5 homemade hair mask for shiny hair
ब्रेकिंग न्यूज़

5 homemade hair mask for shiny hair

Spread the love


Homemade Hair Mask: गर्मियों में पसीने की वजह से बाल रूखे हो जाते हैं। तेज धूप से उनकी चमक गायब हो जाती है। ऐसे में महिलाएं पार्लर में जाकर हेयर ट्रीटमेंट लेती हैं। लेकिन अगर आप बिना सैलून जाए घर पर ही बालों को सिल्की और शाइनी बनाना चाहती हैं तो होममेड हेयर मास्क ट्राई कर सकती हैं। इससे न केवल आपके रूखे और फ्रिजी बाल सही होंगे बल्कि कमजोर बालों का टूटना भी कम होगा। घर पर नेचुरल चीजों से बनाए हेयर मास्क को लगाने से आपके बालों को पोषण मिलेगा। आइए जानते हैं इसके बारे में।

केले का हेयर मास्क

केले से आप घर पर ही हेयर मास्क तैयार कर सकते हैं। इससे बाल मॉइस्चराइज होंगे। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करना भी नहीं है। एक पका केला लें। उसे मैश करें। फिर बालों पर लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद बालों को धो लें।

दही का हेयर मास्क

बालों को मजबूत और सिल्की बनाने के लिए आप दही का हेयर मास्क भी लगा सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में दही लें। उसे फेंट कर थोड़ा पतला कर लें। फिर बालों में अप्लाई करें। करीब 20 से 25 मिनट बाद हेयर वॉश कर लें। इससे डैंड्रफ भी दूर होगा।

शहद और नींबू का हेयर मास्क

शहद भी बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप शहद और नींबू से भी हेयर मास्क बना सकते हैं। इसके लिए कटोरी में एक चम्मच शहद लें। इसमें नींबू का रस मिलाएं। मिक्स करके बालों पर लगाएं। थोड़ी देर बाद बालों को ठंडे पानी से धो लें।

आंवला का हेयर मास्क

आंवला बालों के लिए रामबाण है। इसे खाने और लगाने दोनों से ही बाल मजबूत होते हैं। बालों पर लगाने के लिए आप आंवले का पाउडर इस्तेमाल करें। एक कटोरी में आंवले का पाउडर लेकर उसमें पानी मिलाएं। मिश्रण को करीब 20 से 30 मिनट बालों पर लगाएं। उसके बाद हेयर वॉश कर लें।

नारियल पानी का हेयर मास्क

आप नारियल पानी पीते तो होंगे लेकिन क्या कभी आपने उसे बालों पर लगाया है। इसे लगाने से बालों का रूखापन दूर होता है। इसे सीधे बालों पर लगाया जा सकता है।

अंडे का हेयर मास्क

अगर आप अंडा इस्तेमाल करते हैं तो आपको अंडे का हेयर मास्क जरूर ट्राई करना चाहिए। इससे बाल बहुत सिल्की हो जाते हैं। इसके लिए एक कटोरी में एक अंडे को अच्छी तरह से फेंट लें। बालों में करीब 30 मिनट तक लगाएं। इसके बाद हेयर वॉश कर लें।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *