3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

गुरुवार, 15 अक्टूबर को मीन राशि वालों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। वृश्चिक राशि वालों का रुका पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और नए ऑर्डर भी मिल सकते हैं। मेष राशि के नौकरीपेशा लोग अधिकारियों के सहयोग से अपना टारगेट जल्दी पूरा कर सकते हैं।
सिंह राशि वालों के विदेश जाने के प्रयास सफल हो सकते हैं। वृष राशि के पब्लिक डीलिंग, मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े कारोबार में फायदा होगा। मकर राशि के मशीनरी और फैक्ट्री से जुड़े बिजनेस में लाभ के योग हैं। वहीं कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों को सहयोगियों की मदद से टारगेट हासिल करने में आसानी रहेगी।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन
मेष – पॉजिटिव- करीबी रिश्तेदारों के आने से घर में उत्साह रहेगा। काम का दबाव ज्यादा रहेगा, लेकिन उसके अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय अपनी क्षमता पर भरोसा करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। नेगेटिव- गैरजरूरी गतिविधियों पर खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट को लेकर लापरवाही न करें। गुस्सा और जल्दबाजी आपके साथ परिवार के लिए भी परेशानी पैदा कर सकते हैं। इससे विवाद बढ़ने की आशंका है।
करियर- मौजूदा बिजनेस के अलावा दूसरे क्षेत्रों में भी नए अवसर तलाशना फायदेमंद रहेगा। बाहरी स्रोतों से चल रही बातचीत के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं और दूसरे शुभ अवसर भी सामने आएंगे। नौकरी में बॉस और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। अपना टारगेट भी जल्दी पूरा कर पाएंगे। लव- पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। हेल्थ- मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। महिलाओं को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2
वृष – पॉजिटिव- आपकी बातचीत और काम करने के तरीके से लोग प्रभावित होंगे। प्रयासों से कोई खास उद्देश्य पूरा हो सकता है। ज्यादा दौड़-धूप के बावजूद थकान आप पर हावी नहीं होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए समय बहुत अच्छा है। नेगेटिव- जरूरत से ज्यादा भावुक होना नुकसान दे सकता है। समय के अनुसार व्यावहारिक होना जरूरी होगा। दिल के बजाय दिमाग से फैसला लें। घर में निर्माण का काम चल रहा है तो उसमें रुकावट आ सकती है।
करियर- पब्लिक डीलिंग, मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े कारोबार फायदेमंद रहेंगे। निजी कामों में व्यस्तता के कारण बिजनेस के कुछ काम घर से ही संभालने पड़ सकते हैं। परिवार का सहयोग भी मिलेगा। लव- परिवार के आपसी तालमेल से घर की व्यवस्था अच्छी रहेगी। प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें। हेल्थ- बदलते मौसम का असर सेहत पर पड़ सकता है। सावधानी रखना जरूरी होगा। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8
मिथुन – पॉजिटिव- अपनी योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। मेहनत के अनुसार अच्छे नतीजे मिलेंगे। स्वभाव में आ रहे सकारात्मक बदलाव की वजह से परिवार और रिश्तेदारों के बीच आपकी अच्छी छवि बनेगी। नेगेटिव- गुस्सा और चिड़चिड़ापन सेहत प्रभावित कर सकते हैं। धैर्य और संयम से काम लें। मानसिक शांति के लिए अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों में कुछ समय बिताएं। पैतृक संपत्ति या उससे जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो आज उसे टालना बेहतर होगा।
करियर- बिजनेस से जुड़े फैसले खुद लें। दूसरों पर जरूरत से ज्यादा निर्भर रहना ठीक नहीं होगा। किसी सहकर्मी का नकारात्मक रवैया परेशान कर सकता है। नौकरी में किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है। लव- परिवार के लोगों के बीच प्रेम बना रहेगा। गैरजरूरी प्रेम संबंधों में समय बिताना आपको लक्ष्य से भटका सकता है। हेल्थ- ज्यादा भारी और तला-भुना भोजन लिवर पर दबाव डाल सकता है। दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8
कर्क – पॉजिटिव- संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है तो किसी की मध्यस्थता से उसका समाधान निकल सकता है। आपसी मनमुटाव दूर करने की आपकी कोशिश सफल रहेगी। युवा अपने भविष्य को लेकर ज्यादा गंभीर रहेंगे। नेगेटिव- परिवार और बच्चों के साथ समय बिताएं। इससे आपसी तालमेल मजबूत होगा। महत्वपूर्ण सामान और दस्तावेज संभालकर रखें, क्योंकि खोने पर उनका गलत इस्तेमाल हो सकता है। खर्चों पर भी नियंत्रण रखें।
करियर- कारोबार में प्रतिस्पर्धा रहेगी और कुछ लोग रुकावट पैदा कर सकते हैं। किसी राजनीतिक या प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से समस्या का समाधान निकल सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर अतिरिक्त काम का दबाव रहेगा। लव- परिवार के बीच अच्छा तालमेल और प्रेम रहेगा। प्रेम संबंधों में भरोसा और सम्मान बनाए रखें। हेल्थ- गिरने या चोट लगने की आशंका है। जोखिम वाले कामों से बचें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7
सिंह – पॉजिटिव- वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन से लक्ष्य हासिल करने में सफलता मिलेगी। बदलती परिस्थितियों के अनुसार काम करने के तरीके में किया गया बदलाव फायदेमंद साबित होगा। विदेश जाने के लिए किए जा रहे प्रयासों में सफलता मिल सकती है। नेगेटिव- किसी खास काम में रुकावट आने से मन परेशान हो सकता है। आत्मविश्वास बनाए रखें। महत्वपूर्ण फैसला लेते समय घर के अनुभवी और वरिष्ठ लोगों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।
करियर- बिजनेस में फाइनेंस से जुड़े मामलों में सावधानी रखें, वरना परेशानी हो सकती है। अपनी क्षमता साबित करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। सरकारी नौकरी करने वालों पर अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। लव- जीवनसाथी और परिवार का सहयोग मिलेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंध मर्यादित रहेंगे। हेल्थ- ज्यादा व्यस्तता से शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है। बीच-बीच में आराम करें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5
कन्या – पॉजिटिव- नई योजना पर काम शुरू करने से अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। चुनौतियां स्वीकार करें और क्रिएटिव बने रहें। किसी करीबी रिश्तेदार का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को मेहनत के अनुसार अच्छे नतीजे मिलेंगे। नेगेटिव- आलस के कारण काम न टालें। करीबी रिश्तेदार से गलतफहमी होने पर मतभेद बढ़ सकते हैं। पैसा निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें।
करियर- प्रभावशाली कारोबारी लोगों से संपर्क बनेगा, जो बिजनेस की ग्रोथ में मदद करेगा। सरकारी नौकरी करने वाले सार्वजनिक जगह पर किसी विवाद में न पड़ें, वरना परेशानी हो सकती है। लव- घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच तनाव हो सकता है। प्रेम संबंध को जल्दी शादी में बदलने की योजना बन सकती है। हेल्थ- कोई दुखद खबर मिलने से नकारात्मक विचार बढ़ सकते हैं और काम करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। योग और मेडिटेशन उपयोगी रहेगा। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1
तुला – पॉजिटिव- अपनी मेहनत और योग्यता से महत्वपूर्ण काम पूरे कर पाएंगे। कोई सरकारी मामला अटका है तो उसके हल होने की अच्छी संभावना है। युवा करियर पर पूरा ध्यान देंगे और सफलता भी मिल सकती है। नेगेटिव- महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले पूरी जानकारी जरूर जुटाएं। बजट से ज्यादा खर्च करने पर आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। बच्चों के साथ भी कुछ समय बिताएं।
करियर- कार्यस्थल की गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान देना होगा। कर्मचारियों के काम को नजरअंदाज न करें। नौकरी में टारगेट पूरा करने का दबाव रहेगा। किसी वरिष्ठ की मदद लेना फायदेमंद होगा। लव- वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में आपसी तालमेल बनाए रखने के लिए एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। हेल्थ- मौसम की वजह से शरीर में दर्द और हल्का बुखार हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4
वृश्चिक – पॉजिटिव- किसी खास प्रयास में सफलता मिलेगी। सिद्धांतों और व्यापक सोच की वजह से समाज में आपकी छवि बेहतर होगी। रुका या अटका पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नेगेटिव- करीबी रिश्तेदार से संबंधों में खटास आ सकती है। मानसिक सुकून के लिए धार्मिक जगह पर समय बिताना अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई को लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए।
करियर- कारोबार में फिलहाल बहुत ज्यादा सुधार की उम्मीद नहीं है। फोन पर पार्टियों से संपर्क बनाए रखें, इससे कुछ ऑर्डर मिल सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वालों को कोई महत्वपूर्ण अधिकार या जिम्मेदारी मिल सकती है। लव- पति-पत्नी के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी। हेल्थ- सेहत सामान्य रहेगी। मौजूदा वातावरण को लेकर लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5
धनु – पॉजिटिव- दिनचर्या में नयापन लाने के लिए क्रिएटिव कामों में रुचि बढ़ेगी। व्यक्तित्व निखारने की कोशिश करेंगे। प्रभावशाली लोगों से संपर्क होगा और नई जानकारियां मिलेंगी। नेगेटिव- अपने ही कुछ लोग गलतफहमी पैदा कर सकते हैं, इसलिए आंख बंद करके किसी पर भरोसा न करें। उच्च शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों को लक्ष्य पर ज्यादा ध्यान देना होगा। आलस और मौज-मस्ती से पढ़ाई प्रभावित हो सकती है।
करियर- बिजनेस से जुड़ा फैसला लेने में असमंजस रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। पार्टनरशिप बिजनेस में पार्टनर की योजना और काम करने का तरीका फायदेमंद रहेगा। ऑफिस से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। लव- दांपत्य जीवन सफल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। हेल्थ- इंफेक्शन या सूजन जैसी परेशानी हो सकती है। समस्या को हल्के में न लें और समय पर इलाज लें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3
मकर – पॉजिटिव- रोजमर्रा की किसी समस्या का समाधान मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला अटका है तो उसे पूरा करने के लिए समय अच्छा है। किसी दुविधा में परिवार का सहयोग मिलेगा। नेगेटिव- इस समय मेहनत ज्यादा करनी होगी। गैरजरूरी बातों पर ध्यान देने से सोच प्रभावित हो सकती है और किसी के प्रति नकारात्मक भाव पैदा हो सकते हैं। विद्यार्थी भी पढ़ाई पर ध्यान दें।
करियर- महत्वपूर्ण कारोबारी फैसला लेते समय अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। मशीनरी और फैक्ट्री से जुड़े कारोबार में लाभ की स्थिति बन सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले सार्वजनिक जगह पर लापरवाही से बचें। लव- पारिवारिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। किसी विपरीत लिंगी दोस्त की वजह से मान-सम्मान प्रभावित हो सकता है, इसलिए सावधानी रखें। हेल्थ- थकान और तनाव से कमजोरी महसूस हो सकती है। आराम लेते रहें और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6
कुंभ – पॉजिटिव- दिनचर्या व्यवस्थित करने से व्यक्तित्व में निखार आएगा। अनुभवी और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे और नई जानकारियां मिलेंगी। किसी धार्मिक जगह पर जाने की योजना भी बन सकती है। नेगेटिव- व्यक्तित्व बेहतर बनाने के लिए आत्मचिंतन करें। अहंकार और गुस्से की वजह से माहौल बिगड़ सकता है। क्षमता से ज्यादा जिम्मेदारी न लें, वरना ज्यादा मेहनत से सेहत प्रभावित होगी।
करियर- कारोबार व्यवस्थित रहेगा। फोन या मीटिंग में किसी महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक चर्चा हो सकती है और उसका फायदा मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को सहयोगियों की मदद से टारगेट हासिल करने में आसानी होगी। लव- जीवनसाथी और परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाना खुशी देगा। किसी खास दोस्त से भी मुलाकात हो सकती है। हेल्थ- खानपान में पारंपरिक और घरेलू चीजें शामिल करें। बदलते मौसम से खांसी-जुकाम बढ़ सकता है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक– 2
मीन – पॉजिटिव- अपनी काबिलियत से ऐसा काम करेंगे जिस पर आपको गर्व महसूस होगा। युवा भविष्य को लेकर गंभीर रहेंगे और मेहनत करेंगे। नेगेटिव- अपनी क्षमता से ज्यादा जिम्मेदारियां न लें। आपकी उपलब्धियों से कुछ लोग जलन महसूस कर सकते हैं। ऐसी बातों को नजरअंदाज करके अपने काम पर ध्यान दें।
करियर- स्टाफ से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो उसका समाधान हो सकता है। कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है, हालांकि अभी उससे ज्यादा मुनाफे की उम्मीद न रखें। धोखा होने की आशंका भी है, इसलिए सावधान रहें। मार्केटिंग पर ज्यादा ध्यान दें। लव- काम ज्यादा होने के कारण परिवार और जीवनसाथी को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। परिवार आपकी परेशानी समझेगा और सहयोग करेगा। हेल्थ- सेहत सामान्य रहेगी। मौसम और प्रदूषण की वजह से एलर्जी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9








