28 मई का राशिफल:  वृश्चिक राशि वालों का रुका हुआ इनकम सोर्स शुरू होगा और कुंभ राशि वालों के लिए नया निवेश शुभ रहेगा
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

28 मई का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों का रुका हुआ इनकम सोर्स शुरू होगा और कुंभ राशि वालों के लिए नया निवेश शुभ रहेगा

Spread the love


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Thursday (28 May 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बृहस्पतिवार, 28 मई को मेष राशि वालों को प्रभावशाली लोगों से मुलाकात का फायदा मिल सकता है। वृष राशि वालों को अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से कारोबार की समस्या का समाधान मिलेगा। मिथुन राशि वालों को उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है और इनकम के सोर्स बढ़ेंगे।

कर्क राशि वालों के सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। कन्या राशि वालों का अटका काम पूरा होगा और पार्टनरशिप का प्रस्ताव मिल सकता है। वृश्चिक राशि वालों का रुका आय स्रोत शुरू होगा। कुंभ राशि वालों के लिए नया निवेश करने का समय अनुकूल है।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- इस समय सकारात्मक परिस्थितियां बनी हुई हैं। प्रभावशाली लोगों से मेल-मुलाकात होने से आप अपने अंदर भी बदलाव महसूस करेंगे। बच्चों के भविष्य से जुड़ी कुछ योजनाएं बनेंगी और उन्हें तुरंत लागू करना भी उचित रहेगा। किसी उद्देश्य को लेकर यात्रा भी हो सकती है। नेगेटिव- अपनी इच्छा पूरी करने के लिए किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें। ध्यान रखें कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में भावनाओं के आवेश में न आएं। ऐसा करने से बाद में आपको पछतावा हो सकता है और संबंधों में भी कटुता आ सकती है।

व्यवसाय- व्यवसाय में इस समय आर्थिक स्थिति सामान्य ही रहेगी। मार्केटिंग से जुड़े कामों पर ज्यादा ध्यान दें और व्यावसायिक पार्टियों के संपर्क में रहें। ऑफिस में अपना काम किसी सहयोगी के भरोसे छोड़ना नुकसानदायक रहेगा। लव- घर में एक-दूसरे का सम्मान बनाए रखने से दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- तनाव वाली परिस्थितियों से दूर रहें। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की नियमित जांच करवाते रहें। लापरवाही बिल्कुल न करें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 7

वृष – पॉजिटिव- आज घर में दिनभर व्यस्तता रहेगी और मेहनत के मनोनुकूल परिणाम भी मिलेंगे। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद और शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको सुकून मिलेगा। नेगेटिव- मूड में उतार-चढ़ाव पर नजर रखें और किसी से भी ऊंची आवाज में बात न करें। कभी-कभी आपका ध्यान कुछ गलत कामों की ओर जा सकता है, जिससे समय और पैसे की बर्बादी ही होगी। विद्यार्थी आलस और सुस्ती को हावी न होने दें।

व्यवसाय- व्यवसाय में किसी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से समस्या हल भी हो जाएगी। अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव और विस्तार से जुड़ी योजनाओं पर काम शुरू होगा। युवा वर्ग को अपने करियर में संतुष्टि मिलेगी। ऑफिस में कार्यभार कुछ हल्का हो जाएगा। लव- घर का माहौल शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रहेगा। किसी संबंधी के यहां जाने का निमंत्रण भी मिल सकता है। प्रेम संबंधों में आपस में कुछ भावनात्मक दूरियां आने की स्थिति बन रही है। स्वास्थ्य- सकारात्मक गतिविधियों में खुद को व्यस्त रखें। माइग्रेन और सिरदर्द जैसी दिक्कत से बचने के लिए तनाव मुक्त रहें और उचित आराम भी लें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन – पॉजिटिव- आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात का अवसर मिलेगा। भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर विचार-विमर्श कर सकते हैं। सिर्फ कोई भी निर्णय लेने से पहले उचित योजना बनानी होगी। दिन के उत्तरार्ध में उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। नेगेटिव- युवा वर्ग लग्जरी की ओर आकर्षित होने के बजाय खुद को अपडेट करने पर ध्यान दें। किसी भी नकारात्मक परिस्थिति में अपना मनोबल बनाए रखें। पैसे की उधारी बिल्कुल न रखें। उच्च शिक्षा की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को किसी विषय को लेकर समस्या आ सकती है।

व्यवसाय- कारोबार के विस्तार से जुड़े कामों में किए गए प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। आय के स्रोतों में भी इजाफा होगा। केमिकल से जुड़ा व्यवसाय करने वाले लोग लाभ कमा लेंगे। सरकारी नौकरी में कोई स्पेशल ड्यूटी लग सकती है। लव- जीवनसाथी के साथ घूमने जाने का प्लान बनेगा। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी सामंजस्य और प्यार बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- कोई पुरानी स्वास्थ्य समस्या दोबारा उभर सकती है। आयुर्वेदिक इलाज करना उचित रहेगा। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क – पॉजिटिव- कलात्मक गतिविधियों में रुचि रखने वाले लोगों के लिए दिन विशेष है। आज अपनी योग्यता को निखारने का मौका मिल सकता है। दिनभर व्यस्तता के बावजूद आप घर-परिवार के लिए भी उचित समय निकाल लेंगे। भूमि, वाहन आदि की खरीद-फरोख्त से जुड़ी योजना बनेगी। नेगेटिव- युवाओं को अपने व्यक्तित्व में नयापन लाने के लिए नई-नई जानकारियां सीखनी होंगी। भाई-बहनों के साथ किसी गलतफहमी की वजह से संबंध खराब हो सकते हैं। अपने गुस्से और जिद पर नियंत्रण रखें। इस समय खर्चों में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी होगी।

व्यवसाय- व्यवसाय में नई संभावनाएं मिलेंगी और किसी भी चुनौती को स्वीकार करना आपको फायदा देगा। सरकारी कामों को हल करने के लिए समय बहुत अनुकूल है। नौकरी में कड़ी मेहनत के बावजूद परिणाम आपके पक्ष में नहीं रहेंगे, लेकिन हिम्मत न हारें और प्रयास करते रहें। लव- पति-पत्नी के बीच कुछ नोकझोंक जैसी स्थिति रहेगी। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या रखें। योग और एक्सरसाइज को भी नियमित करें, वरना मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव की समस्या बढ़ सकती है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह – पॉजिटिव- इस समय कुछ नया शुरू करने के लिए समय आपके पक्ष में है। दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कामों की रूपरेखा बना लें। अपने संपर्क सूत्रों और मित्रों से मेल-मुलाकात लाभदायक रहेगी। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे रिश्ते से जुड़ी बातचीत शुरू हो सकती है। नेगेटिव- किसी बात को लेकर दिमाग में उथल-पुथल की स्थिति रहेगी। जल्दबाजी न करें। कोई भी काम करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार करना जरूरी है। अपनी योजनाएं किसी अपरिचित व्यक्ति के सामने जाहिर करना आपको नुकसान दे सकता है।

व्यवसाय- कारोबार में किसी नए काम को लेकर भ्रमित न रहें और उस पर पूरे मन से काम करें। निश्चित ही आप सफल रहेंगे। किसी भी पेपर वगैरह में हस्ताक्षर करने से पहले जांच-पड़ताल करना जरूरी है। अनुभवी और वरिष्ठ लोगों का सहयोग भी आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति देने वाला रहेगा। लव- दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंध अपयश या बदनामी का कारण बन सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से सुस्ती और थकान महसूस हो सकती है। अपनी क्षमता से ज्यादा कार्यभार न लें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या – पॉजिटिव- दिन सफलता देने वाला है। अपनी क्षमताओं का भरपूर उपयोग करें। किसी मित्र या परिजन की मदद से कोई अटका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। अपनी आर्थिक योजनाओं पर जरूर ध्यान दें, निकट भविष्य में लाभदायक परिणाम मिलेंगे। नेगेटिव- युवा लोग विशेष रूप से ध्यान रखें कि समय के साथ सक्रिय रहना जरूरी है। आलस की वजह से दूसरों पर काम डालने की कोशिश न करें। बेहतर होगा कि महत्वपूर्ण काम खुद ही निपटाएं। ज्यादा आत्मकेंद्रित होना और सिर्फ अपने बारे में सोचना नजदीकी संबंधों में कटुता ला सकता है।

व्यवसाय- व्यवसाय में आपकी बेहतर कार्यप्रणाली से चल रही परेशानियों में अब कुछ ठहराव आएगा। परिस्थितियां बेहतर होनी शुरू हो जाएंगी। पार्टनरशिप के लिए भी कोई प्रस्ताव आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को बदलाव से जुड़ा अवसर मिल सकता है। लव- घर की व्यवस्था उचित बनाए रखने में आपसी सामंजस्य होना बहुत जरूरी है। अगर प्रेम का प्रस्ताव रखना चाहते हैं, तो सफलता मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य- किसी-किसी समय अनिर्णय और तनाव जैसी स्थिति बन सकती है। कुछ समय अनुभवी लोगों के सानिध्य में जरूर बिताएं। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

तुला – पॉजिटिव- आप अपनी जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभाएंगे। आपके प्रयासों से कोई रुका हुआ काम भी बन सकता है। इससे आप सुकून और ऊर्जा महसूस करेंगे। राजनीतिक संबंधों के माध्यम से आपका जनसंपर्क दायरा और ज्यादा बढ़ेगा। भविष्य में ये संपर्क आपके काम भी आएंगे। नेगेटिव- इस समय घर और व्यवसाय की जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बैठाना एक चुनौती रहेगा। ध्यान रखें कि किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा करना आपको मुसीबत में डाल सकता है। अपना आत्मविश्वास डगमगाने न दें।

व्यवसाय- कारोबारी व्यवस्था ठीक रहेगी। लेकिन किसी नई कार्यप्रणाली या तकनीक का प्रयोग करने से पहले उसके बारे में उचित जानकारी जरूर प्राप्त करें। इलेक्ट्रॉनिक आइटम से जुड़े व्यवसाय में कुछ नुकसान की स्थिति बन रही है। अपने स्टाफ और कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाए रखें। लव- जीवनसाथी और परिवारजनों का सहयोग आपके मनोबल को मजबूत रखेगा। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग पर जाने के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव और मेहनत का स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। काम के साथ-साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक – पॉजिटिव- उत्तम समय है। सिर्फ परिस्थितियों का सोच-समझकर आकलन करें। आय का कोई रुका हुआ स्रोत शुरू होने से राहत मिलेगी। अपने अंदर की क्रिएटिविटी को निखारने का मौका मिलेगा। कुछ खर्चे और चुनौतियां आपके सामने आएंगी, लेकिन आप उन्हें हल भी कर लेंगे। नेगेटिव- युवा वर्ग ध्यान रखें कि मानसिक सुकून बनाए रखने के लिए अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करना जरूरी है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में भावनाओं के आवेश में न आएं। बच्चों की किसी नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से आप तनाव और बेचैनी की स्थिति में रहेंगे।

व्यवसाय- कुछ दिक्कतें आएंगी, लेकिन सहकर्मियों की मदद से आप किसी प्रोजेक्ट या योजना को पूरा करने में सफल रहेंगे। कामकाजी महिलाओं के लिए समय थोड़ा कष्टदायक लग रहा है। नौकरीपेशा लोगों के ऊपर नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। आप उन्हें पूरा करने में सक्षम भी रहेंगे। लव- परिवार के लोग अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को शांतिपूर्ण तरीके से निभाएंगे। प्रेम संबंधों में रोमांटिक स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन जोखिमपूर्ण कामों को करने से बचें। घर के वरिष्ठ लोगों के स्वास्थ्य को गंभीरता से लें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

धनु – पॉजिटिव- आज दिनभर सभी काम व्यवस्थित रूप से होते जाएंगे। अपनी योजनाओं को गोपनीय तरीके से लागू करते चलें। थोड़ी सी सतर्कता रखने से आपकी योजनाएं और काम सफल रहेंगे। किसी वरिष्ठ और शुभचिंतक का सहयोग भी आपके लिए सहायक रहेगा। नेगेटिव- छोटी से छोटी बात भी बड़े विवाद का कारण बन सकती है। इसलिए खुद को अपने कामों में ही व्यस्त रखें और व्यर्थ की बातों पर ध्यान न दें। अगर कोई प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो पहले उससे संबंधित कागजात की जांच-पड़ताल करवा लें।

