मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हो गया। कार आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टकरा गई। कार में सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गये। एक्सप्रेस-वे पीआरवी कर्मी व इलाका पुलिस मौके पर पहुंची, और शवों को कार से बाहर निकाला। घायलों को सीएचसी भिजवाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों को सूचना दे दी दी है।
शुक्रवार सुबह लगभग 05:30 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन-65 (गांव कौलाना) पर आगरा से नोएडा की ओर जा रही कार आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली में पीछे से टकरा गई। कार में सवार 4 लोगों में से दिल्ली के मंडोली स्थित नंदनगरी निवासी 26 वर्षीय टैक्सी चालक मोनू और चंडीगढ़ के थाना धनसा के मिलक कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय दीपक गोयल की मौके पर ही मौत हो गई।
Trending Videos
2 of 5
यमुना एक्सप्रेस वे पर रफ्तार का कहर
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं उन्नाव के थाना हसनगंज के नसूलपुर निवासी रामू और दिल्ली के साधना नगर निवासी गोलू गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी सोनू सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी भिजवाया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वाहनों को क्रेन की मदद से एक्सप्रेस-वे से हटाकर यातायात सुचारू कराया है। एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि हादसा नींद की झपकी लगने या तेज रफ्तार के कारण हुआ है, पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
3 of 5
दीपक का फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टायरों का व्यवसाय करता था दीपक गोयल
दीपक गोयल पुराने टायरों को खरीदने-बेचने का काम करता था। वह 3 जून को चंडीगढ़ से बस से अपने कर्मचारी रामू के साथ साले गोलू के यहां दिल्ली आया था। तीनों ने यहां से टैक्सी बुक ,की जिसे चालक मोनू चला रहा था, यहां से सभी टायर खरीदने उन्नाव पहुंचे और गाड़ी लोड कर चंडीगढ़ रवाना की। यह उन्नाव से वापस दिल्ली आ रहे थे, लौटते वक्त यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 65 पर हादसा हो गया। दीपक पर एक 6 वर्षीय पुत्री पाखी है,पत्नी आरती गोयल व परिजन को रो-रोकर बुरा हाल है।
4 of 5
कार हादसा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एयर बैग खुलकर फटे
ट्रैक्टर-ट्रॉली में कार आगे से आधी से ज्यादा बुरी तरह से फंस गई थी। कार में आगे चालक मोनू व टायर व्यवसायी दीपक गोयल बैठे थे, जिनकी मौत हो गई। शव गाड़ी में बुरी तरह फंस गए थे। सीट बेल्ट लगी होने के कारण एयर बैग खुल तो गये मगर फट गये ।
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
कार में पीछे बैठे युवक भी हो गए घायल
कार में पीछे बैठे गोलू व रामू गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कार की खिड़की तोड़ बाहर उन्हें निकाला। पुलिस ने लगभग 1 घंटे तक रेस्क्यू कर कटर मशीन से कार को काटकर चारों को बाहर निकाला।
Spread the love प्री मानसून इस बार देरी से शुरू हुआ है। इसे भी जलवायु परिवर्तन का नतीजा माना जा रहा है। आमतौर पर प्री मानसून मार्च से लेकर मई के बीच माना जाता है। इस बार प्री मानसून अप्रैल के दूसरे सप्ताह में आया है। Source link
Spread the love विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद कलेक्ट्रेट घेराव के लिए लखनऊ से गोंडा के लिए रवाना हो चुके हैं। उनके गोंडा पहुंचने की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। गोंडा बॉर्डर से कुछ दूरी पर स्थित करनैलगंज चौराहे पर […]
Spread the love कानपुर के व्यस्ततम चौराहों में शामिल जरीब चौकी पर रोज लगने वाले जाम से राहत की उम्मीद बढ़ गई है। रेलवे क्रॉसिंग और चौराहे के आसपास यातायात दबाव कम करने के लिए करीब 320 करोड़ रुपये की परियोजना पर काम शुरू हो चुका है। बुधवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मौके […]