21 का राशिफल:  वृष राशि वालों को प्रॉपर्टी या रुकी हुई पेमेंट से जुड़ी राहत मिल सकती है, तुला राशि वालों को प्रमोशन की खबर मिल सकती है
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

21 का राशिफल: वृष राशि वालों को प्रॉपर्टी या रुकी हुई पेमेंट से जुड़ी राहत मिल सकती है, तुला राशि वालों को प्रमोशन की खबर मिल सकती है

Spread the love


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Sunday (21 June 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रविवार, 21 जून को ज्यादातर लोगों का दिन घर-परिवार, आराम, प्लानिंग और पुराने रुके कामों को व्यवस्थित करने में बीत सकता है। मेष राशि वालों को आने वाले दिनों में काम से जुड़े नए अवसरों की दिशा साफ हो सकती है। वृष राशि वालों को प्रॉपर्टी, इन्वेस्टमेंट या रुकी हुई पेमेंट से जुड़ी राहत मिल सकती है।

तुला राशि के नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या इन्क्रीमेंट को लेकर उम्मीद बढ़ाने वाले संकेत मिल सकते हैं। वृश्चिक राशि वालों की प्रभावशाली लोगों से बातचीत फायदेमंद रहेगी और प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में आगे बढ़ने की स्थिति बन सकती है। मकर राशि वाले नए काम या पॉलिसी में इन्वेस्टमेंट की योजना पर सोच-विचार कर सकते हैं। मीन राशि वालों को लेनदेन और भरोसे के मामलों में सावधान रहना होगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका कोई सपना पूरा होने की स्थिति बन रही है। उसे हासिल करने के लिए आत्मविश्वास और मेहनत बनाए रखना जरूरी है। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता से जुड़ी परीक्षा में बेहतर नतीजे मिल सकते हैं। आपके ज्यादातर काम व्यवस्थित तरीके से पूरे होते जाएंगे, जिससे मन में संतोष रहेगा। नेगेटिव- ध्यान रखें कि आलस और तनाव आपके कामों में रुकावट डाल सकते हैं। अपनी बोलचाल का लहजा नर्म रखें। गलत शब्दों का इस्तेमाल करने से संबंध खराब हो सकते हैं। किसी तरह की दुविधा हो, तो अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना आपके लिए ठीक रहेगा।

व्यवसाय- अपने व्यावसायिक संपर्कों को और मजबूत करें। आपको अच्छे ऑर्डर और नए कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं। आपकी मेहनत से काम समय पर पूरे हो जाएंगे। कर्मचारियों का भी काम के प्रति पूरा सहयोग और समर्पण रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को बदलाव से जुड़े कुछ अवसर मिल सकते हैं। लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकालना घर का माहौल खुशनुमा बनाए रखेगा। स्वास्थ्य- थकान और कमजोरी रह सकती है। सही खानपान और आराम पर ध्यान देना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

वृष – पॉजिटिव- सामाजिक और सोसाइटी से जुड़ी गतिविधियों में अपनी मौजूदगी और प्रभाव दिखाने का अच्छा समय है। प्रॉपर्टी या किसी इन्वेस्टमेंट से जुड़ा काम प्लान कर रहे हैं, तो समय अनुकूल है। निर्णय लेने में ज्यादा देर न करें। संतान से जुड़ी कोई खास खबर मिलने से मन खुश रहेगा। नेगेटिव- अजनबी और अनजान लोगों से व्यवहार करते समय सावधानी रखें। आपके साथ धोखा होने की आशंका है। इस समय धैर्य और संयम बनाए रखना जरूरी है। किसी रिश्तेदार के साथ मनमुटाव चल रहा है, तो आज बातचीत के जरिए स्थिति सुधर सकती है।

व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़ी कुछ नई योजनाएं बनेंगी। आपके ज्यादातर व्यावसायिक काम फोन और संपर्कों के जरिए पूरे हो सकते हैं। रुकी हुई पेमेंट भी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अचानक कोई अच्छी खबर मिलने के योग बन रहे हैं। लव- जीवनसाथी और परिवार के लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। प्रेम संबंधों के मामले में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। स्वास्थ्य- जोड़ों का दर्द और एसिडिटी जैसी समस्या परेशान कर सकती है। अपने खानपान और दवाइयों का खास ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन – पॉजिटिव- आज कुछ चुनौतियां बनी रहेंगी, लेकिन आपका आत्मविश्वास आपको उनसे निपटने की ताकत देगा। आपके प्रयासों के उचित नतीजे मिलेंगे। दोस्तों या रिश्तेदारों से मुलाकात के मौके बनेंगे। कुछ खास मुद्दों पर बातचीत भी हो सकती है। नेगेटिव- व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों में तालमेल बनाकर रखने से कई तरह की परेशानियों से बच जाएंगे। वरिष्ठ और सम्मानित लोगों के मान-सम्मान में किसी भी तरह की कमी न आने दें। कोई पैतृक मामला भी उठ सकता है, इसलिए शांति से बात संभालें।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बना रहेगा। आपके मार्गदर्शन और सहयोग से ज्यादातर काम समय पर पूरे हो जाएंगे। कोई अच्छा ऑफर भी मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर काम का बोझ ज्यादा रहेगा। ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। लव- जीवनसाथी की सेहत ठीक न रहने के कारण घर के कामों में आपका सहयोग आपसी संबंधों को और मजबूत करेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन दोपहर बाद आलस और थकान हावी हो सकते हैं। तनाव वाली स्थितियों से बचें और आत्मविश्वास बनाए रखें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

कर्क – पॉजिटिव- आज का दिन आरामदायक तरीके से बीतेगा। इससे आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे और कामों में भी तेजी आएगी। किसी सार्वजनिक जगह पर किसी समस्या को सुलझाने में आपका योगदान रह सकता है। किसी नजदीकी रिश्तेदार के यहां जाने का निमंत्रण भी मिल सकता है। नेगेटिव- किसी के साथ भी गैरजरूरी बातों पर वाद-विवाद में न उलझें। रिश्तेदारों की आवाजाही बनी रहेगी, जिससे खर्चे भी बढ़ सकते हैं। हालांकि, आप समझदारी और सूझबूझ से समस्या का हल निकाल लेंगे। उधार दिया हुआ पैसा मांगने में संकोच न करें।

व्यवसाय- व्यावसायिक कामकाज बढ़ेगा, लेकिन मेहनत के अनुसार नतीजे मिलने में अभी थोड़ा समय लगेगा। पब्लिक डीलिंग, ग्लैमर, कंप्यूटर आदि से जुड़े क्षेत्रों में फायदे की स्थिति बनी रहेगी। ऑफिस से जुड़े मामलों में उच्च अधिकारियों के साथ नोकझोंक से बचें। लव- पारिवारिक व्यवस्था बनाए रखने में आपका योगदान जरूरी रहेगा। विपरीत लिंग के लोगों से परिचय और मित्रता बढ़ सकती है। स्वास्थ्य- किसी भी तरह का इंफेक्शन बढ़ सकता है। मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए अपना बचाव रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

सिंह – पॉजिटिव- समय अनुकूल है। सिर्फ खुद को समय के अनुसार ढालने की जरूरत है। आप पारिवारिक और व्यावसायिक जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभा पाएंगे। ससुराल पक्ष के किसी सदस्य की परेशानी दूर करने में आपका उचित योगदान रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई पर फोकस रहेगा। नेगेटिव- पारिवारिक सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर ज्यादा खर्च होने से चिंता हो सकती है। मामा पक्ष के साथ संबंध खराब होने से आपके मान-सम्मान पर भी बात आ सकती है। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता से जुड़ी पढ़ाई पर और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में अपना ध्यान पूरी तरह केंद्रित रखें। काम की गति कुछ धीमी रह सकती है, लेकिन धीरे-धीरे परिस्थितियां सुधर जाएंगी। लेनदेन के मामलों में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। नौकरी में महिलाओं को विशेष सफलता मिल सकती है। लव- किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से घर की व्यवस्था बिगड़ सकती है। सावधान रहें, क्योंकि इसका असर आपके दांपत्य जीवन पर भी पड़ सकता है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात मन को खुश करेगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। खासतौर पर ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से जुड़ी बातों का उचित ध्यान रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या – पॉजिटिव- अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए समय बहुत अनुकूल है। इसलिए पूरी एकाग्रता के साथ अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। महिलाओं के लिए आज का दिन कोई खास उपलब्धि लेकर आ सकता है। आपकी गरिमापूर्ण भाषा दूसरों को प्रभावित करेगी। नेगेटिव- ध्यान रखें कि आपकी लापरवाही के कारण लेनदेन में नुकसान हो सकता है। इसका कारण आपकी एकाग्रता में कमी भी हो सकती है। पुरानी नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी न होने दें। दूसरों के मामलों में ज्यादा ध्यान देने के बजाय अपने कामों पर फोकस रखें।

व्यवसाय- व्यवसाय की कार्यप्रणाली से जुड़े ठोस निर्णय बेहतरीन साबित होंगे। अपनी योजनाएं अपने तक ही सीमित रखें। सरकारी कामकाज या ऑफिस से जुड़े मामलों में माहौल कुछ नकारात्मक रह सकता है। क्लाइंट के साथ बहुत सावधानी से पेश आना जरूरी है। लव- पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल में कुछ कमी रह सकती है। इसका असर परिवार के माहौल पर भी पड़ सकता है। स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी जैसी वजहों से पाचन प्रणाली कमजोर रह सकती है। हल्का और सुपाच्य भोजन करें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

तुला – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रहे अतिरिक्त काम के बोझ से आज कुछ राहत मिलेगी। अनुभवी और प्रभावशाली लोगों का साथ मिलेगा, जिससे आपकी सोच में सकारात्मकता आएगी। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में सफलता मिलने के योग हैं। नेगेटिव- तनाव की वजह से कुछ व्यक्तिगत काम अधूरे रह सकते हैं। युवा अपने करियर को लेकर असंतुष्ट रहेंगे। अभी उन्हें और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। अपनी समस्याओं का समाधान पाने के लिए स्वभाव में थोड़ी व्यवहारिकता लाना भी जरूरी है।

व्यवसाय- कारोबार में कई तरह की जिम्मेदारियां निपटाने में दिन बीत सकता है। मन के मुताबिक नतीजे भी मिलेंगे। हर गतिविधि अपनी देखरेख में ही करवाएं। नौकरी में काफी समय से रुके हुए इन्क्रीमेंट या प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। लव- पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- थकान का असर स्वास्थ्य पर रहेगा। अपने आराम के लिए भी कुछ समय जरूर निकालें और सेहत के प्रति सावधान रहें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक – पॉजिटिव- कुछ राजनीतिक या प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है। आपकी लोकप्रियता के साथ-साथ जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा। अगर प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं, तो आपका यह सपना पूरा होने की स्थिति बन सकती है। माता-पिता का पूरा सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। नेगेटिव- युवाओं को अपने किसी काम में परेशानी और रुकावट आने से उदासी महसूस हो सकती है। वरिष्ठ लोगों की मदद लेना आपकी समस्या का समाधान करेगा। स्वभाव में इगो और अति आत्मविश्वास जैसी आदतों पर काबू पाना जरूरी है।

व्यवसाय- व्यवसाय के लिहाज से लाभदायक समय चल रहा है, लेकिन अपनी गतिविधियां और कार्यप्रणाली किसी से शेयर न करें। कोई दूसरा व्यक्ति इसका फायदा उठा सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े व्यवसाय में महत्वपूर्ण डील फाइनल हो सकती है। सरकारी नौकरी में किसी तरह की राजनीति का सामना करना पड़ सकता है। लव- घर में व्यवस्थित माहौल रहेगा। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेमी-प्रेमिका को भी डेटिंग के मौके मिल सकते हैं। स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। समय-समय पर उचित आराम लें और दवाई लेने में लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

धनु – पॉजिटिव- व्यक्तिगत जीवन में चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने की संभावना है, इसलिए प्रयास करते रहें। किसी शुभ या धार्मिक काम में खर्च करके आपको खुशी मिलेगी। किसी दोस्त की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी और सही मार्गदर्शन भी मिलेगा। नेगेटिव- किसी खास काम में दूसरों के प्रभाव में आने के बजाय अपनी क्षमता पर भरोसा रखें। आपके द्वारा लिए गए निर्णय ज्यादा सकारात्मक रहेंगे। युवाओं को इस समय ज्यादा प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन हिम्मत बनाए रखें।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अपनी कार्यशैली में बदलाव लाने की जरूरत है। किसी योजना में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। अचानक लाभ की संभावना है, इसलिए अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित रहें। अधिकारियों से संबंध खराब न होने दें। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम संबंध भी मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत और भागदौड़ की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। लापरवाही बिल्कुल न करें। अपनी जांच जरूर करवाएं। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

मकर – पॉजिटिव- मौजूदा समय के अनुसार खुद को अपडेट रखने से आप व्यवस्थित रहेंगे और आत्मविश्वास भी महसूस करेंगे। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग आपके लिए वरदान साबित होगा। नन्हे मेहमान के आगमन से जुड़ी शुभ सूचना मिलने से परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। नेगेटिव- ध्यान रखें कि अपने कामों को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने के लिए आपको खुद भी व्यवस्थित रहना होगा। अगर कोई उधारी ली हुई है, तो उसे समय पर चुकाने की कोशिश करें। युवा अपनी जीवनशैली में बदलाव लाकर मनचाहा लाभ उठा सकते हैं।

व्यवसाय- व्यवसाय में इस समय किसी पॉलिसी आदि में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। नया काम शुरू करने के लिए भी समय अनुकूल है। शेयर्स और सट्टे जैसे कामों से दूर रहें। नौकरीपेशा लोग ज्यादा काम के कारण अपनी व्यक्तिगत गतिविधियों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। लव- घर में खुशनुमा और सुकून भरा माहौल रहेगा। लव पार्टनर को कोई उपहार देना उन्हें खुशी देगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर नियमित रहना जरूरी है। इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से ऊर्जावान रहेंगे। मौसम के विपरीत प्रभाव से भी अपना बचाव कर पाएंगे। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ – पॉजिटिव- घर में नजदीकी लोगों के आने से खुशनुमा माहौल रहेगा। आपसी बातचीत से किसी समस्या का समाधान भी मिल सकता है। कुछ समय धार्मिक गतिविधियों या शांत वातावरण में बिताने से मन को सुकून मिलेगा। व्यक्तित्व को निखारने का मौका भी मिलेगा। नेगेटिव- वाहन या परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर कुछ जरूरी खर्चे रहेंगे। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। इससे आप मुश्किलों से बच जाएंगे।

व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़ी कोई नई योजना लागू करने का प्लान है, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा जरूर करें। फिलहाल व्यवसाय की मौजूदा गतिविधियों पर ही ध्यान दें। धन आने के रास्ते बनेंगे, लेकिन गति धीमी रहेगी। ऑफिस से जुड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफलता मिल सकती है। लव- घर-परिवार और कारोबार के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंध उजागर होने से मुश्किल में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम या बुखार की समस्या रह सकती है। यह मौसमी बदलाव की वजह से हो सकता है। अपनी जीवनशैली को व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

मीन – पॉजिटिव- यह समय अपनी दिनचर्या और कार्यप्रणाली को व्यवस्थित करने का है। इससे आप अपने व्यक्तिगत कामों के लिए भी समय निकाल पाएंगे। युवाओं को करियर से जुड़े कुछ सकारात्मक नतीजे मिल सकते हैं। किसी पड़ोसी के साथ बिगड़े हुए संबंधों को सुधारने के लिए समय अनुकूल है। नेगेटिव- किसी पर आंख बंद करके विश्वास करना आपको परेशानी में डाल सकता है। बेहतर होगा कि अपनी बुद्धि और समझ से ही निर्णय लें। गैरजरूरी खर्चों पर रोक लगाना जरूरी है। आलस हावी होने से विद्यार्थी पढ़ाई में पिछड़ सकते हैं।

व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियों में कोई भी लेनदेन करते समय सावधानी रखें। आपके साथ धोखा होने की आशंका है। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों पर बहुत ज्यादा भरोसा करने के बजाय सभी गतिविधियों में अपनी मौजूदगी जरूर रखें। नौकरी में आपका मैनेजमेंट बेहतर बना रहेगा। लव- पति-पत्नी के आपसी तालमेल से घर की व्यवस्था सही और व्यवस्थित बनी रहेगी। प्रेम संबंध भी सुखद और मर्यादित रहेंगे। स्वास्थ्य- पेट दर्द और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। ज्यादा भारी और तली-भुनी चीजों से परहेज रखें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *