट में अंतरराष्ट्रीय पहलवान व नूंह कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष रजिया बानो की फोटो।

हरियाणा के नूंह जिले की अंतरराष्ट्रीय पहलवान और कांग्रेस की महिला जिला अध्यक्ष रजिया बानो पर दिल्ली में एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। मगर, रजिया बानो साहस दिखाते हुए उससे भिड़ गई। दोनों में काफी देर तक हाथापाई भी हुई।

.

शोर शराबा होने पर भीड़ बढ़ी तो युवक चाकू से हमला करते हुए भागने की कोशिश करने लगा। मगर, रजिया ने उसे पकड़ लिया। पहले तो उसका चाकू छीना और फिर बीच बाजार में उसकी जमकर धुनाई की।

इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान यूपी के मैनपुरी निवासी के रूप में हुई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

उधर, इस हमले में बाद महिला जिला अध्यक्ष ने दिल्ली की भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि यहां बेटियां महफूज नहीं है। बता दें कि रजिया ने हाल ही में यूपी की सांसद इकरा हसन की AI से आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले युवकों को भी सबक सिखाया था।

आरोपी को पकड़कर मारपीट करती महिला पहलवान रजिया बानो।

आरोपी को पकड़कर मारपीट करती महिला पहलवान रजिया बानो।

आरोपी की गर्दन पकड़कर लेकर आती महिला पहलवान रजिया बानो।

आरोपी की गर्दन पकड़कर लेकर आती महिला पहलवान रजिया बानो।

कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष पर हमले का पूरा मामला जानिए…

  • दिल्ली में प्रॉपर्टी का काम करती है महिला पहलवान : नूंह जिले की रहने वाली अंतरराष्ट्रीय पहलवान एवं कांग्रेस की महिला जिला अध्यक्ष रजिया बानो ने बताया कि उसने दिल्ली की उत्तम नगर मार्केट में कार्यालय खोल रखा है। इसमें वे प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करती है। शनिवार की 7 बजे वह अपने कार्यालय पर मौजूद थी। एक ग्राहक को उन्हें ऑनलाइन पेमेंट करनी थी। फोन में इंटरनेट नहीं चलने के कारण पास में स्थित एक कार्यालय पर चली गई, जहां पब्लिक वाईफाई चल रहा था। वह कार्यालय के बाहर खड़ी वाईफाई यूज कर रही थी।
  • युवक आया और बदसलूकी करने लगा : रजिया बानो ने आगे बताया कि इसी दौरान एक युवक वहां आया और उनसे स्कूटी हटाने के लिए कहने लगा। उन्होंने युवक से कहा कि एक मिनट रुको। इस पर युवक बदसलूकी करने लगा। इसे लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। रजिया ने उसे थप्पड़ मारने की बात कही तो वह तैश में आ गया और गाली गलौज करने लगा।
  • चाकू निकाला, धमकाया और वार करने आगे बढ़ा : रजिया ने आगे बताया कि जब उसने गाली गलौज करने का विरोध किया तो युवक चाकू लेकर उनकी तरफ बढ़ा। पहले तो डराया, फिर धमकाया और फिर अचानक वार करने के इरादे से आगे बढ़ा। युवक का दुस्साहस देख वे तुरंत हरकत में आई और युवक से भिड़ गई। युवक ने भी हाथापाई शुरू कर दी।
  • बचाव करते हुए चाकू छीना, पकड़ कर धुनाई की : रजिया के मुताबिक, युवक ने चाकू से वार करने का प्रयास किया तो उन्होंने खुद का बचाव करते हुए उसका वार विफल कर दिया। चूकिं वे पहलवान है, ऐसे वार से कैसे बचा जाता है, वे अच्छे से जानती है, इसी कारण वे बच गई। मगर, इसके बाद उन्होंने युवक को पकड़ लिया। पहले उसका चाकू छीना। वह भागने लगा तो पीछा कर पकड़ लिया। फिर जमकर उसकी धुनाई ली।
  • पब्लिक ने भी की पिटाई, पुलिस को सौंपा : यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला पहलवान की पकड़ से युवक अपने आप को छुड़ा नहीं सका। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ ने आरोपी को लात घूसों से जमकर धोया और पुलिस को सूचना दी। आरोपी को रात में ही उत्तम नगर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
आरोपी अंकित। इसी चाकू से उसने रजिया बानो पर हमला किया था।

आरोपी अंकित। इसी चाकू से उसने रजिया बानो पर हमला किया था।

यूपी के मैनपुरी का रहने वाला है आरोपी उत्तम नगर पुलिस के मुताबिक, युवक का नाम अंकित है और वह उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले का रहने वाला है। उससे पूछताछ की जा रही है कि वह यहां क्या करता है, चाकू से वार क्यों किया, उसका आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। युवक अंकित के परिजनों से भी संपर्क किया गया है। फिलहाल, मामले की कोई शिकायत नहीं दी गई है।

कांग्रेस नेत्री बोलीं- भाजपा सरकार में महिला सुरक्षित नहीं इस घटना के बाद कांग्रेस नेत्री ने कहा कि बीजेपी के राज में दिल्ली में महिला सुरक्षित नहीं है। मुझे लगता है कि यह मेरे खिलाफ एक बड़ी साजिश रची जा रही है। मैं आरोपी को जानती तक नहीं , कोई इसी बात नहीं हुई, फिर भी अचानक इस तरह से हमला किया गया है। उन्होंने कहा कि अपनी बेटियों को इतना मजबूत बनाएं कि वह ऐसे लोगों का डटकर सामना कर सके। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले की गहनता से जांच करें, ताकि हमले की वजह सामने आ सके।

—————–

रजिया बानो से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

सांसद इकरा हसन का AI से आपत्तिजनक VIDEO बनाया:2 लड़कों ने फॉलोअर्स बढ़ाने को फेसबुक पर डाला; पंचायत ने माफी मंगवाई

शामली की कैराना सीट से सपा सांसद इकरा हसन का हरियाणा के नूंह में 2 नाबालिग लड़कों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से आपत्तिजनक वीडियो बनाया। फिर फेसबुक पर फेक अकाउंट बना उसे अपलोड कर दिया। यह वीडियो वायरल होकर सांसद इकरा हसन तक भी पहुंच गया। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *