‘हाथ थामे के लिए थैंक्यू..’ शादी की सालगिरह पर मनोज तिवारी की वाइफ ने लुटाया प्यार
सिनेमा

‘हाथ थामे के लिए थैंक्यू..’ शादी की सालगिरह पर मनोज तिवारी की वाइफ ने लुटाया प्यार

Spread the love


Manoj Tiwari Wedding Anniversary: बीजेपी सांसद और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी आज अपनी शादी की पांचवी सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस मौके पर उनकी पत्नी सुरभि तिवारी ने एक्टर के लिए बेहद खास नोट लिखा और एक रोमांटिक वीडियो भी शेयर किया. इस वीडियो में दोनों एक-दूजे पर प्याल लुटाते दिखे.

शादी की सालगिरह पर सुरभि ने लुटाया मनोज पर प्यार

सुरभि तिवारी ने अपनी शादी पांचवीं सालगिरह पर ये खूबसूरत वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में दोनों अलग-अलग लोकेशन्स पर नजर आए. कभी वो समुद्र की लहरों का मजा ले रहे हैं तो कभी एक-दूसरे को प्यार से निहारते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए सुरभि ने अपने पति के लिए स्पेशल नोट भी लिखा है.


वीडियो के साथ सुरभि ने कैप्शन में लिखा प्यार भरा नोट

सुरभि ने कैप्शन में लिखा कि, ‘हैप्पी एनिवर्सरी डियर हसबैंड, थैंक्यू हमेशा मेरा हाथ थामे रखने के लिए. सुख में दुख में हमेशा साथ चलने के लिए. मेरी ख़ुशी में ख़ुश होने के लिए और दर्द में साथ रोने के लिए. जीवनसाथी संग मेरा दोस्त बनने के लिए.सच में, तू जो नहीं तो मेरा कोई नहीं है. हम दोनों को बधाई हो..’

तलाक के दस साल बाद मनोज ने की थी दूसरी शादी

बता दें कि मनोज तिवारी की पहली शादी रानी तिवारी से हुई थी. लेकिन साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया था. वहीं तलाक के दस साल बाद एक्टर ने सुरभि तिवारी से शादी की थी. शादी के बाद दोनों दो बेटियों के पेरेंट्स बने हैं और एक हैप्पी लाइफ जी रहे हैं.

मनोज तिवारी भोजपुरी सिनेमा का सुपरस्टार है. जो इंडस्ट्री को कई हिट गाने और ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं. इन दिनों वो राजनीति में अपनी किस्मत चमका रहे हैं. वो बीजेपी सांसद हैं.

ये भी पढ़ें –

हेमा मालिनी नहीं ये पाकिस्तानी लड़की थीं धर्मेंद्र की पहली मोहब्बत, एक्टर ने खुद खोला था दिल का राज

 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *