26 जुलाई तक 6 राशियों के लिए फायदे वाला समय:  वृष वालों को नौकरी में विशेष अधिकार और सिंह वालों को अपना रुका पैसा मिलने की संभावना है
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

26 जुलाई तक 6 राशियों के लिए फायदे वाला समय: वृष वालों को नौकरी में विशेष अधिकार और सिंह वालों को अपना रुका पैसा मिलने की संभावना है

Spread the love


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (20 To 26 July 2026), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

20 से 26 जुलाई तक मिथुन राशि वालों की फायदेमंद बिजनेस डील हो सकती है। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। वृष राशि के नौकरीपेशा लोगों को खास अधिकार या जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। मेष राशि वालों की रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। तुला राशि वालों को रियल एस्टेट से जुड़ी खास डील मिल सकती है। सिंह राशि वालों का फंसा हुआ पैसा मिलने की संभावना है। मकर राशि के लोगों का कोई महत्वपूर्ण लक्ष्य पूरा हो सकता है।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता

मेष – पॉजिटिव- कोई महत्वपूर्ण काम रुका हुआ है, तो इस सप्ताह उसमें सफलता मिलने की पूरी संभावना है। अध्यात्म और मनपसंद गतिविधियों में रुचि बढेगी। दिनचर्या में बदलाव करने की आपकी कोशिश सफल रहेगी। घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए अच्छा विवाह प्रस्ताव आ सकता है। नेगेटिव- ज्यादा व्यस्तता के कारण आपके निजी काम अधूरे रह सकते हैं। भाई-बहनों या करीबी रिश्तेदारों के साथ मतभेद हैं, तो उन्हें शांति और समझदारी से सुलझाएं। गुस्से और आक्रामक व्यवहार पर काबू रखना बहुत जरूरी है।

व्यवसाय- कारोबारी परिस्थितियों में फिलहाल जो स्थिति चल रही है, उसी पर ध्यान देना बेहतर होगा। पार्टनरशिप के बिजनेस में सफलता मिलेगी। कहीं से रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। लव- जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। स्वास्थ्य- डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की नियमित जांच कराएं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें और डॉक्टर की सलाह के अनुसार इलाज लेते रहें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 7

वृष – पॉजिटिव- समय आपके पक्ष में है। अपनी प्रतिभा और क्षमता को पहचानें और उनका उपयोग किसी खास काम को पूरा करने में करें। इससे बेहतर नतीजे मिलेंगे। घर की सजावट या व्यवस्था में बदलाव से जुड़े कामों में भी व्यस्तता रहेगी। नेगेटिव- संतान को लेकर कोई चिंता रह सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से समाधान निकालने की कोशिश करें। नकारात्मक सोच को खुद पर हावी न होने दें और व्यस्त रहें। किसी धार्मिक या शांत जगह पर समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा।

व्यवसाय- बिजनेस में आपके तुरंत लिए गए फैसले फायदेमंद साबित होंगे। फिलहाल कोई नया काम या योजना शुरू करने के बजाय मौजूदा गतिविधियों पर ध्यान दें। बिजनेस से जुड़े लोगों के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है। नौकरी में खास अधिकार या जिम्मेदारी मिल सकती है। लव- करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात होने से परिवार में खुशी रहेगी। लव पार्टनर से मिलने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य- मौसम के कारण खांसी, जुकाम या बुखार हो सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहें और पर्याप्त आराम करें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन – पॉजिटिव- कोई अवसर या उपलब्धि सामने आए, तो ज्यादा सोच-विचार में समय न गंवाएं। तुरंत सही कदम उठाने से सफलता मिलेगी। आप खुद को उत्साह और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होने के योग हैं। नेगेटिव- विपरीत परिस्थितियों के कारण मन परेशान हो सकता है। तनाव लेने के बजाय समस्या का हल तलाशें। खुशमिजाज और प्रभावशाली लोगों के संपर्क में रहने से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। महत्वपूर्ण कामों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें।

व्यवसाय- बिजनेस या नौकरी से जुड़े रुके हुए काम अधिकारियों की मदद से पूरे हो सकते हैं। कोई अच्छा कारोबारी सौदा मिलने से फायदा होगा। भागदौड़ ज्यादा रहेगी, लेकिन काम समय पर पूरे करने की कोशिश सफल रहेगी। मेहनत के अनुसार अच्छे नतीजे मिलेंगे। लव- पारिवारिक कामों में अपना सहयोग जरूर दें। इससे रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों के मामले में समय आपके पक्ष में रहेगा। स्वास्थ्य- अपनी सेहत के लिए भी समय निकालें। मांसपेशियों में खिंचाव के कारण शरीर में दर्द हो सकता है। नियमित व्यायाम और योग करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क – पॉजिटिव- इस सप्ताह अनुभवी और वरिष्ठ लोगों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। उनकी सलाह आपके लिए बहुत उपयोगी रहेगी। किसी करीबी रिश्तेदार के विवाह का प्रस्ताव आने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। बीच-बीच में परेशानियां आएंगी, लेकिन आप उनका समाधान भी निकाल लेंगे। नेगेटिव- अनजान लोगों से व्यवहार करते समय सावधानी रखें। किसी तरह का धोखा हो सकता है। इस समय धैर्य और संयम बनाए रखना जरूरी है। किसी रिश्तेदार से मनमुटाव चल रहा है, तो बातचीत से संबंध बेहतर हो सकते हैं।

व्यवसाय- बिजनेस में मेहनत ज्यादा रहेगी। कर्मचारियों का सहयोग और उनकी काम करने की क्षमता व्यवस्था बेहतर बनाए रखेगी। ट्रांसपोर्ट से जुड़े कारोबार में फायदा हो सकता है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का बड़े अधिकारियों से मतभेद हो सकता है। लव- परिवार के साथ मनोरंजन और शॉपिंग का प्रोग्राम बनने से सभी खुश रहेंगे। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य- नींद न आने की समस्या परेशान कर सकती है। कुछ समय मेडिटेशन और शांत गतिविधियों में बिताएं। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

सिंह – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से किसी खास काम को लेकर की गई मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। समाज और कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता की तारीफ होगी। फंसा हुआ पैसा समझदारी और विनम्रता से मांगने पर मिलने की संभावना है। नेगेटिव- महिलाओं को ससुराल पक्ष के लोगों से कोई शिकायत हो सकती है। तनाव लेने के बजाय समझदारी से समाधान निकालें। किसी दूसरे व्यक्ति के निजी मामले में दखल देने से आपकी छवि खराब हो सकती है।

व्यवसाय- ज्यादातर समय मार्केटिंग और बाहर के काम पूरे करने में बीतेगा। पार्टनरशिप के बिजनेस में आपके फैसलों को महत्व मिलेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोग किसी समस्या में फंस सकते हैं, इसलिए नियमों और दस्तावेजों को लेकर सावधान रहें। लव- पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। आपसी मतभेदों का असर परिवार की सुख-शांति पर न पड़ने दें। स्वास्थ्य- गिरने या चोट लगने की आशंका है। वाहन सावधानी से चलाएं और किसी तरह का जोखिम न लें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या – पॉजिटिव- आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। घर और बिजनेस के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। अध्यात्म से जुड़े कामों में समय बिताने से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। इससे आप अपने काम बेहतर तरीके से पूरे कर सकेंगे। नेगेटिव- सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों से दूरी रखें। अनचाहे कारणों से कुछ कामों में रुकावट आ सकती है। किसी गलत व्यक्ति के कारण आपकी छवि खराब होने की आशंका है। बेवजह के मेलजोल और संपर्कों से दूर रहें।

व्यवसाय- बिजनेस या ऑफिस में स्टाफ के साथ संबंध खराब न होने दें। छोटी-छोटी सावधानियां रखने से कार्यक्षेत्र की व्यवस्था ठीक बनी रहेगी। अपने संपर्क मजबूत करें। यही संपर्क आगे चलकर आपकी तरक्की में मदद करेंगे। लव- पति-पत्नी आपसी तालमेल से कोई अच्छा फैसला ले सकते हैं। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी बीमारियों को लेकर लापरवाही न करें। दिनचर्या व्यवस्थित रखें और डॉक्टर की सलाह के अनुसार इलाज लेते रहें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

तुला – पॉजिटिव- यह सप्ताह भागदौड़ वाला रहेगा। सकारात्मक सोच रखने से आप सभी काम व्यवस्थित तरीके से पूरे कर लेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से लंबे समय से चल रही समस्या का समाधान मिलेगा। युवाओं का ध्यान अपने लक्ष्य पर रहेगा और वे पूरी ऊर्जा से काम करेंगे। नेगेटिव- दूसरों के मामलों में दखल न दें। अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए गलत तरीका अपनाने से बचें। शांत और व्यवस्थित तरीके से काम पूरे करें। महिलाओं को ज्यादा काम होने के कारण घर और ऑफिस की व्यवस्था संभालने में दिक्कत हो सकती है।

व्यवसाय- बिजनेस में रिटेल के बजाय होलसेल से जुड़े कामों पर ज्यादा ध्यान दें। अनजान लोगों पर तुरंत भरोसा न करें, क्योंकि धोखा होने की आशंका है। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में खास डील मिल सकती है। ऑफिस के काम व्यवस्थित तरीके से पूरे होंगे। लव- परिवार और जीवनसाथी का सहयोग घर का माहौल सुखद बनाए रखेगा। प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बेवजह चिंता न करें। योग और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक – पॉजिटिव- आप अपनी दिनचर्या और आदतों पर गंभीरता से ध्यान देंगे। इससे आपके व्यक्तित्व और काम करने के तरीके में अच्छा बदलाव आएगा। संतान की पढाई या करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। नेगेटिव- प्रॉपर्टी या किसी पॉलिसी में निवेश करने की योजना है, तो फैसला लेने से पहले दोबारा विचार करें। यह समय अपनी योग्यता का पूरा उपयोग करने का है। दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताने और आलस के कारण जरूरी काम अधूरे न छोड़ें।

व्यवसाय- बिजनेस में व्यस्तता ज्यादा रहेगी, लेकिन फिलहाल बहुत अधिक मुनाफे की उम्मीद न रखें। सहयोगियों के साथ तालमेल बनाने में दिक्कत हो सकती है। नौकरी में काम का बोझ बढने के कारण अतिरिक्त समय देना पड़ेगा। लव- कामकाज में चल रही रुकावटों का असर पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग आपका आत्मविश्वास बनाए रखेगा। स्वास्थ्य- सेहत में छोटे-मोटे उतार-चढाव आ सकते हैं। सामान्य सावधानी और व्यवस्थित दिनचर्या से स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

धनु – पॉजिटिव- अपनी दिनचर्या और आदतों में सुधार करने से व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा। संतान की पढाई या करियर से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। अपनी क्षमता पहचानकर काम करने से आत्मविश्वास बढेगा। नेगेटिव- अनजान लोगों के साथ व्यवहार और लेन-देन करते समय सावधानी रखें। आप किसी साजिश या धोखे का शिकार हो सकते हैं। गलत लोगों की संगत से दूर रहें। घर के बड़े लोगों की सेहत का ध्यान रखना जरूरी है।

व्यवसाय- बिजनेस में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। राजनीति और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकते हैं। नई पार्टियों के साथ काम करते समय सावधानी रखें। गलत और नियमों के खिलाफ कामों से दूर रहें। नौकरी में यात्रा करनी पड़ सकती है। लव- पति-पत्नी के संबंध खुशनुमा रहेंगे। प्रेम संबंधों में गलतफहमी हो सकती है और इसका असर आपके काम पर भी पड़ सकता है। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या बढ सकती है। मेडिटेशन और आराम के लिए समय जरूर निकालें। परेशानी होने पर डॉक्टर की सलाह लें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 4

मकर – पॉजिटिव- इस सप्ताह कोई महत्वपूर्ण लक्ष्य पूरा हो सकता है। आपकी कोशिशों में तेजी आएगी। पिछली गलतियों से सीखकर काम करने का तरीका सुधारने से सफलता मिलेगी। कोई अच्छी खबर मिलने से आत्मविश्वास और ऊर्जा बढेगी। नेगेटिव- कोर्ट केस से जुड़ा मामला चल रहा है, तो किसी समझदार और भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह लेकर ही कदम उठाएं। इलेक्ट्रॉनिक सामान या वाहन खराब होने से बड़ा खर्च सामने आ सकता है। पड़ोसियों से छोटी बात पर विवाद हो सकता है।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में बदलाव करने की योजना है, तो जगह और व्यवस्था से जुड़े सभी पहलुओं पर ध्यान दें। कर्मचारियों के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर आसानी से पूरा हो सकता है। सरकारी नौकरी में ऑफिस की व्यवस्था कुछ समय के लिए बिगड़ी हुई रह सकती है। लव- अपनी योजनाओं में जीवनसाथी और परिवार के लोगों की सलाह जरूर लें। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति भावनात्मक लगाव बढेगा। स्वास्थ्य- खानपान और दिनचर्या को लेकर लापरवाही न करें। बदलते मौसम में सेहत का खास ध्यान रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1

कुंभ – पॉजिटिव- निजी या पारिवारिक कामों को लेकर बनाई गई योजनाओं पर अमल करने का सही समय है। जमीन-जायदाद से जुड़ी परेशानी दूर हो सकती है। घर में रिश्तेदारों के आने और मेल-मिलाप से माहौल खुशनुमा रहेगा। नेगेटिव- मेहमानों की ज्यादा आवाजाही के कारण निजी काम व्यवस्थित करने में दिक्कत हो सकती है। भाई-बहनों के बीच मतभेद बढने की आशंका है। इसका कारण आपका गुस्सा हो सकता है। तनाव का असर नींद पर भी पड़ सकता है।

व्यवसाय- बिजनेस के सभी काम व्यवस्थित तरीके से पूरे होने से मानसिक शांति मिलेगी। दूर की पार्टियों से दोबारा संपर्क बनेगा। नौकरीपेशा लोगों को ज्यादा काम और अधिकारियों के दबाव के कारण तनाव हो सकता है। लव- परिवार के साथ मौज-मस्ती या डिनर का प्रोग्राम बन सकता है। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। स्वास्थ्य- सेहत को लेकर सावधान रहें। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की नियमित जांच कराएं। दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- ग्रे, भाग्यशाली अंक- 7

मीन – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से रुका हुआ काम इस सप्ताह पूरा हो सकता है। आपकी योग्यता और प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आएगी। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों पर सफलता मिलने के योग हैं। नेगेटिव- गुस्से और जल्दबाजी पर काबू रखें। जरूरत से ज्यादा उत्साह में लिया गया फैसला बने हुए काम को बिगाड़ सकता है। इसका असर परिवार की सुख-शांति पर भी पड़ सकता है। अपने लक्ष्य पर लगातार ध्यान बनाए रखें।

व्यवसाय- बिजनेस में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। राजनीति और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे। नई पार्टियों के साथ काम करते समय सावधानी रखें। गलत या नियमों के खिलाफ कामों से दूर रहें। लव- पति-पत्नी के संबंध खुशनुमा रहेंगे। प्रेम संबंधों में गलतफहमी हो सकती है। इसका असर आपके करियर और कामकाज पर भी पड़ सकता है। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर से जुड़ी परेशानी बढ सकती है। मेडिटेशन और आराम के लिए समय निकालें। तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *