हर रोज महामृत्युंजय मंत्र जपने से क्या होता है? जानिए फायदे और सही विधि
धर्म आस्था

हर रोज महामृत्युंजय मंत्र जपने से क्या होता है? जानिए फायदे और सही विधि

Spread the love


Mahamrityunjaya Mantra Benefits: हिंदू धर्म में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि शिव जी विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने और मंत्रों का जाप करने से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है और अकाल मृत्यु का भय समाप्त होता है। खासकर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से जीवन की परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं। इस मंत्र का उल्लेख ऋग्वेद और यजुर्वेद दोनों में मिलता है। माना जाता है कि महामृत्युंजय मंत्र भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है और इसके नियमित जाप से जीवन में सुख-शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि आती है। शिव पुराण में भी इस मंत्र की महिमा का विस्तार से वर्णन किया गया है। अगर इस मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला के साथ किया जाए तो ये और भी लाभकारी साबित हो सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं महामृत्युंजय मंत्र का जाप कैसे करें और इससे क्या-क्या लाभ होते हैं।

महामृत्युंजय मंत्र

ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् ।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।

महामृत्युंजय मंत्र जाप विधि

महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने के लिए रुद्राक्ष की माला का उपयोग करना सबसे अच्छा माना जाता है। मंत्र का जाप हमेशा शुद्ध उच्चारण के साथ करना चाहिए। यदि संभव हो तो किसी योग्य ब्राह्मण या ज्योतिषाचार्य से इसका विधिवत जाप कराएं ताकि मंत्र का पूरा प्रभाव मिल सके। महामृत्युंजय मंत्र का जाप कम से कम सवा लाख बार और लघु मृत्युंजय मंत्र का जाप 11 लाख बार कराया जाता है। इसका जाप प्रातःकाल से दोपहर तक करने का विशेष महत्व होता है। आपको बता दें कि मंत्र का गलत उच्चारण करने से इसका प्रभाव कम हो जाता है, इसलिए उच्चारण की शुद्धता पर खास ध्यान रखें।

महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने के लाभ

अकाल मृत्यु का भय समाप्त होता है

ऐसा माना जाता है कि महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से अकाल मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है। भगवान शिव को प्रसन्न करने वाला यह मंत्र व्यक्ति को लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन का वरदान देता है। जिन लोगों को जीवन में असमय मृत्यु का डर सताता है या बार-बार दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है, उनके लिए यह मंत्र बेहद प्रभावशाली माना जाता है।

रोगों से मिलती है मुक्ति

जो लोग लगातार किसी न किसी बीमारी से परेशान रहते हैं, उनके लिए महामृत्युंजय मंत्र किसी वरदान से कम नहीं है। इसके नियमित जाप से शारीरिक कष्टों से मुक्ति मिलती है।

धन-संपत्ति में वृद्धि

भगवान शिव की कृपा से जीवन में धन-धान्य और संपत्ति में वृद्धि होती है। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति नियमित रूप से महामृत्युंजय मंत्र का जाप करता है, उसे कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। साथ ही, उसके जीवन में स्थिरता और समृद्धि बनी रहती है। इतना ही नहीं, इस मंत्र के प्रभाव से व्यापार और नौकरी में भी उन्नति होती है।

मान-सम्मान में वृद्धि

महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से न केवल धन-वैभव बढ़ता है बल्कि व्यक्ति का मान-सम्मान और प्रभाव भी बढ़ता है। समाज में प्रतिष्ठा और यश प्राप्त होता है।

संतान प्राप्ति

भगवान शिव की विशेष कृपा से इस मंत्र का जाप करने से संतान प्राप्ति की मनोकामना पूरी हो सकती है। शिव पुराण में भी इसका उल्लेख मिलता है कि इस मंत्र के प्रभाव से संतान सुख की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें…

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *