हिमाचल समेत 7 राज्यों में ओले गिर सकते हैं:  राजस्थान में 2 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट; जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी, सड़क बंद
टिपण्णी

हिमाचल समेत 7 राज्यों में ओले गिर सकते हैं: राजस्थान में 2 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट; जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी, सड़क बंद

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update Today Up MP Rain Himachal Jammu Kashmir Snowfall Alert

भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, राजस्थान समेत सात राज्यों में रविवार को ओले गिरने की संभावना है। राजस्थान में 31 मार्च तक बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर, रायबरेली और अमेठी में शनिवार को ओले गिरे। प्रयागराज और वाराणसी में बारिश हुई। प्रतापगढ़ में आंधी से एक पोल उखड़कर खड़ी कार पर जा गिरा।

मध्य प्रदेश में 29 मार्च से आंधी-बारिश का एक मजबूत सिस्टम एक्टिव होने जा रहा है। इसका असर करीब 3 दिन तक रहेगा। भोपाल, उज्जैन समेत 40 जिलों में अलर्ट है।

बिहार के पटना समेत 5 जिलों में शनिवार को आंधी-बारिश हुई। उधर, जम्मू-कश्मीर में बांदीपोरा के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई। बांदीपोरा-गुरेज सड़क को फिलहाल बंद कर दिया गया है।

देश में बारिश-बर्फबारी की 3 तस्वीरें…

हिमाचल प्रदेश में अटल टनल के पास रविवार को बर्फबारी हुई।

हिमाचल प्रदेश में अटल टनल के पास रविवार को बर्फबारी हुई।

जम्मू-कश्मीर में बांदीपुर जिले के गुरेज और तुलैल समेत ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई।

जम्मू-कश्मीर में बांदीपुर जिले के गुरेज और तुलैल समेत ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई।

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में आंधी से पोल उखड़कर कार पर जा गिरा।

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में आंधी से पोल उखड़कर कार पर जा गिरा।

अगले दो दिन मौसम का हाल

  • 30-31 मार्च- मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की बारिश की संभावना है। केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में बिजली गिरने की आशंका है। 31 मार्च को बंगाल, सिक्किम और बिहार में आंधी आने की संभावना है।

अन्य राज्यों में मौसम का हाल…

राजस्थान: आज बारिश-ओले गिरने की चेतावनी, बीकानेर में आंधी चली

राजस्थान में 31 मार्च तक बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। रविवार को 4 जिलों में ओले गिरने का भी अलर्ट है। बीकानेर संभाग के इलाकों में शनिवार दोपहर बाद बूंदाबांदी के साथ तेज हवा चली। कोटा, जयपुर में दिन में तेज धूप रही। पूरी खबर पढ़ें…

मध्य प्रदेश: 4 दिन आंधी-बारिश का दौर, ग्वालियर-चंबल में ओले भी गिरेंगे

मध्य प्रदेश में रविवार से अगले 4 दिन तक आंधी-बारिश का दौर रहेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और टर्फ की वजह से ऐसा होगा। इस दौरान ग्वालियर और चंबल संभाग में ओले भी गिर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार: 12 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अररिया में सबसे अधिक 50.4mm बारिश

बिहार के 12 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 40-50kmph की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। पिछले 24 घंटे में अररिया के रानीगंज में सबसे ज्यादा 50.4mm बारिश रिकॉर्ड की गई। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा: आज बारिश-ओले गिरने की संभावना, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

हरियाणा में मौसम विभाग ने आज कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है। अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पूरे हरियाणा में 40-60kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तराखंड: पहाड़ी जिलों में बर्फबारी की संभावना, देहरादून में बादल छाए

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *