15 जून को मिथुन संक्रांति:  16 जुलाई तक सूर्य रहेगा मिथुन राशि में, जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा सूर्य का असर
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

15 जून को मिथुन संक्रांति: 16 जुलाई तक सूर्य रहेगा मिथुन राशि में, जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा सूर्य का असर

Spread the love


10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कल यानी 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य 16 जुलाई तक मिथुन में रहेगा, इसके बाद यह कर्क राशि में चला जाएगा। ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास, प्रतिष्ठा, नेतृत्व, पिता, सरकारी कार्य और करियर का कारक माना जाता है। मिथुन राशि का स्वामी बुध है, जो बुद्धि, संचार, व्यापार का कारक ग्रह है। इसलिए सूर्य के इस राशि में आने से लोगों के संवाद, नेटवर्किंग, शिक्षा, व्यापार, यात्रा और निर्णय क्षमता जैसे विषयों पर सीधा असर होगा।

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, सूर्य की वजह से मिथुन, सिंह, कन्या और तुला राशि के लोगों लाभ हो सकता है। जबकि कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के लोगों को अतिरिक्त सावधानी के साथ काम करना होगा, वर्ना हानि हो सकती है। जानिए सभी 12 राशियों के लिए समय कैसा रह सकता है…

सूर्य तीसरे भाव में रहेगा। साहस, आत्मविश्वास और पराक्रम बढ़ सकता है। छोटी यात्राओं से लाभ मिलने की संभावना। भाई-बहनों के साथ रिश्तों में सुधार हो सकता है।

  • वृषभ राशि

सूर्य दूसरे भाव में रहेगा। धन, परिवार और वाणी पर असर होगा। आय बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं। बोलचाल में कठोरता से बचना होगा। वित्तीय मामलों में सतर्कता लाभदायक रहेगी।

  • मिथुन राशि

सूर्य आपकी राशि में रहेगा। व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि हो सकती है। नई जिम्मेदारियां और पहचान मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, विशेषकर गर्मी और थकान से संबंधित समस्याओं पर। करियर में प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ सकता है।

  • कर्क राशि

सूर्य बारहवें भाव में रहेगा। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। विदेश, यात्रा या आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़े अवसर मिल सकते हैं। अनावश्यक तनाव और नींद की कमी से बचें। निवेश सोच-समझकर करें।

  • सिंह राशि

सूर्य ग्यारहवें भाव में रहेगा। लाभ और इच्छापूर्ति का समय है। मित्रों और नेटवर्क से लाभ मिल सकता है। करियर में लक्ष्य पूरे होने की संभावना है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।

  • कन्या राशि

सूर्य दसवें भाव में रहेगा। करियर और कार्यक्षेत्र में उन्नति के संकेत हैं। पद, सम्मान या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अधिकारियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। कार्यस्थल पर प्रदर्शन बेहतर रहेगा।

  • तुला राशि

सूर्य नवम भाव में रहेगा। भाग्य का सहयोग मिल सकता है। उच्च शिक्षा, धार्मिक कार्य और लंबी यात्राओं के योग हैं। पिता या गुरु से सहयोग मिलने की संभावना। नए अवसरों के लिए समय अनुकूल है।

  • वृश्चिक राशि

सूर्य आठवें भाव में रहेगा। अचानक परिवर्तन और अप्रत्याशित घटनाओं का समय है। स्वास्थ्य और जोखिम भरे निर्णयों में सावधानी रखें। शोध, गूढ़ विषयों और गहन अध्ययन में सफलता मिल सकती है। धैर्य बनाए रखना होगा।

सूर्य सातवें भाव में रहेगा। विवाह और साझेदारी संबंधी मामलों पर प्रभाव होगा। व्यापारिक साझेदारियों में नए अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ टकराव से बचें। सार्वजनिक छवि मजबूत हो सकती है।

सूर्य छठे भाव में रहेगा। प्रतियोगिता, नौकरी और शत्रुओं पर विजय का समय है। स्वास्थ्य सुधार के लिए प्रयास सफल हो सकते हैं। कानूनी या विवादित मामलों में राहत मिल सकती है। कार्यभार बढ़ सकता है, लेकिन परिणाम भी मिलेंगे।

  • कुंभ राशि

सूर्य पांचवें भाव में रहेगा। शिक्षा, रचनात्मकता और संतान संबंधी विषयों में प्रगति हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। प्रेम संबंध में स्पष्टता आएगी। सट्टा या जोखिमपूर्ण निवेश में संयम रखें।

सूर्य चौथे भाव में रहेगा। घर, परिवार और संपत्ति के मामलों पर ध्यान रहेगा। वाहन या संपत्ति से जुड़े निर्णय हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्य और घरेलू जीवन के बीच संतुलन बनाना आवश्यक होगा।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *