- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Sunday (3 May 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

3 मई, रविवार को मेष राशि वालों को पुराने कॉन्टैक्ट्स से काम के नए मौके मिल सकते हैं। मिथुन राशि वालों की पार्टनरशिप के बिजनेस में आगे बढ़ने की योजना बनेगी। कर्क राशि वालों को नए कॉन्ट्रैक्ट या कामकाज से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।
सिंह राशि वालों को कला और ग्लैमर से जुड़े कामों में फायदा मिल सकता है। तुला राशि वालों की खास बिजनेस बातचीत आगे बढ़ सकती है। वृश्चिक राशि वालों के लिए बिजनेस में पैसा लगाने की योजना पर विचार करने के लिए अच्छा समय है।
धनु राशि वालों को आने वाले हफ्ते के कामकाज की तैयारी में सफलता मिलेगी। मकर राशि वालों को तरक्की से जुड़ी उम्मीद बढ़ सकती है। कुंभ राशि वालों का रुका हुआ इनकम सोर्स दोबारा शुरू होने के योग हैं। मीन राशि वालों को रुकी पेमेंट मिलने की उम्मीद है। इनके अलावा वृष और कन्या राशि वालों को पैसों के लेनदेन और कामकाजी फैसलों में सावधानी रखनी होगी।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन
मेष – पॉजिटिव- खुशनुमा दिन बीतेगा। काफी समय से चल रही व्यस्तता से राहत पाने के लिए अपनी रुचि वाले कामों में कुछ समय जरूर बिताएं। कुछ प्रतिष्ठित लोगों से मेल-मुलाकात के मौके बनेंगे और आपका संपर्क दायरा भी बढ़ेगा। इस समय निवेश से जुड़े कामों पर भी ध्यान देना फायदेमंद रहेगा। नेगेटिव- छोटी से छोटी बात को भी लापरवाही में न लें। आर्थिक मामलों में काफी सूझबूझ और सोच-विचार करने की जरूरत है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपने गुस्से और आवेश पर काबू रखें। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाए रखना आपकी जिम्मेदारी है।
व्यवसाय- आर्थिक मामलों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। जल्दबाजी में लिया गया कोई भी फैसला नुकसानदायक रह सकता है। मार्केट में अपनी योग्यता और प्रतिभा के बल पर आपको कुछ नई उपलब्धियां और ऑर्डर मिल सकते हैं। सरकारी सेवा में काम कर रहे लोगों को कोई महत्वपूर्ण कार्यभार मिलने से खुशी रहेगी। लव- दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी नकारात्मक बात की वजह से दूरियां आ सकती हैं। स्वास्थ्य- मौजूदा मौसम से अपना बचाव रखें। माइग्रेन और सिरदर्द की वजह से दिनचर्या बिगड़ सकती है। भारी और तला-भुना खाना खाने से परहेज करें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
वृष – पॉजिटिव- आपने अपनी दिनचर्या और काम करने के तरीके में बदलाव लाने के लिए जो योजनाएं बनाई हैं, उन पर अमल करने का उचित समय है। राजनीतिक या सामाजिक क्षेत्र में आपके संपर्क महत्वपूर्ण लोगों के साथ और ज्यादा मजबूत होंगे। नेगेटिव- संबंधियों और मित्रों के साथ किसी वाद-विवाद जैसी स्थिति में उलझने से मतभेद हो सकते हैं। हालांकि समझदारी से काम लेने पर गलतफहमियां जल्दी ही दूर भी हो जाएंगी। अपने व्यक्तिगत कामों के साथ पारिवारिक गतिविधियों पर भी ध्यान देना जरूरी है।
व्यवसाय- बिजनेस में आप अपनी सूझबूझ और समझदारी से किसी समस्या का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। काम के प्रति पूरी एकाग्रता आपको नई उपलब्धियां दिलाएगी। लेकिन अभी किसी नए काम की शुरुआत न करें। लव- घर और बिजनेस, दोनों जगह उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। स्वास्थ्य- गैस और अपच की समस्या स्वास्थ्य पर असर डालेगी। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 4
मिथुन – पॉजिटिव- अपने आत्मविश्वास को मजबूत रखें, आपको कुछ अच्छे मौके मिलने वाले हैं। कुछ समय से मन में चल रहा कोई द्वंद्व खत्म होगा। अपने लिए कुछ नया करने की इच्छा भी मजबूत होगी। नजदीकी रिश्तेदारों से मुलाकात होने पर किसी उलझे हुए मुद्दे का समाधान मिल सकता है। नेगेटिव- बच्चों के साथ उनकी बातों को शांतिपूर्ण तरीके से समझने का प्रयास करें। जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला गलत हो सकता है, इसलिए धैर्य और संयम रखें। सरकारी कामों में किसी भी तरह की ढील न दें, वरना परेशानी में पड़ सकते हैं।
व्यवसाय- पार्टनरशिप से जुड़े बिजनेस में नई संभावनाएं बनेंगी। व्यापार को बढ़ाने से जुड़ी योजनाएं भी बनेंगी। स्टेशनरी या बच्चों से जुड़े बिजनेस में निवेश करने के लिए अच्छा समय है। ऑफिस में उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्मचारियों के सुझावों पर भी ध्यान दें। लव- जीवनसाथी और परिवार के लोगों के साथ शॉपिंग और मौज-मस्ती में समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में किसी तरह के अलगाव की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य- विपरीत परिस्थितियों में अपना मनोबल और आत्मविश्वास कमजोर न होने दें। मेडिटेशन और ध्यान करना आपकी समस्या का सही समाधान रहेगा। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7
कर्क -पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रहे वाद-विवाद का समाधान मिलने से राहत महसूस करेंगे। आप अपने व्यक्तिगत कामों में भी बेहतर समय दे पाएंगे। वाहन या मकान खरीदने के लिए लोन लेने की योजना है, तो उससे जुड़ी कार्यवाही जल्दी पूरी हो सकती है। नेगेटिव- कोई भी विपरीत परिस्थिति बनने पर धैर्य और संयम रखना जरूरी है। मन अशांत होने से आप अपने कामों पर फोकस नहीं कर पाएंगे और इससे दिक्कतें बढ़ सकती हैं। किसी भी तरह की यात्रा फिलहाल टाल देना बेहतर रहेगा।
व्यवसाय- बिजनेस में अपनी गतिविधियों को दूसरों के सामने जाहिर न करें। हालांकि कुछ नए कॉन्ट्रैक्ट भी हाथ में आएंगे। कमीशन, बीमा आदि से जुड़े बिजनेस में कुछ नुकसान की स्थिति बन सकती है। ऑफिस में आपके काम को लेकर उच्च अधिकारी संतुष्ट रहेंगे। लव- वैवाहिक संबंध मधुर और खुशनुमा रहेंगे। प्रेम संबंधों में किसी गलतफहमी की वजह से दूरियां आ सकती हैं। स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। साथ ही अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6
सिंह – पॉजिटिव- सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन किसी भी काम को कठिन मानकर न छोड़ें। थोड़ी सी मेहनत आपको बेहतर सफलता दिला सकती है। आज कुछ नई बातें सीखने में भी रुचि रहेगी। खर्चों की अधिकता रहेगी, लेकिन आय के साधन बढ़ने से परेशानी नहीं होगी। नेगेटिव- दूसरों के झमेले में न पड़ें, वरना बैठे-बिठाए कोई मुसीबत आपके ऊपर भी आ सकती है। संतान की गतिविधियों और संगति पर कड़ी नजर रखें तथा उनका मार्गदर्शन करते रहें। कोई समस्या आने पर किसी सीनियर की मदद लेने में संकोच न करें।
व्यवसाय- कलात्मक और ग्लैमर से जुड़े बिजनेस सफल रहेंगे। साझेदारी वाले बिजनेस में भी आपसी तालमेल मजबूत होगा। इस समय कामकाज में कुछ ठोस और महत्वपूर्ण फैसले लेने की जरूरत है। नौकरी में किसी लापरवाही की वजह से उच्च अधिकारी की डांट-फटकार सुननी पड़ सकती है। लव- पति-पत्नी आपसी संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को तूल न दें। युवाओं के प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- ज्यादा काम आपको शारीरिक और मानसिक रूप से थका सकता है। अपने सुकून और शांति के लिए भी कुछ समय जरूर निकालें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4
कन्या – पॉजिटिव- आज दिनभर बाहरी गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। घर या प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़ी योजना बन रही है, तो आज उसके पूरा होने का समय आ गया है। मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम मिलने से सुकून रहेगा। नेगेटिव- आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें, क्योंकि यह समय मेहनत करने का है। विदेश जाने के लिए प्रयास कर रहे लोगों को कोई रुकावट आ सकती है। अगर किसी खास वस्तु की खरीदारी की योजना है, तो पहले उसका सही मूल्यांकन जरूर कर लें।
व्यवसाय- बिजनेस में पब्लिक डीलिंग से जुड़े कामों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। किसी भी काम में पक्के बिल के साथ ही लेनदेन करें, वरना धोखा होने की आशंका है। नौकरी में सहकर्मियों का व्यवहार कुछ नकारात्मक रह सकता है। अनचाही ऑफिशियल यात्रा भी संभव है। लव- परिवार के लोगों के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। शाम को मित्रों के साथ मेल-मुलाकात का दौर रहेगा। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से जुड़ी नियमित जांच करते रहें। समय पर दवाई लें और नियमित व्यायाम करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5
तुला – पॉजिटिव- आज जो भी काम हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलने की संभावना है। आपकी कोई मन मुताबिक इच्छा भी पूरी हो सकती है, जिससे मन खुश रहेगा। नए कामों की योजनाएं बनेंगी और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए कुछ लोगों का सहयोग भी मिलेगा। नेगेटिव- इस समय किसी भी तरह की यात्रा परेशानी का कारण बन सकती है, इसलिए उसे टालना बेहतर रहेगा। अगर पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है, तो आज उसके बढ़ने की आशंका है। अपने स्वभाव में धैर्य और नरमी रखें। गुस्से से बात बिगड़ सकती है।
व्यवसाय- अभी कार्यक्षेत्र में गतिविधियां सामान्य रहेंगी। इस समय अपने कार्यक्षेत्र का दायरा और बढ़ाने की जरूरत है। बिजनेस की एडवर्टाइजमेंट ज्यादा से ज्यादा करने का प्रयास करें। कोशिश करने पर कोई खास डील पूरी हो सकती है। इस समय की गई मेहनत के निकट भविष्य में अच्छे परिणाम मिलेंगे। लव- घर में सुख-शांति और अनुशासित माहौल रहेगा। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपनी पढ़ाई और करियर के साथ खिलवाड़ न करें। स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत और भागदौड़ की वजह से ब्लड प्रेशर संबंधी समस्या बढ़ सकती है। शरीर को उचित आराम देना भी जरूरी है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8
वृश्चिक – पॉजिटिव- आज ग्रह स्थिति आपको कोई अच्छा अवसर देने वाली है, इसलिए सही समय पर सही फैसला लेने में देरी न करें। कुछ समय एकांत या आत्ममनन में जरूर बिताएं। इससे सुकून और शांति मिलेगी तथा कई उलझे सवालों के जवाब भी मिलेंगे। नेगेटिव- ध्यान रखें कि मन मुताबिक सफलता पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। अपनी उपलब्धियों का दूसरों के सामने ज्यादा दिखावा करना उचित नहीं है। अपने व्यक्तिगत मामलों में किसी का हस्तक्षेप न होने दें। घर के किसी सदस्य को आपकी मदद की जरूरत पड़ सकती है।
व्यवसाय- बिजनेस में निवेश बढ़ाने की योजना बना रहे हैं, तो समय अच्छा है। सिर्फ पूरी जानकारी जरूर हासिल कर लें। मार्केटिंग से जुड़े कामों में ज्यादा समय न दें, क्योंकि फिलहाल ज्यादा लाभ नहीं होगा। ऑफिस के सहयोगियों के साथ बेहतर तालमेल रहेगा और काम भी तय समय पर पूरे होते जाएंगे। लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी और संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। युवाओं की दोस्ती और गहरी होगी। स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम जैसी परेशानी रह सकती है। लापरवाही न करें और उचित इलाज लें, क्योंकि समस्या बढ़ भी सकती है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9
धनु- पॉजिटिव- आज पारिवारिक फरमाइशों को पूरा करने में दिन बीतेगा। प्रॉपर्टी या वाहन की खरीद-बिक्री से जुड़ी गतिविधियों को फिलहाल स्थगित करके सुकून महसूस करेंगे। अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। नेगेटिव- जल्दी उपलब्धि पाने के चक्कर में किसी गैरकानूनी काम को हाथ में न लें। बेहतर होगा कि समय के अनुसार अपने कामों को पूरा करते रहें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करना आपकी मान-हानि करवा सकता है। बिना पढ़े किसी भी पेपर या दस्तावेज पर हस्ताक्षर बिल्कुल न करें।
व्यवसाय- व्यापार में विस्तार से जुड़ी योजनाओं पर गंभीरता से विचार करें। आपके व्यक्तित्व और मधुर व्यवहार से व्यापारिक संबंध और मजबूत होंगे। अपने प्रोडक्ट्स की क्वालिटी को और बेहतर करने की जरूरत है। नौकरी में अपना टारगेट आसानी से हासिल हो जाएगा। लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों के जल्दी ही विवाह में बदलने के अवसर बन सकते हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी। आयुर्वेदिक इलाज लें। योग और व्यायाम करना भी लाभ देगा। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1
मकर – पॉजिटिव- दिन मिले-जुले असर वाला रहेगा। काम का बोझ ज्यादा रहेगा, लेकिन मेहनत के अनुकूल परिणाम भी मिल जाएंगे। फोन कॉल के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने की संभावना है। मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े कामों पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित रखें। नेगेटिव- व्यस्तता की वजह से अतिरिक्त काम अधूरे रह सकते हैं। दिनचर्या व्यवस्थित रखना जरूरी है और मन को भी संयमित रखें। धन संबंधी लाभ पाने के लिए गैरकानूनी कामों में रुचि न लें। बच्चों की समस्याओं के समाधान के लिए आपका सहयोग बहुत जरूरी है।
व्यवसाय- बिजनेस में बहुत समय से प्रतीक्षित कोई काम आज बन सकता है। लेकिन सभी काम अपनी देखरेख में ही करवाएं, क्योंकि कर्मचारियों की लापरवाही का नुकसान आपको उठाना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोग अपना टारगेट हासिल कर लेंगे। तरक्की के अवसर बन रहे हैं। लव- किसी भी परेशानी में जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। स्वास्थ्य- ज्यादा काम और प्रदूषण की वजह से कमजोरी और थकान महसूस होगी। अपने खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4
कुंभ – पॉजिटिव- समय अनुकूल है। संबंधियों या पड़ोसियों के साथ चल रहे वाद-विवाद को सुलझाने का अच्छा मौका है। प्रयास करने पर मनचाहे काम समय पर पूरे हो सकते हैं। संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिलने से सुकून रहेगा। नेगेटिव- सरकारी नियमों की अनदेखी न करें, वरना किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। परिवार के लोगों की जरूरतों का ध्यान रखना भी आपका दायित्व रहेगा। किसी भी विपरीत परिस्थिति में घबराने के बजाय उसका समाधान ढूंढने का प्रयास करें।
व्यवसाय- बिजनेस में कोई रुका हुआ आय का स्रोत दोबारा शुरू होने की संभावना है और इससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। नेटवर्किंग और मार्केटिंग से जुड़े कामों में अच्छे अवसर मिलेंगे, मौके को हाथ से न जाने दें। नौकरीपेशा लोग फाइनेंस से जुड़े कामों में बहुत सावधानी बरतें। लव- दांपत्य और बिजनेस जीवन में बेहतर तालमेल बना रहेगा, जिससे परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य- ज्यादा दिमागी काम करने की वजह से सिर में भारीपन और थकान रह सकती है। उचित आराम और पौष्टिक आहार आपको स्वस्थ रखेगा। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक– 5
मीन – पॉजिटिव- समय के अनुसार अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाने से आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपका सकारात्मक व्यक्तित्व काम को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करने में मदद करेगा। युवा वर्ग भी गंभीरता से जीवन के मूल्यों को समझेंगे और उन पर मनन करेंगे। नेगेटिव- फालतू खर्चों पर नियंत्रण रखें। कुछ विरोधी सक्रिय होकर आपके कामों में रुकावट डाल सकते हैं। कामों में अनावश्यक देरी और रुकावट के कारण मूड खराब रह सकता है। मित्रों और संबंधियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखें।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां सामान्य रूप से चलती रहेंगी। रुकी हुई पेमेंट आदि प्राप्त करने के लिए समय अनुकूल है। इस समय भविष्य की योजनाओं के बजाय वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान दें। युवाओं को किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से करियर को लेकर नई दिशा मिलेगी। लव- घर में सुखद और सकारात्मक वातावरण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति भावनात्मक दृष्टिकोण रखना जरूरी है। स्वास्थ्य- डाइजेशन सिस्टम कमजोर रहने की वजह से सुस्ती रह सकती है। इस समय खान-पान के प्रति बहुत सजग रहना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक– 5