व्यवसाय- कारोबार में विस्तार करने के लिए ज्यादा मेहनत और समय देना पड़ेगा। इस समय की गई मेहनत के निकट भविष्य में अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों का ऑफिस में किसी बात को लेकर अधिकारियों के साथ उलझना ठीक नहीं है। लव- दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी समस्याएं उठ सकती हैं, लेकिन समय रहते हल भी हो जाएंगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन समस्याओं की वजह से सिरदर्द और माइग्रेन उठ सकता है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

मकर – पॉजिटिव- इस समय ग्रह गोचर अनुकूल बना हुआ है। बेहतरीन अवसर सामने आएंगे, उन्हें हासिल करने में देर न करें। घर के किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए उत्तम रिश्ता आने की संभावना है। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई के प्रति पूरी तरह एकाग्र रहेगा। नेगेटिव- कोई भी नकारात्मक परिस्थिति बनने पर अपने गुस्से और शब्दों पर नियंत्रण रखें, वरना इसका नकारात्मक असर आपसी संबंधों पर भी पड़ेगा। युवा वर्ग अपने करियर और पढ़ाई पर ध्यान देने के बजाय घूमने-फिरने में समय बर्बाद कर सकता है।

व्यवसाय- व्यवसाय में अभी कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल नहीं है। आय प्राप्ति के अन्य विकल्पों पर भी ध्यान देना होगा। अगर मशीनरी या कोई उपकरण खरीदने की योजना बन रही है, तो समय उचित है। ऑफिस के कामों में आपको अपनी मेहनत के मनोनुकूल परिणाम मिलेंगे। लव- दांपत्य संबंध सुख-शांति से परिपूर्ण रहेंगे। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य- मांसपेशियों का दर्द परेशान करेगा। व्यायाम और योग इसका मुख्य इलाज है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1

कुंभ – पॉजिटिव- आपका सकारात्मक नजरिया और संतुलित सोच आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। घर के रखरखाव से जुड़ी योजनाओं पर विचार होगा। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करने से आत्मिक शांति मिलेगी। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है। नेगेटिव- समय के अनुसार अपने व्यवहार में भी बदलाव लाएं। आपकी भावुकता और उदारता जैसी कमजोरियों का कुछ लोग फायदा उठा सकते हैं। सोशल मीडिया और व्यर्थ की बातों में अपना समय बर्बाद न करें। कानूनी मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें।

व्यवसाय- व्यवसाय में कर्मचारियों और सहयोगियों की मदद से उचित व्यवस्था बनी रहेगी। कोई भी नया निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। नौकरी में छोटी-मोटी समस्याएं आएंगी, लेकिन बॉस और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग भी बना रहेगा। लव- वैवाहिक संबंध सुखद रहेंगे। आपके स्वभाव की भावुकता और मधुरता प्रेम संबंधों में नजदीकियां लाएगी। स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। ज्यादा कार्यभार की वजह से थकान और बदन दर्द जैसी स्थिति रहेगी। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

मीन – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही समस्या और असंतुलित खर्चों को व्यवस्थित करने से आर्थिक स्थिति में ठहराव आएगा। कोई उपलब्धि हासिल होने से मन प्रसन्न रहेगा। नई जानकारियां सीखने को मिलेंगी। बच्चों का पढ़ाई की तरफ ध्यान देखकर मन में तसल्ली रहेगी। नेगेटिव- खराब उपकरणों के सुधार में विलंब न करें, हालांकि बढ़ते खर्चे भी परेशान करेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। अपनी इच्छा के विपरीत किसी मित्र की मदद भी करनी पड़ सकती है।

व्यवसाय- अपनी व्यवसायिक योजनाओं को किसी के सामने भी शेयर न करें। यह समय पूरी मेहनत और ऊर्जा से काम करने का है। कार्यक्षेत्र में वर्कर्स की गतिविधियों पर पैनी नजर रखें, क्योंकि उनके द्वारा आपके बारे में नकारात्मक अफवाह फैल सकती है। अपने कामों के प्रति पूरी तरह समर्पित रहें। लव- किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंध, दोनों में अनुकूलता रहेगी। स्वास्थ्य- गुस्सा और तनाव जैसी नकारात्मक स्थितियों से अपना बचाव रखें। कुछ समय आत्मचिंतन में भी जरूर बिताएं। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *