Agniveer Vayu Bharti 2025 Notification: अग्निवीर वायु भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 11 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
धर्म आस्था

Agniveer Vayu Bharti 2025 Notification: अग्निवीर वायु भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 11 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

Spread the love


Airforce Agniveer Vayu 2025 Notification, Online Form, Qualification: भारतीय वायु सेना में शामिल होने का ख्वाब संजोए बैठे युवाओं के लिए अग्निवीर वायु INTAKE 02/2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। अधिसूचना को आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in से डाउनलोड किया जा सकता है। इस नई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 11 जुलाई 2025 से होगी और उम्मीदवार 31 जुलाई तक आप आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ लें।

कब आयोजित होगी लिखित परीक्षा?

इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन 5-6 चरण के आधार पर होगा। सबसे पहला चरण लिखित परीक्षा का होगा जो कि 25 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट देना होगा। उसके बाद 2 Adaptability टेस्ट होंगे और फिर मेडिकल टेस्ट होगा। आखिर में फाइनल मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी निर्धारित की गई है। उम्मीदवार 12वीं साइंस या फिर आर्ट्स स्ट्रीम से पास आउट होने चाहिए।

साइंस विषय से आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का इंटरमीडिएट/10+2/ समकक्ष योग्यता मैथमेटिक्स/फिजिक्स/और इंग्लिश विषय के साथ न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों से होना चाहिए। इंग्लिश विषय में 50 फीसदी अंक भी होने चाहिए।

मान्यता प्राप्त पॉलीटेक्निक इंस्टीट्यूट से इंजीनियरिंग में मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/ऑटोमोबाइल/कंप्यूटर साइंस/ इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी डिप्लोमा कोर्स करने वाले अभ्यर्थी भी अप्लाई कर सकते हैं।

वहीं आर्ट्स स्ट्रीम से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक लाने जरूरी हैं। शैक्षिक योग्यता के अलावा आयु सीमा और हाइट संबंधित योग्यता भी मांगी जाती है।

कितनी मिलेगी सैलरी?

अग्निवीर वायु में सेलेक्शन होने के बाद अभ्यर्थियों को अग्निपथ स्कीम के अनुसार 30,000 रुपये प्रति माह सैलरी मिलेगी। असके अलावा अन्य भत्ते भी मिलेंगे। साल के हिसाब से इसमें बढ़ोत्तरी भी होगी।

बता दें कि अभी इस वैकेंसी की डिटेल्स नहीं आई है। जल्द ही उसकी जानकारी भी आने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले रिक्तियों की जानकारी उम्मीदवारों के लिए साझा कर दी जाएगी।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *