2.50 लाख से ज्यादा पौधे लगाए अब इन्हें बचाने पर हो रहा है काम
टिपण्णी

2.50 लाख से ज्यादा पौधे लगाए अब इन्हें बचाने पर हो रहा है काम

Spread the love


  • Hindi News
  • Opinion
  • More Than 2.50 Lakh Saplings Have Been Planted And Now Work Is Being Done To Save Them

चंडीगढ़13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़ | इस बार करीब पांच लाख से ज्यादा पौधे मॉनसून के दौरान लगाए जाने का टारगेट चंडीगढ़ में रखा गया था। चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया के निर्देशों पर पूरी गाइडलाइंस तय की गई है। विभागों को भी टारगेट दिए गए हैं। इसमें अभी तक करीब 2.50 लाख से ज्यादा पौधे लगाए जा चुके हैं। चंडीगढ़ प्रशासन के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की तरफ से भी पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ अभियान के तहत पौधे लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के लिए शहर के अलग अलग एरिया में 1.50 लाख पौधे लगाने टारगेट तय किया गया है। शहर के ग्रीन कवर को और बढ़ाने के लिए सभी विभागों को इसी तरह से पेड़ लगाने हैं। इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट को होर्टिकल्चर विंग की तरफ से कई जगहों जैसे राजेंद्र गार्डन के साथ लगते मैंगो गार्डन सेक्टर-1, पाम गार्डन, कोनिफर गार्डन, स्प्रिंग गार्डन और लेजर वैली में प्लांटेशन की जा चुकी है।

वहीं अब जहां जहां पौधे लगाए गए हैं, उन्हें बचाया जा सके इसके लिए काम किया जा रहा है। इसके लिए कई एरिया में पौधों को गाड़ियों व अन्य चीजों से बचाने के लिए बाड़ लगाई गई है। पौधों को बचाने के लिए कई जगहों पर ट्री गार्ड लगाए जा रहे हैं और डिपार्टमेंट की टीमें इन जगहों की रेगुलर मॉनिटरिंग भी कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *