5 लाख रुपये हो सकती है KCC की लिमिट, बजट में हो सकता है ऐलान
किसान

5 लाख रुपये हो सकती है KCC की लिमिट, बजट में हो सकता है ऐलान

Spread the love


Budget 2025: बजट से पहले हर कोई उम्मीद कर रहा है कि सरकार की तरफ से उनके लिए खजाना खोला जाएगा। एग्रीकल्चर सेक्टर को भी मौजूदा सरकार से काफी उम्मीदें हैं। बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार सरकार की तरफ से क्रेडिट कार्ड (Credit Card Limit) की लिमिट को बढ़ाया जा सकता है। मौजूदा समय में किसानों को मिलने वाले क्रेडिट कार्ड की कुल लिमिट 3 लाख रुपये की है। अब चर्चा है कि सरकार इस लिमिट को बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने पर विचार कर रही है।

3 लाख रुपये से 5 लाख रुपये किया जा सकता है लिमिट

रिपोर्ट के अनुसार एक अधिकारी ने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट काफी से बढ़ाई नहीं गई है। जिसकी वजह से इसे बढ़ाने की डिमांड हो रही है। ऐसे बजट के जरिए सरकार की तरफ से लिमिट 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये किया जा सकता है। सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए यह कदम उठा सकती है।

4% पर मिलता लोन

किसान क्रेडिट कार्ड पर सरकार की तरफ से किसानों को 9 प्रतिशत पर कर्ज मिलता है। लेकिन सरकार की तरफ से किसानों को 2 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाती है। लेकिन समय से कर्ज चुकाने पर 3 प्रतिशत ब्याज की और कटौती होती है। जिसकी वजह से किसानों को 4 प्रतिशत पर ही ये उधार मिल जाता है। बता दें, क्रेडिट कार्ड स्कीम 1998 में शुरू की गई थी। सरकार की इस योजना का लाभ करोड़ों लोगों को मिल रहा है।

इसके अलावा सरकार की तरफ से कोई बड़ा ऐलान होता है इस पर किसानों की नजर रहेगी। फसल बीमा योजना हो या फिर किसान सम्मान निधि योजना, इनको लेकर भी बड़े ऐलान का इंतजार किसान कर रहे हैं। मौजूदा समय में किसान सम्मान निधि योजना के तहत 2-2 हजार रुपये की 3 किस्त दी जाती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *